logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों के साथ की बैठक, बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पूरी खबर देखें

2 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज ने व्यापारियों के साथ की बैठक, बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पूरी खबर देखें

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़: उदयपुर पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मारपीट के पुराने मामलों में थे वांछित
    1
    प्रतापगढ़: उदयपुर पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मारपीट के पुराने मामलों में थे वांछित
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *पहले से रोके जाने के बावजूद नहीं माने कब्जेदार, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर* लम्भुआ (सुलतानपुर) लम्भुआ तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी प्रीती जैन के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बोखारेपुर, थाना शिवगढ़ में तीन लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा अन्य राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे। राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित हल्का लेखपाल ने अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जेदारों ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। इसी का परिणाम रहा कि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे हटवा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    *पहले से रोके जाने के बावजूद नहीं माने कब्जेदार, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर*
लम्भुआ (सुलतानपुर)
लम्भुआ तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उपजिलाधिकारी प्रीती जैन के निर्देश पर नायब तहसीलदार अभयराज पाल की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बोखारेपुर, थाना शिवगढ़ में तीन लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान तीन थानों की पुलिस फोर्स, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा अन्य राजस्व कर्मी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे।
राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान संबंधित हल्का लेखपाल ने अवैध निर्माण न करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कब्जेदारों ने निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण जारी रखा। इसी का परिणाम रहा कि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर उसे हटवा दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुल्तानपुर में निकला चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस, मौलाना असकरी बोले-अरबाईन पर करोड़ों लोग पहुंचे ईराक के शहर कर्बला सुलतानपुर शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। सोमवार शाम 4 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आज यजीद के नाम पर जमा होने वाला कोई नहीं है, जबकि इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं। उन्होंने इसे दीन और मजहब की जीत बताया। उन्होंने आगे कहा कि यजीद को मानने वाले भी उसकी कब्र का पता नहीं जानते, जबकि जिस इमाम हुसैन को यजीद ने बेगुनाह कत्ल कराया, उनका रौजा इराक के कर्बला में सजा हुआ है। हर साल अरबाईन चेहल्लुम के अवसर पर करोड़ों लोग वहां जमा होते हैं, जो एक रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी दुनिया भर से करोड़ों जायरीन कर्बला पहुंच चुके हैं, यह तब हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है, इराक के हालात भी खराब हैं और हवाई जहाज के टिकट काफी महंगे हो गए हैं। जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ़ अमहट और अंजुमन गुन्चए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहे पढ़े और मातम किया। यह जुलूस गभड़िया स्थित इमामबाड़ा हादी साहब में समाप्त हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखी। मजलिस से पूर्व शफाअत हुसैन ने सोजखानी की, जबकि शेर अली और जिया मेहदी ने पेशखानी की। इस मौके पर हाशिम रजा, आबिद रजा, शबीह हैदर, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    2
    सुल्तानपुर में निकला चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस, मौलाना असकरी बोले-अरबाईन पर करोड़ों लोग पहुंचे ईराक के शहर कर्बला
सुलतानपुर शहर के शाहगंज मोहल्ले में स्थित मरहूम हाजी दिलशाद हुसैन के इमामबाड़े से चेहल्लुम की 19वीं का जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अंजुमनों ने नौहा-मातम करके हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया।
सोमवार शाम 4 बजे जुलूस की शुरुआत हुई, जहां मौलाना असकरी खान ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इमाम हुसैन दुनिया के ऐसे अकेले बादशाह हैं जिन्हें पूरी दुनिया श्रद्धा से याद करती है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदुस्तान में मुसलमान ही नहीं, बल्कि हिंदू भाई भी इमाम हुसैन के प्रति गहरी आस्था रखते हैं।
मौलाना असकरी ने कहा कि यजीद इमाम हुसैन, इमाम अली और इस्लाम का नाम मिटाना चाहता था, लेकिन आज यजीद के नाम पर जमा होने वाला कोई नहीं है, जबकि इमाम हुसैन के नाम पर पूरी दुनिया में लोग मौजूद हैं। उन्होंने इसे दीन और मजहब की जीत बताया।
उन्होंने आगे कहा कि यजीद को मानने वाले भी उसकी कब्र का पता नहीं जानते, जबकि जिस इमाम हुसैन को यजीद ने बेगुनाह कत्ल कराया, उनका रौजा इराक के कर्बला में सजा हुआ है। हर साल अरबाईन चेहल्लुम के अवसर पर करोड़ों लोग वहां जमा होते हैं, जो एक रिकॉर्ड बनाता है। इस वर्ष भी दुनिया भर से करोड़ों जायरीन कर्बला पहुंच चुके हैं, यह तब हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव है, इराक के हालात भी खराब हैं और हवाई जहाज के टिकट काफी महंगे हो गए हैं।
जुलूस में अंजुमन जीनतुल अजा रजिस्टर्ड अलीगढ़ अमहट और अंजुमन गुन्चए मजलूमिया शहर सुल्तानपुर ने नौहे पढ़े और मातम किया। यह जुलूस गभड़िया स्थित इमामबाड़ा हादी साहब में समाप्त हुआ। नगर कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मार्ग पर व्यवस्था बनाए रखी। मजलिस से पूर्व शफाअत हुसैन ने सोजखानी की, जबकि शेर अली और जिया मेहदी ने पेशखानी की। इस मौके पर हाशिम रजा, आबिद रजा, शबीह हैदर, शाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    1
    jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा,
"गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat."
प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा,
"कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।"
उन्होंने आगे कहा,
"मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
    1
    पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।
    1
    सुलतानपुर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा; दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद
सुलतानपुर पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई।
कोतवाली देहात पुलिस को यह सफलता जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। पुलिस टीम ने 3 अगस्त को सुबह लगभग 7 बजे इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़ से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और 1,770 रुपये नकद बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद, अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह मामला 18/19 जुलाई की रात का है, जब वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात के घर से अज्ञात चोरों ने जेवरात और नगदी चुरा ली थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर रविंद्र पुत्र राजेंद्र (लगभग 21 वर्ष) और नरेश पुत्र शिव प्रसाद (लगभग 25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सरोज, हेड कांस्टेबल शिव शंकर और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल थे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति* श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति सुल्तानपुर। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) की मासिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं एडिशनल डायरेक्टर्स की बैठक रविवार को संस्था के रजिस्टर्ड कार्यालय, सैदपुर (K.N.I.T.) सुल्तानपुर में चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन, संगठन विस्तार, विभागीय जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा परियोजनाओं, बजट, अनुशासन एवं कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत संस्था के संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भविष्य की कार्ययोजना साझा की। बैठक में विनोद कुमार उपाध्याय, अमित कुमार अग्रहरी, राम प्यारे मिश्रा, राम चन्द्र मौर्य, प्रवीन्द्र कुमार, गोविन्द, धीरेंद्र कुमार शर्मा, परमतमदीन रामसुमेर गुप्ता, शशिकला यादव, श्यामकली, श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. आशीष कुमार यादव, अच्छेलाल नाविक, मनीराम निषाद, अशोक कुमार यादव, राम आधार गौतम, कपूरचंद सोनी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कमल अग्रहरी, प्रशांत कुमार यादव, सुधामा देवी, रामजी शुक्ला तथा ऋषभ कुमार सहित अनेक बोर्ड एवं एडिशनल डायरेक्टर्स तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे। चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में आगामी सेवा अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
    4
    *श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति*
श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन की मासिक बोर्ड बैठक संपन्न, सेवा कार्यों को विस्तार देने पर बनी रणनीति
सुल्तानपुर। श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन (SHBSF) की मासिक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एवं एडिशनल डायरेक्टर्स की बैठक रविवार को संस्था के रजिस्टर्ड कार्यालय, सैदपुर (K.N.I.T.) सुल्तानपुर में चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान वित्तीय प्रबंधन, संगठन विस्तार, विभागीय जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा परियोजनाओं, बजट, अनुशासन एवं कंपनी अधिनियम-2013 के अंतर्गत संस्था के संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया तथा भविष्य की कार्ययोजना साझा की।
बैठक में विनोद कुमार उपाध्याय, अमित कुमार अग्रहरी, राम प्यारे मिश्रा, राम चन्द्र मौर्य, प्रवीन्द्र कुमार, गोविन्द, धीरेंद्र कुमार शर्मा, परमतमदीन रामसुमेर गुप्ता, शशिकला यादव, श्यामकली, श्रीराम त्रिपाठी, डॉ. आशीष कुमार यादव, अच्छेलाल नाविक, मनीराम निषाद, अशोक कुमार यादव, राम आधार गौतम, कपूरचंद सोनी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, कमल अग्रहरी, प्रशांत कुमार यादव, सुधामा देवी, रामजी शुक्ला तथा ऋषभ कुमार सहित अनेक बोर्ड एवं एडिशनल डायरेक्टर्स तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
चेयरमैन एवं चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में आगामी सेवा अभियानों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा सभी सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 "सोचिए अगर गुरु ही बच्चियों को मोलस्ट करेगा तो छात्राएं कहाँ जाएंगी?" 😱 फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मची खलबली, छात्राओं ने टीचर पर लगाए बेहद गंभीर आरोप! पूरी रिपोर्ट👇 🚨 "सोचिए अगर गुरु ही बच्चियों को मोलस्ट करेगा तो छात्राएं कहाँ जाएंगी?" 😱 फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मची खलबली, छात्राओं ने टीचर पर लगाए बेहद गंभीर आरोप! पूरी रिपोर्ट👇 💔 'शिक्षा के मंदिर में गुरु के पद को किया कलंकित!': फतेहपुर (सदर) स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बच्चों और छात्राओं का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। आरोप है कि टीचर संतोष मिश्रा ने छात्राओं के साथ न केवल अभद्र व्यवहार/मोलस्टेशन की कोशिश की, बल्कि बेहद घटिया बयानबाजी भी की। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक का कहना था कि— "आजकल गंदी वीडियो का जमाना है और सबको गंदी वीडियो देखना पसंद है।" 🚨 इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: * **स्थान**: सर्वोदय इंटर कॉलेज, फतेहपुर (सदर)। * **छात्राओं का आरोप**: शिक्षक संतोष मिश्रा पर मोलस्टेशन और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप। * **सड़कों पर उतरीं छात्राएं**: न्याय की मांग को लेकर बच्चों ने कॉलेज परिसर में किया जोरदार प्रोटेस्ट। * **बड़ा सवाल**: ऐसे माहौल में बेटियां स्कूल में कैसे सुरक्षित रहेंगी? 'Tiger News' के माध्यम से रणजीत यादव (जनसेवक एवं सोशल एक्टिविस्ट) प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग करते हैं कि इस आरोपी अध्यापक पर तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे पद से बर्खास्त किया जाए! 🏫🚨⚖️ क्या ऐसे अध्यापकों को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए इस वीडियो/पोस्ट को शेयर करें! 💬👇 #TigerNews #TigerNewsAapTak #RanjeetYadav #FatehpurNews #SarvodayaInterCollege #StudentProtest #StrictActionDemand #JusticeForGirls #TeachersMisconduct #ViralPost #FacebookViral #TrendingNewsHindi #PublicAwareness #MustWatch #ShareThisPost #HindiNews #CrimeAgainstStudents
    1
    🚨 "सोचिए अगर गुरु ही बच्चियों को मोलस्ट करेगा तो छात्राएं कहाँ जाएंगी?" 😱 फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मची खलबली, छात्राओं ने टीचर पर लगाए बेहद गंभीर आरोप! पूरी रिपोर्ट👇
🚨 "सोचिए अगर गुरु ही बच्चियों को मोलस्ट करेगा तो छात्राएं कहाँ जाएंगी?" 😱 फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मची खलबली, छात्राओं ने टीचर पर लगाए बेहद गंभीर आरोप! पूरी रिपोर्ट👇
💔 'शिक्षा के मंदिर में गुरु के पद को किया कलंकित!': फतेहपुर (सदर) स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में बच्चों और छात्राओं का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। 
आरोप है कि टीचर संतोष मिश्रा ने छात्राओं के साथ न केवल अभद्र व्यवहार/मोलस्टेशन की कोशिश की, बल्कि बेहद घटिया बयानबाजी भी की। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक का कहना था कि— "आजकल गंदी वीडियो का जमाना है और सबको गंदी वीडियो देखना पसंद है।" 
🚨 इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:
* **स्थान**: सर्वोदय इंटर कॉलेज, फतेहपुर (सदर)।
* **छात्राओं का आरोप**: शिक्षक संतोष मिश्रा पर मोलस्टेशन और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप।
* **सड़कों पर उतरीं छात्राएं**: न्याय की मांग को लेकर बच्चों ने कॉलेज परिसर में किया जोरदार प्रोटेस्ट।
* **बड़ा सवाल**: ऐसे माहौल में बेटियां स्कूल में कैसे सुरक्षित रहेंगी?
'Tiger News' के माध्यम से रणजीत यादव (जनसेवक एवं सोशल एक्टिविस्ट) प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग करते हैं कि इस आरोपी अध्यापक पर तुरंत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे पद से बर्खास्त किया जाए! 🏫🚨⚖️
क्या ऐसे अध्यापकों को तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए? कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर दें और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए इस वीडियो/पोस्ट को शेयर करें! 💬👇
#TigerNews #TigerNewsAapTak #RanjeetYadav #FatehpurNews #SarvodayaInterCollege #StudentProtest #StrictActionDemand #JusticeForGirls #TeachersMisconduct #ViralPost #FacebookViral #TrendingNewsHindi #PublicAwareness #MustWatch #ShareThisPost #HindiNews #CrimeAgainstStudents
    user_Ranjeet Kumar Mo. 9670596030
    Ranjeet Kumar Mo. 9670596030
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.