Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
Raju.u.p.44
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।1
- लंभुआ विधानसभा में शिक्षक श्यामलाल निषाद के द्वारा आयोजित हुई पी डी ए चौपाल *खसड़े में राजेश पाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ पीडीए चौपाल* *_सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा : शिक्षक श्यामलाल निषाद_* *लम्भुआ।* आज दिनांक 02-08-2026 को 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान के अनुक्रम में श्रद्धेय राजेश पाल के नेतृत्व में खसड़े में पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरूजी" ने कहा कि सत्ता में भागीदारी के लिए पिछड़ी जातियों को अपने समकक्ष जातियों के मध्य भाई-चारा कायम करना होगा। उक्त अवसर पर समाजसेवी जीशान अहमद, सपा नेता नरेंद्र यादव, गणेश बौद्ध सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।1
- श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। श्रावण मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।1
- ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*1
- सुनील पांडे पर हमला, कट्टे के इस्तेमाल की बात गलत: पुलिस; चार अज्ञात हमलावरों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी की पहचान बल्दीराय थाना क्षेत्र में सुनील पांडे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टे के इस्तेमाल की खबरों का खंडन किया है। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना 1 अगस्त को हुई थी। सुनील पांडे अपनी मोटरसाइकिल से बल्दीराय बाजार की ओर जा रहे थे, तभी पटेला के पास एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका। हमलावरों ने सुनील पांडे के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया। जांच के दौरान चार अज्ञात व्यक्तियों में से एक की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर कट्टे के इस्तेमाल की प्रसारित हो रही सूचना की जांच की गई, जिसमें इसकी पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने इस बात का खंडन किया। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1