Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*
Pawan Kumar Tiwari
ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामी पार्टी की सदस्यता अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सरुवावा ग्रामसभा में बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पीला गमछा और जनेऊ पहनाकर भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेठी से बसपा को मजबूत कर बहन मायावती को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में वह बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से सरकार बनती है और बसपा सभी धर्मों व वर्गों को समान भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के कार्यकाल में अमेठी को जिला बनाया गया और सभी वर्गों को सम्मान व रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और भेदभावपूर्ण नियुक्तियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार मिलेगा तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान अनिल पांडेय (ठेंगहा), आशीष तिवारी, महेश मिश्रा (ठेंगहा) सहित कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, मंडल प्रभारी श्रीराम, बृजेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली सदर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद मिली है। इस सफल अभियान में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक मजबूत होते हैं। उन्नाव पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।1
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai bhole nath1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।1
- थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रानीगंज कैथौला-झलिया मधुकरपुर के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने क्या कहा। थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत रानीगंज कैथौला-झलिया मधुकरपुर के पास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में 01 व्यक्ति के घायल हो जाने के प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने क्या कहा देखें।1
- श्रावण मास के मद्देनजर अमेठी पुलिस का पैदल मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी श्रावण मास के मद्देनजर अमेठी पुलिस का पैदल मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी अमेठी। आगामी श्रावण मास एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस ने रविवार शाम जनपदभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी ने थाना संग्रामपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया, जबकि जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। पुलिस ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही "मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।1
- अमेठी में कांवड़ियों की सेवा में जुटे अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ शिवभक्तों का अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत, फलाहार व जल का किया वितरण; सुरक्षित यात्रा की कामना अमेठी पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवर यात्रा पर निकले शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने श्रद्धा और आत्मीयता के साथ सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को ससम्मान अंगवस्त्र भेंट किए तथा उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए फलाहार, जल एवं अन्य खाद्य-पेय सामग्री का वितरण किया। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने कहा कि सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ यात्रा में श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल शिवभक्तों की सेवा से आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों के चेहरों पर दिखाई देने वाली श्रद्धा, भक्ति और उत्साह समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कांवड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। अंगवस्त्र, फलाहार और पेयजल पाकर शिवभक्तों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सेवा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। अमरेंद्र सिंह ‘पिंटू’ ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी शिवभक्तों की कांवर यात्रा सुरक्षित, सुखद और निर्विघ्न रूप से पूरी हो। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता बनाए रखने की कामना की।4
- *अमरगढ़ के राजा के कोट में हुई लूट,बाइक से आए बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह* प्रतापगढ़:-आसपुर देवसरा। रविवार रात करीब 8 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र केअमरगढ़ कोट में निवास करने वाली महिला चंदा देवी सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को पहुंचे बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा सिंह के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोर्ट में निवास करती है। उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी तब तक लगभग तीन की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया घर के अंदर सोने चांदी के गहने व नगदी सब कुछ उठा ले गए। जिस कमरे में वह उन्हें बंद किया गया था उसमें दो दरवाजे थे किसी तरह बंधे हुए हाथ से दूसरे दरवाजे की बंद चिटकनी को खोलकर वह बाहर निकली तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही रात करीब 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकार पट्टी प्रदीप सिंह आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार प्रदीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना होने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है सच्चाई के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।2