*अमरगढ़ के राजा के कोट में हुई लूट,बाइक से आए बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह* प्रतापगढ़:-आसपुर देवसरा। रविवार रात करीब 8 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र केअमरगढ़ कोट में निवास करने वाली महिला चंदा देवी सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को पहुंचे बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा सिंह के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोर्ट में निवास करती है। उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी तब तक लगभग तीन की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया घर के अंदर सोने चांदी के गहने व नगदी सब कुछ उठा ले गए। जिस कमरे में वह उन्हें बंद किया गया था उसमें दो दरवाजे थे किसी तरह बंधे हुए हाथ से दूसरे दरवाजे की बंद चिटकनी को खोलकर वह बाहर निकली तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही रात करीब 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकार पट्टी प्रदीप सिंह आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार प्रदीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना होने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है सच्चाई के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*अमरगढ़ के राजा के कोट में हुई लूट,बाइक से आए बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम मौके पर पहुंचे सीओ प्रदीप सिंह* प्रतापगढ़:-आसपुर देवसरा। रविवार रात करीब 8 बजे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र केअमरगढ़ कोट में निवास करने वाली महिला चंदा देवी सिंह पुत्री राजा अमर प्रताप सिंह को पहुंचे बदमाशों ने बंधक बना लिया। चंदा सिंह के पति सुरेश सिंह बाहर रहते हैं वह अकेले ही पुराने राजमहल नुमा कोर्ट में निवास करती है। उन्होंने बताया कि वह दरवाजे पर बैठी थी तब तक लगभग तीन की संख्या में आए बदमाश उन्हें बंधक बना लिया घर के अंदर सोने चांदी के गहने व नगदी सब कुछ उठा
ले गए। जिस कमरे में वह उन्हें बंद किया गया था उसमें दो दरवाजे थे किसी तरह बंधे हुए हाथ से दूसरे दरवाजे की बंद चिटकनी को खोलकर वह बाहर निकली तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी होते ही रात करीब 11 बजे पुलिस क्षेत्राधिकार पट्टी प्रदीप सिंह आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंची है। मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकार प्रदीप सिंह ने बताया कि लूट की घटना होने की बात बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है सच्चाई के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्रावण के पहले सोमवार पर अमेठी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों में तैनात रही पुलिस श्रावण के पहले सोमवार पर अमेठी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों में तैनात रही पुलिस अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़भाड़ वाले मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखा गया, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कराना रहा।1
- प्रतापगढ़: उदयपुर पुलिस ने 3 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मारपीट के पुराने मामलों में थे वांछित1
- भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली सदर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद मिली है। इस सफल अभियान में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक मजबूत होते हैं। उन्नाव पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।1
- भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अपने हाथों से अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा फलाहार, शुद्ध पेयजल और अन्य खाद्य-पेय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्होंने सभी के सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़ियों की यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया और शिवभक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।2
- साहित्यकार लखन प्रतापगढ़ी के उपन्यास 'तपती धरती जलते पांव' का हुआ भव्य लोकार्पण सृजना साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में साहित्यकार लखन प्रतापगढ़ी के उपन्यास 'तपती धरती जलते पांव' का भव्य लोकार्पण न्यू एंजेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलवारी प्रतापगढ़ में संपन्न हुआ। शारदा संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में प्रदेश के अनेक जनपदों के साहित्यकार उपस्थित थे। 'तपती धरती चलते पांव' को बहुत सुंदर उपन्यास बताते हुए मुख्य अतिथि विज्ञान भूषण विजय चितौरी ने कहा कि लखन प्रतापगढ़ी ने उपन्यास में ग्रामीण परिवेश को बड़ी बेबाकी से पिरोया है। इसमें प्रवासी मजदूरों की पीड़ा को कुशलता से चिन्हित किया है। घटनाएं और संवाद उत्कृष्ट हैं। अंत तक पाठक का कौतूहल बना रहता है। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहे लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ0 दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि 'तपती धरती जलते पांव' एक शाश्वत रचना है। इसके लेखन से युगबोध होता है। पात्रों का चयन ग्रामीण परिवेश से किया गया है। इसमें भाषा शैली रोचक है।1
- श्रावण मास के मद्देनजर अमेठी पुलिस का पैदल मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी श्रावण मास के मद्देनजर अमेठी पुलिस का पैदल मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई चौकसी अमेठी। आगामी श्रावण मास एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस ने रविवार शाम जनपदभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अमेठी ने थाना संग्रामपुर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया, जबकि जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। पुलिस ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही "मिशन शक्ति" अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।1
- पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*1
- 20 दिन में 4 घरों को बनाया निशाना, चोरी का माल बेचने निकले तो पुलिस के हत्थे चढ़े, 65 हजार नकद समेत लाखों का सामान बरामद अमेठी पुलिस के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने एक ऐसे चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने महज 20 दिनों के भीतर चार अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी थी। चोरी का माल बेचने की फिराक में निकले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन बड़े तांबे के डेक और तीन बोरी गेहूं बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारशुक्ल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का सामान लेकर पिकअप वाहन से बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छेदी उर्फ अर्जुन और नरेन्द्र कुमार को दबोच लिया, जबकि उनका साथी निर्मल मौके से फरार हो गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने फरार साथी के साथ मिलकर पिछले 20 दिनों में ऊंच गांव, सारी का पुरवा, भाले का पुरवा और भाऊपुर गयासपुर में चार घरों को निशाना बनाया था। चोरी के बाद वे मौका देखकर सामान छिपाते रहे और रविवार को उसे बेचने निकल पड़े, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।2