logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन 
अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया।
कार्यक्रम के दौरान  कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन अमेठी। जिले के जंगल रामनगर क्षेत्र में शनिवार को रिक्शा चालकों ने कथित अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज चालकों ने अपने रिक्शे सड़क किनारे खड़े कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे रिक्शा चालकों का आरोप है कि उनसे फर्जी पर्ची काटकर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि रोजी-रोटी चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है, ऐसे में इस तरह की अवैध वसूली से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। चालकों का यह भी आरोप है कि जब कुछ लोगों ने इस वसूली का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें भय और आक्रोश का माहौल है। रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
    1
    फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
फर्जी पर्ची के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन
अमेठी। जिले के जंगल रामनगर क्षेत्र में शनिवार को रिक्शा चालकों ने कथित अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया। नाराज चालकों ने अपने रिक्शे सड़क किनारे खड़े कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रहे रिक्शा चालकों का आरोप है कि उनसे फर्जी पर्ची काटकर जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं। उनका कहना है कि रोजी-रोटी चलाना पहले ही मुश्किल हो गया है, ऐसे में इस तरह की अवैध वसूली से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। चालकों का यह भी आरोप है कि जब कुछ लोगों ने इस वसूली का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे उनमें भय और आक्रोश का माहौल है।
रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की अवैध वसूली पर प्रभावी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली सदर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद मिली है। इस सफल अभियान में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक मजबूत होते हैं। उन्नाव पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
    1
    ब्रेकिंग उन्नाव
उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली सदर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी बरामद कर ली गई है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद मिली है। इस सफल अभियान में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही।
अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक मजबूत होते हैं। उन्नाव पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अपने हाथों से अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा फलाहार, शुद्ध पेयजल और अन्य खाद्य-पेय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्होंने सभी के सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़ियों की यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया और शिवभक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
    2
    भाजपा  नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू'
 ने  अमेठी  में कांवरियों  का  किया  स्वागत-सत्कार

भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया  स्वागत-सत्कार
अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने
पवित्र सावन माह के अवसर पर  कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों  का गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों  को अपने हाथों से अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा फलाहार, शुद्ध पेयजल और अन्य खाद्य-पेय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। 
कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्होंने सभी के सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़ियों की यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया और शिवभक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat." प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा, "कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा,
"गालियां नहीं, संस्कार और मार्गदर्शन ही राष्ट्र निर्माण का मार्ग" — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से देशवासियों को संयम, सकारात्मक सोच और सभ्य संवाद का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "Abuses never solve anything. Let's guide the misguided. Let's work together. Let's work for Bharat."
प्रधानमंत्री के इस संदेश से प्रेरित होकर महेश त्यागी ने भावुक शब्दों में कहा,
"कुछ शरारती बच्चों ने मुझे तो गालियां दी ही, मेरी स्वर्गीय मां तक को भी अपशब्द कहे। एक बेटे के लिए इससे बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी की सीख ने मुझे यह एहसास कराया कि यदि कभी दांतों के नीचे हमारी अपनी ही जीभ आ जाए, तो हम अपने दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे अपने हैं। इन्हें नफरत नहीं, बल्कि प्यार, संस्कार और सही मार्गदर्शन की जरूरत है।"
उन्होंने आगे कहा,
"मैं उन सभी बच्चों को दिल से माफ करता हूं। मेरा किसी से कोई बैर नहीं है। मेरा केवल एक ही सपना है कि मेरा देश निरंतर आगे बढ़े, समाज आगे बढ़े और हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े। मैं उन सभी बच्चों से कहना चाहता हूं—आओ, बीती बातों को भूलकर मेरे साथ चलो। हम सब मिलकर एक मजबूत, संस्कारी और विकसित भारत का निर्माण करें।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश आज केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में संवाद, सहिष्णुता, क्षमा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक संदेश बनकर उभरा है। यह संदेश बताता है कि गालियों से नहीं, बल्कि प्रेम, संस्कार और मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीमों द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
    1
    अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
अमेठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद अमेठी के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में एंटी रोमियो टीमों द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सम्मेलन में साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।
इस दौरान गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और नजदीकी थाने से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 20 दिन में 4 घरों को बनाया निशाना, चोरी का माल बेचने निकले तो पुलिस के हत्थे चढ़े, 65 हजार नकद समेत लाखों का सामान बरामद अमेठी पुलिस के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने एक ऐसे चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने महज 20 दिनों के भीतर चार अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी थी। चोरी का माल बेचने की फिराक में निकले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन बड़े तांबे के डेक और तीन बोरी गेहूं बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारशुक्ल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का सामान लेकर पिकअप वाहन से बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छेदी उर्फ अर्जुन और नरेन्द्र कुमार को दबोच लिया, जबकि उनका साथी निर्मल मौके से फरार हो गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने फरार साथी के साथ मिलकर पिछले 20 दिनों में ऊंच गांव, सारी का पुरवा, भाले का पुरवा और भाऊपुर गयासपुर में चार घरों को निशाना बनाया था। चोरी के बाद वे मौका देखकर सामान छिपाते रहे और रविवार को उसे बेचने निकल पड़े, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    2
    20 दिन में 4 घरों को बनाया निशाना, चोरी का माल बेचने निकले तो पुलिस के हत्थे चढ़े, 65 हजार नकद समेत लाखों का सामान बरामद
अमेठी पुलिस के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत बाजारशुक्ल थाना पुलिस ने एक ऐसे चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने महज 20 दिनों के भीतर चार अलग-अलग गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लोगों की नींद उड़ा दी थी। चोरी का माल बेचने की फिराक में निकले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 65 हजार रुपये नकद, आठ सोने की अंगूठियां, छह जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, तीन बड़े तांबे के डेक और तीन बोरी गेहूं बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजारशुक्ल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी का सामान लेकर पिकअप वाहन से बेचने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर छेदी उर्फ अर्जुन और नरेन्द्र कुमार को दबोच लिया, जबकि उनका साथी निर्मल मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने फरार साथी के साथ मिलकर पिछले 20 दिनों में ऊंच गांव, सारी का पुरवा, भाले का पुरवा और भाऊपुर गयासपुर में चार घरों को निशाना बनाया था। चोरी के बाद वे मौका देखकर सामान छिपाते रहे और रविवार को उसे बेचने निकल पड़े, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.