श्रावण के पहले सोमवार पर अमेठी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों में तैनात रही पुलिस श्रावण के पहले सोमवार पर अमेठी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मंदिरों में तैनात रही पुलिस अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिले के प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। भीड़भाड़ वाले मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन का जायजा लिया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय रखा गया, ताकि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में दर्शन कराना रहा।

- अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष भर्ती के दिए निर्देश अमेठी में होमगार्ड भर्ती की तैयारियों का एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष भर्ती के दिए निर्देश अमेठी। जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की तैयारियों का सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने नवीन पुलिस लाइन, गौरीगंज पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा स्थल, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में शासन की निर्धारित गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। एसपी ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा उन्हें आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस श्वेताभ भास्कर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज बिजनौर- जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मादा बाघिन।कानपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम। वन विभाग के फूले हाथ पाँव। 14वर्ष की बाघिन कमजोरी के चलते मौत की आशंका। वन विभाग ने मृतक बाघिन के भेजे सैंपल।अमानगढ़ टाईगर रिजर्व रेंज के गुर्जर गेट के पास का पूरा मामला।*1
- अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामी पार्टी की सदस्यता अमेठी विधानसभा क्षेत्र के सरुवावा ग्रामसभा में बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पीला गमछा और जनेऊ पहनाकर भव्य स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य अमेठी से बसपा को मजबूत कर बहन मायावती को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में वह बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से सरकार बनती है और बसपा सभी धर्मों व वर्गों को समान भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने दावा किया कि मायावती के कार्यकाल में अमेठी को जिला बनाया गया और सभी वर्गों को सम्मान व रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और भेदभावपूर्ण नियुक्तियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार मिलेगा तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस दौरान अनिल पांडेय (ठेंगहा), आशीष तिवारी, महेश मिश्रा (ठेंगहा) सहित कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, मंडल प्रभारी श्रीराम, बृजेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। श्रावण मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।1
- ब्रेकिंग उन्नाव उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता, महिला से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार कोतवाली सदर पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, पर्स, चाबी का गुच्छा और नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद मिली है। इस सफल अभियान में कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही। अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे अधिक मजबूत होते हैं। उन्नाव पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।1
- सावन के पहले सोमवार पर रायबरेली के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले सोमवार पर रायबरेली के शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बालेश्वर बाबा, जगमोहनेश्वर महादेव और भवरेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए कतारों में नजर आए। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। बालेश्वर बाबा मंदिर में सुबह 4 बजे से दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ, जबकि जगमोहनेश्वर मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसरों और आसपास पुलिस बल तैनात रहा तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में श्रद्धालुओं का दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।4