श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। श्रावण मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा श्रावण के पहले सोमवार पर एसपी ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अमेठी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने बाबा मुकुटनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। श्रावण मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।
- गैस एजेंसी में चोरी, 1.10 लाख रुपये नकद और लैपटॉप लेकर फरार हुए चोर गैस एजेंसी में चोरी, 1.10 लाख रुपये नकद और लैपटॉप लेकर फरार हुए चोर अमेठी। जायस थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित मां अष्टभुजा गैस एजेंसी में अज्ञात चोरों ने नकदी और लैपटॉप चोरी कर सनसनी फैला दी। घटना 2 अगस्त की शाम से 3 अगस्त की सुबह के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एजेंसी संचालक कुंवर विक्रम सिंह उर्फ डीलूं सिंह ने जायस थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह 2 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे रोजाना की तरह एजेंसी बंद कर अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह एजेंसी पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर एजेंसी में रखे 1.10 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी1
- भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अपने हाथों से अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा फलाहार, शुद्ध पेयजल और अन्य खाद्य-पेय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्होंने सभी के सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़ियों की यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया और शिवभक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।2
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।4
- अमेठी में बुजुर्ग की मौत बनी पहेली! हत्या या जंगली जानवर का हमला? पुलिस कर रही जांच उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक 75 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली जगदीशपुर क्षेत्र के पहाड़पुर गौहर का पुरवा गांव की है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अहमद रात में अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में मृत पाया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर खरोंच के निशान मिले हैं, जबकि बाईं आंख और सिर के बीच गहरा घाव पाया गया है। शुरुआती जांच में मामला किसी जंगली जानवर के हमले का भी प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। फिलहाल पुलिस ने फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग की टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1