Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी
Pawan Kumar Tiwari
ब्रेकिंग न्यूज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, विनोद तोमर को भी कोर्ट ने किया बरी1
- भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में अमेठी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन अमेठी विधानसभा क्षेत्र-186 के सरुवावा स्थित मैरिज लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक, सदस्यता एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बसपा का गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न वर्गों के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ बसपा नेता एवं अमेठी विधानसभा के भावी प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावी बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि अमेठी में बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और सर्वसमाज का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर अमेठी में बसपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है। बहन मायावती की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की विचारधारा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न समाज के लोगों का बड़ी संख्या में बसपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि अमेठी की जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सेक्टर कमेटियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है और सभी वर्गों को समान सम्मान तथा भागीदारी देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जनता को जाति के आधार पर नहीं बल्कि विकास, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत रही, गांव-गांव सीसी सड़कें बनीं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक विद्यालय, कॉलेज और तकनीकी संस्थान स्थापित किए गए तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां दी गईं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने और युवाओं को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी राजू गौतम ने की। विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप भारती, श्रीराम पुष्कर, बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम तथा मंडल कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने अमेठी में कांवरियों का किया स्वागत-सत्कार अमेठी। रविवार को भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्त कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार एवं सम्मान किया। उन्होंने कांवड़ियों को अपने हाथों से अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा फलाहार, शुद्ध पेयजल और अन्य खाद्य-पेय सामग्री वितरित की। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और समर्पण का भी संदेश देती है। कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्होंने सभी के सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि सभी कांवड़ियों की यात्रा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो तथा बाबा विश्वनाथ की कृपा अमेठी सहित समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी सेवा कार्य में सहयोग किया और शिवभक्तों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।2
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही सुलतानपुर पुलिस सुलतानपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद सुलतानपुर के शिवालयों, प्रमुख मंदिरों और पवित्र स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिवभक्त जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और स्नान के लिए मंदिरों एवं घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इनके अनुपालन में प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नानघाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्नानघाटों पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, नाविकों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं के स्नान, दर्शन और पूजा-अर्चना को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में जुटे रहे। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे जनपद की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि श्रावण मास के दौरान धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें।4
- खेत में गई बकरी को निकालने के लिए कहना किसान को पड़ा भारी ll किसान की लाठी-डंडों से पिटाई कर कर डाला मरणासन्न अमेठी। रविवार की शाम को अमेठी के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में कस्बे में हो खेत में बकरी चराने का विरोध करना एक किसान देव नारायण पाठक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज बकरी मालिक जमील अहमद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर किसान के घर पहुंचकर ईंट पत्थर फेंका और गाली गलौच कर धमकी दी। सोमवार को सुबह देवनारायण पाठक के बेटा धर्मेंद्र पाठक कहीं जा रहा था तभी रास्ते में घेरकर जमील अहमद अपने परिजनों संग मिलकर धर्मेंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हल्ला गुहार पर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तब जाकर धर्मेंद्र की जान बची। जाते जाते दबंगों ने धमकी भी दी। घायल धर्मेंद्र को तत्काल सीएचसी बाजार शुक्ल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। किसान देवनारायण पाठक की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो गया है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नामजद चारों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।3
- पीपरपुर में ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक की हत्या करने वाला अभियुक्त नन्हें कोरी गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने पीपरपुर थाना क्षेत्र के जफर ईंट भट्ठे पर रविवार को हुई एक ट्रैक्टर चालक की हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त नन्हे कोरी पुत्र कल्लू राम कोरी निवासी ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी थाना पीपरपुर जनपद अमेठी का निवासी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर भट्ठे के बगल झोपड़ी से आला क़त्ल एक डंडा बरामद किया है। आपको बता दें कि जफर ईंट भट्ठे पर लखीमपुर निवासी राम सागर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। रविवार को रामसागर और नन्हे के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। नन्हे कोरी ने राम सागर के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे गहरी चोट लगने के कारण राम सागर की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने वांछित अभियुक्त नन्हें कोरी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।2