logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोदी जी की जयंती ,ये क्या बोल गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ये क्या बोल गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी

2 hrs ago
user_DEVWRAT TANDIYA
DEVWRAT TANDIYA
भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

मोदी जी की जयंती ,ये क्या बोल गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ये क्या बोल गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।
    1
    NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T 
हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ पुतिन ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, भारत-रूस दोस्ती की तारीफ की स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / मास्को | 17 सितंबर 2026 रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने पीएम मोदी के वैश्विक कद और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की खास तारीफ की है। रूसी दूतावास भारत और क्रेमलिन की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में पुतिन ने लिखा: “आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है और यह सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” पुतिन ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं की मुलाकात को “सारगर्भित, खुलकर और उत्पादक” बताया और पीएम मोदी की राजनीतिक समझ व दूरदर्शिता की सराहना की। पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज वे अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुतिन की यह बधाई उनके हालिया भारत दौरे (11-13 सितंबर) के कुछ ही दिनों बाद आई है। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़
पुतिन ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर भेजा खास संदेश, भारत-रूस दोस्ती की तारीफ की
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/नई दिल्ली / मास्को | 17 सितंबर 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। पुतिन ने पीएम मोदी के वैश्विक कद और भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की खास तारीफ की है।
रूसी दूतावास भारत और क्रेमलिन की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में पुतिन ने लिखा:
“आपको अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा रुतबा हासिल है और यह सही भी है। भारत और रूस के बीच खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में आपके व्यक्तिगत योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”
पुतिन ने आगे कहा कि पिछले हफ्ते नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान उन्हें और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोनों नेताओं की मुलाकात को “सारगर्भित, खुलकर और उत्पादक” बताया और पीएम मोदी की राजनीतिक समझ व दूरदर्शिता की सराहना की।
पुतिन ने यह भी कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रचनात्मक सहयोग जारी रखेंगे।
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। आज वे अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुतिन की यह बधाई उनके हालिया भारत दौरे (11-13 सितंबर) के कुछ ही दिनों बाद आई है।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़
हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • हाई टेक हॉस्पिटल चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है... हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----
    1
    हाई टेक हॉस्पिटल  चोरी और गबन किये और फिर सुरु हुआ,,, साथ ही पूछ ताच होगा रहा है...
हाई टेक हॉस्पिटल में गबन हूँ लाखों जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार क़र पूछ ताच क़र रही है ----
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सर्वप्रथम भूतेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा भूतेश्वरनाथ धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सहभागिता निभाई। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, आभार और जनभागीदारी का संदेश दिया गया इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया। साथ ही स्थानीय स्तर पर दीप निर्माण और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के जरिए ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करने की बात कही।
    2
    गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सर्वप्रथम भूतेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा भूतेश्वरनाथ धाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने सहभागिता निभाई। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, समर्पण, आभार और जनभागीदारी का संदेश दिया गया इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया। साथ ही स्थानीय स्तर पर दीप निर्माण और अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के जरिए ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को प्रोत्साहित करने की बात कही।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    56 min ago
  • ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद 17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा। दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।
    1
    ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद

17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष  दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा।
दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम मोहारा मे करैत सांप के काटने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत मृतिका केकती बाई सिन्हा धमतरी जिले के ग्राम अरौद (अर्जुनी) की रहने वाली थी,जो गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा मे तीजा का त्योहार मनाने मायके आई थी, रात करीब 12 बजे वह जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास काट लिया। परिजनों ने लाइट जलाई तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप लिपटा मिला। परिजनो ने रात में ही सांप को मार दिया तथा केकती बाई को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, बालोद मे पीएम के बाद पुलिस द्वारा मर्ग जांच की जा रही है।
    1
    ग्राम मोहारा मे करैत सांप के काटने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत
मृतिका केकती बाई सिन्हा धमतरी जिले के ग्राम अरौद (अर्जुनी) की रहने वाली थी,जो गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोहारा मे तीजा का त्योहार मनाने मायके आई थी, रात करीब 12 बजे वह जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे के पास काट लिया। परिजनों ने लाइट जलाई तो बिस्तर के पास काले रंग का करैत सांप लिपटा मिला। परिजनो ने रात में ही सांप को मार दिया तथा केकती बाई को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, बालोद मे पीएम के बाद पुलिस द्वारा मर्ग जांच की जा रही है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार 17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
    1
    कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार आरोपियों को 5 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
17 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और,उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में,पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और,साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर,आरोपियों को उनके निवास स्थान से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, परिजन की रिपोर्ट पर पहले अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। बालिका के दस्तयाब होने के बाद उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और, गाली गलौज सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार उम्र 24 वर्ष, राहुल मंडावी उम्र 20 वर्ष, गुपेश कुमार दर्रो उम्र 21 वर्ष और,मनीष सेवता उम्र 28 वर्ष सभी निवासी धोड़दा, थाना कोरर क्षेत्र शामिल हैं।
चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    4
    धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर
धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर*
*धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
    1
    बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा

चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार
कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया।
बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया।
बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश
हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की।
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.