logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

3 hrs ago
user_Tokeshwar sahu
Tokeshwar sahu
Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद 17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा। दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।
    1
    ग्राम जुगड़ा जंगल हत्याकांड में नक्सली आरोपी को उम्रकैद

17 सितंबर शाम साढ़े 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, ग्राम जुगड़ा के जंगल में वर्ष  दो हजार 19 में ग्रामीण,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या के मामले में,विशेष अपर सत्र न्यायालय भानुप्रतापपुर ने,नक्सली आरोपी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम को दोषी ठहराते हुए,आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
26 अगस्त दो हजार 19 को नक्सलियों ने,श्यामनाथ आंचला की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में अपहरण, हत्या, बलवा, आर्म्स एक्ट और विधिविरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम की धाराओं में,अपराध दर्ज किया गया था। प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों के न्यायालयीन कथन और,विवेचना में जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य व अन्य साक्ष्यों के आधार पर,अभियोजन आरोप साबित करने में सफल रहा।
दोषी पीलूराम आंचला उर्फ सालिकराम उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय नोहरूराम, निवासी इमलीपारा कागबरस, थाना कोयलीबेड़ा है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    40 min ago
  • NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।
    1
    NH 30 में बेकाबू बस ने बाइक सवार को 5 KM तक घसीटा, @हुई दर्दनाक मौ T 
हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक बस के नीचे फंस गया, जिसे करीब 5 किलोमीटर दूर जगतरा टोल प्लाजा तक घसीटता ले गया। इस दिल दहला देने वाली घटना में कांकेर जिला के निवासी जीवन सिन्हा की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक जीवन सिन्हा को बुधवार को सीने मे अचानक दर्द होने के कारण इलाज के लिए वह अपनी बाइक से धमतरी जिला अस्पताल आ रहा था, तभी बालोदगहन के पास मनीष ट्रेवल्स की एक बेकाबू बस ने उसे अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद नेशनल हाईवे मे बुरी तरह क्षत विक्षत पड़े शव के टुकड़े को पॉलीथिन के जरिए एकत्र किया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गुरूर मर्च्यूरी भेज दिया गया। घटना के बाद पुरूर पुलिस ने बस और बाइक को जब्त कर लिया है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोंडागांव: जंगल के कच्चे रास्ते से बाइक पर पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, किया पौधारोपण ग्राम पंचायत सालेभाट के वनपरिक्षेत्र आरएफ 11-12 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जंगल के कच्चे रास्ते के चलते विधायक बाइक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
    1
    कोंडागांव: जंगल के कच्चे रास्ते से बाइक पर पहुंचे विधायक नीलकंठ टेकाम, किया पौधारोपण
ग्राम पंचायत सालेभाट के वनपरिक्षेत्र आरएफ 11-12 में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। जंगल के कच्चे रास्ते के चलते विधायक बाइक से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • वर्षों का इंतजार खत्म, सालेभाट में शुरू होगा नया धान खरीदी केंद्र विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन, 10 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।
    1
    वर्षों का इंतजार खत्म, सालेभाट में शुरू होगा नया धान खरीदी केंद्र
विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया भूमिपूजन, 10 गांवों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत।
    user_ESHENDRA PATEL
    ESHENDRA PATEL
    पत्रकार कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया। मुख्य बातें: निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी। वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी। कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं। BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई। कप्तानी का रिकॉर्ड: निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे। आज का मैच: एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी। यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा। स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    पूर्ण अपडेटेड न्यूज़: निगार सुल्ताना ने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया
(स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़)
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह फैसला एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ईमेल/पत्र के जरिए बताया।
मुख्य बातें:
निगार सुल्ताना एशियन गेम्स के बाद टी20 कप्तानी छोड़ देंगी। अभी वे जापान में टीम के साथ हैं और एशियन गेम्स में भी टीम की कप्तानी संभालेंगी।
वे ODI (वनडे) टीम की कप्तान बनी रहेंगी।
कारण: उन्होंने बताया कि वे टी20 में सिर्फ विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी पर पूरा फोकस करना चाहती हैं। कप्तानी का अतिरिक्त दबाव कम करना चाहती हैं।
BCB महिला विंग के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स से लौटने के बाद बोर्ड इस पर अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने फैसले के समय को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई है, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले यह घोषणा हुई।
कप्तानी का रिकॉर्ड:
निगार 2022 से टी20 टीम की कप्तानी कर रही थीं। उन्होंने लगभग 80-82 टी20 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 32 जीत और 47 हार दर्ज हुईं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर एक दशक बाद वर्ल्ड कप जीत हासिल की थी। हाल के एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट में टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठे थे।
आज का मैच:
एशियन गेम्स में बांग्लादेश का पहला मुकाबला आज (17 सितंबर 2026) चीन की महिला टीम से है। निगार सुल्ताना इस मैच में भी टीम का नेतृत्व करेंगी।
यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। BCB अभी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने या नया कप्तान नामित करने का फैसला एशियन गेम्स के बाद लेगा।
स्रोत: Prothom Alo, Cricbuzz, The Daily Star, CricTracker और BCB अधिकारियों के बयान।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ
SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • 27 सितंबर दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार,ग्राम मललडोबरी निवासी 55 वर्षीय राधा बाई नेताम की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 30 अगस्त की रात करीब 1 बजे की है। राधा बाई की तबीयत खराब होने पर उनका पुत्र अनेश कुमार नेताम बाइक से उन्हें माकड़ी अस्पताल ले जा रहा था। मुरडोगरी मोड़ के पास पीछे से आ रहे सफेद रंग के पिकअप क्रमांक,CG 24 W 1 7 1 9 के चालक ने तेज व,लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राधा बाई और उनका पुत्र सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल राधा बाई को 112 वाहन से केडी अस्पताल कांकेर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत,अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    1
    27 सितंबर दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार,ग्राम मललडोबरी निवासी 55 वर्षीय राधा बाई नेताम की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना 30 अगस्त की रात करीब 1 बजे की है। राधा बाई की तबीयत खराब होने पर उनका पुत्र अनेश कुमार नेताम बाइक से उन्हें माकड़ी अस्पताल ले जा रहा था।
मुरडोगरी मोड़ के पास पीछे से आ रहे सफेद रंग के पिकअप क्रमांक,CG  24  W 1 7 1 9 के चालक ने तेज व,लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राधा बाई और उनका पुत्र सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल राधा बाई को 112 वाहन से केडी अस्पताल कांकेर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पिकअप चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस के तहत,अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    42 min ago
  • बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया। बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया। बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की। विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
    1
    बालोद गहन नाला के पास दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत, शव कई किमी तक घिसटता रहा

चारामा में मजदूर संघों ने NH-30 पर किया चक्काजाम, बस जब्त कर चालक गिरफ्तार
कांकेर। बालोद गहन नाला के पास 16 सितंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राजमिस्त्री संघ के सह-सचिव एवं बिल्डिंग ठेकेदार जीवन सिन्हा (40), निवासी लल्तू नगर चारामा, की मौत हो गई। आरोप है कि तेज रफ्तार मनीष ट्रैवल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक के वाहन नहीं रोकने के कारण जीवन सिन्हा का शरीर बस के निचले हिस्से में फंस गया और कई किलोमीटर तक घिसटता चला गया।
बताया गया कि हादसे के बाद बस बालोद गहन नाला से जकतरा टोल प्लाजा की ओर बढ़ती रही। इस दौरान शव सड़क पर घिसटता रहा। जकतरा टोल प्लाजा के पास सड़क पर पड़े शव के हिस्से को गुरूर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में लिया। वहीं, मृतक का एक पैर बस के निचले हिस्से में फंसा रहा, जो बस के चारामा बस स्टैंड पहुंचने के बाद निकाला गया।
बस चालकों की रफ्तार पर मजदूर संघों में आक्रोश
हादसे के बाद क्षेत्र के मजदूर संघों में आक्रोश फैल गया। संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुख्य मार्गों पर कई बस चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और ओवरटेकिंग की होड़ में यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। उनका कहना है कि तेज रफ्तार के कारण राहगीरों और मवेशियों के साथ लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।
मजदूर संघों ने हादसे को चालक की गंभीर लापरवाही बताते हुए बस चालकों की गति और मनमानी पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
विश्वकर्मा पूजा छोड़ सड़क पर उतरे मजदूर
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के बावजूद साथी जीवन सिन्हा की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने इस बार पर्व का आयोजन नहीं किया। संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजमिस्त्री संघ, इलेक्ट्रीशियन संघ और प्लंबर संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से करीब 10 से 15 मिनट तक NH-30 पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के बाद मजदूर संघों के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला और थाना प्रभारी सुरेश राठौर को ज्ञापन सौंपकर बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा क्षेत्र में तेज रफ्तार बसों पर नियंत्रण की मांग की।
अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि घटना गुरूर थाना क्षेत्र की होने के कारण गुरूर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बस को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बसों की रफ्तार और चालकों की मनमानी पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद मजदूर संघों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर* *धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    4
    धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर
धमधा-बेमेतरा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर*
*धमधा, दुर्ग।* धमधा से बेमेतरा मुख्य मार्ग पर ग्राम देवरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मौहभाठा निवासी ब्लॉक साजा बाइक क्रमांक CG 07 AK 8673 में सवार अश्वनी साहू (उम्र 16 वर्ष) और पूरब साहू (उम्र 19 वर्ष) धमधा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक *CG 08 K 1921* ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। इलाज के दौरान पूरब साहू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अश्वनी साहू का इलाज स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में जारी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.