Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुजरात मे भाजपा कार्य कर्ताओ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष...... गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात की जनता को 'अशिक्षित' और 'मूर्ख' कहने के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया। *गुजरात के गौरव के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी!*
धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
गुजरात मे भाजपा कार्य कर्ताओ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष...... गुजरात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात की जनता को 'अशिक्षित' और 'मूर्ख' कहने के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया। *गुजरात के गौरव के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी!*
More news from राजस्थान and nearby areas
- धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में ‘‘ट्रांसफार्ममेटिव ट्यूसडे कार्यक्रम के अंतर्गत धौलपुर मुख्यालय एवं ताल्लुका बाड़ी, राजाखेड़ा, बसेडी एवं सैंपऊ के सभी न्यायिक अधिकारी गणों ने विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर छात्रों को उनके विधिक अधिकार, कर्तव्य और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक-विधिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी गणों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में बढते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना, उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार हेतु प्रेरित करना है।कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से बताया गया कि साइबर अपराध वे अपराध हैं जो इंटरनेट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए किए जाते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराया कि आज के समय में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी कॉल, लॉटरी स्कैम, साइबर बुलिंग एवं अश्लील सामग्री से संबंधित अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनसे बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।जिसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में बैंक खाता विवरण अथवा पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। अनजान कॉल, संदेश अथवा ईमेल के माध्यम से प्राप्त लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए साथ ही न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, पता, स्कूल का नाम आदि सार्वजनिक न करें तथा केवल परिचित व्यक्तियों से ही संपर्क रखें साथ ही विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन गाली-गलौज, धमकी, ट्रोलिंग या उत्पीड़न एक दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का निर्माण, प्रसारण या संग्रहण गंभीर अपराध है, जिसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है। विद्यार्थियों को बताया गया कि कई बार अपराधी नकली वेबसाइट या ईमेल के माध्यम से लोगों की व्यक्तिगत जानकारी चुरा लेते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें साथ ही कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत साइबर अपराधों के लिए निर्धारित दंडात्मक प्रावधानों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों में दोषी पाए जाने पर कारावास एवं आर्थिक दंड दोनों का प्रावधान है। न्यायिक अधिकारियों द्वारा अपने संदेश में कहा गया कि “डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे सशक्त साधन है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनें और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदत विकसित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने का अवसर दिया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही विद्यालय में कोर्ट वाली दीदी बाक्स सुझाव पेटिका भी लगवाई गई।3
- ग्वालियर में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के बैग से बैंक में ही एक लाख चोरी होने का मामला1
- Post by Zassu1
- Post by Banti shrivas1
- ग्वालियर के प्रसिद्द अचलेश्वर महादेव मंदिर में उस वक्त हंगामा मच गया जब मंदिर के पुजारी ने एक श्रद्धालु को बहुत ही बुरी तरह से पीटा और उसको अपमानित किया!1
- पुलिस थाने पर हमला, आगजनी इस घटना के विरोध में सुबह होते-होते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सड़कें जामकर दीं। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने वहां पुलिस पिकेट को भी निशाना बनाया और पेट्रोल पंप के पास दो तेल टैंकरों और एक ट्रक सहित कई वाहनों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने मोईरांग पुलिस थाने के बाहर टायरों में भी आग लगा दी। पुलिस की एक अस्थायी चौकी में भी तोडफोड की गई। जैसे-जैसे तनाव बहता गया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह बर्बर कृत्य मानवता पर सीधा हमला है और मणिपुर में लंबे समय से कायम शांति को भंग करने का प्रत्यक्ष प्रयास है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, उन्हें ढूंढा़ जाएगा और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी/ ऐे्से आतंकियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा"मुख्यमंत्री वाई खेमचंद घायल महिला की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज पॉलीक्लिनिक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल और सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है1
- *ममता बनर्जी और TMC वालों सुन लो... ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाओगे!* बुजुर्ग से लेकर युवा तक... हर दिल में बसे हैं मोदी जी। *पाल्टानो दोरकार,* *चाइ बीजेपी सोरकार!*1
- Post by Zassu1
- सत्यशोधक समाज: उन्होंने 1873 में 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना की, जिसका उद्देश्य शोषित वर्गों और दलितों को न्याय दिलाना था। स्त्री शिक्षा: उन्होंने अपनी पत्नी, सावित्रीबाई फुले को शिक्षित किया और उनके साथ मिलकर 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला। सामाजिक समानता: उन्होंने छुआछूत और जाति व्यवस्था जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई। उपाधि: उनके निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए 1888 में एक विशाल जनसभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई थी। उनकी जयंती के अवसर पर देश भर में उनकी शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाता है।1