सहारनपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में भीख मांगने की आड़ में जेबकतरी करने वाले एक महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने घंटाघर इलाके में एक बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है और मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। इस मामले में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव दैदनौर निवासी सरजीत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घंटाघर इलाके में कुछ महिलाओं ने उनके कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर गठित तीन पुलिस टीमों ने यक्ष ऐप, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर जुबली पार्क के पास से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोमवती, नैना, संध्या, सुरेखा और किरण के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने कबूल किया कि वे भीख मांगती हैं और मौका मिलते ही लोगों की जेब साफ कर देती हैं। घंटाघर पर बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में नोटों की गड्डी देखकर उन्होंने यह रकम निकाली थी और बाद में आपस में बांट ली थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह महिला गैंग सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहा है या नहीं। फिलहाल सभी आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

- सहारनपुर के देवबंद के मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने अभिनेता आमिर ख़ान की तीसरी शादी को लेकर देश भर में हो रही चर्चाओं और टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी मामले में दोहरे मापदंड (डबल स्टैंडर्ड) अपनाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, “जब मियाँ-बीवी राज़ी, तो क्या करेगा क़ाज़ी?” उनका मानना है कि यदि कोई बालिग व्यक्ति कानून के दायरे में अपनी मर्जी से कोई फैसला लेता है, तो हर व्यक्ति का यह फर्ज नहीं है कि वह उस पर अपने फैसले सुनाता फिरे। मौलाना गोरा ने इस बात पर गहरा अफसोस जताया कि जब कोई मुसलमान ऐसा कदम उठाता है तो उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए जाते हैं और उसे “लव जिहाद” जैसे नामों से भी जोड़ दिया जाता है। इसके विपरीत, जब दूसरे समुदाय का व्यक्ति यही काम करता है तो मीडिया उसे “मोहब्बत के आगे मज़हब की दीवार टूट गई” जैसे दूसरे जुमलों के साथ पेश करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हमारी सोच में यह दोहरापन क्यों है? उन्होंने लोगों से दूसरों के निजी मामलों को बेवजह विवाद का मुद्दा बनाने के बजाय अपनी सोच और अपने रवैये की इस्लाह (सुधार) करने की अपील की। उन्होंने आगे कहा कि देश के सामने इस वक्त शिक्षा, बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक सद्भाव और तरक्की जैसे कई बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे मौजूद हैं। हमारी तवज्जो केवल उन्हीं विषयों पर होनी चाहिए जो समाज और देश के लिए वास्तव में फायदेमंद हों। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने जोर देकर कहा कि किसी भी मुद्दे पर न्यायपूर्ण और एक समान नजरिया रखना ही असल में इंसाफ और एक सभ्य समाज की असली पहचान है।1
- सहारनपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में भीख मांगने की आड़ में जेबकतरी करने वाले एक महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं ने घंटाघर इलाके में एक बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है और मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं। इस मामले में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव दैदनौर निवासी सरजीत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घंटाघर इलाके में कुछ महिलाओं ने उनके कुर्ते की जेब से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देश पर गठित तीन पुलिस टीमों ने यक्ष ऐप, सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर जुबली पार्क के पास से पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोमवती, नैना, संध्या, सुरेखा और किरण के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पूछताछ के दौरान इन महिलाओं ने कबूल किया कि वे भीख मांगती हैं और मौका मिलते ही लोगों की जेब साफ कर देती हैं। घंटाघर पर बुजुर्ग के कुर्ते की जेब में नोटों की गड्डी देखकर उन्होंने यह रकम निकाली थी और बाद में आपस में बांट ली थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह महिला गैंग सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहा है या नहीं। फिलहाल सभी आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।1
- musyyyab Alampur kasba gangor jila Saharanpur Uttar Pradesh musyyyab Alampur kasba gangor jila Saharanpur Uttar Pradesh1
- Post by Ankur Saini1
- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इमरान मसूद ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान के इलाज और उनसे जुड़े मामलों में कौन-कौन शामिल रहा है, यह बात सभी लोग जानते हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। मसूद की इस टिप्पणी से अब सपा-कांग्रेस के आपसी संबंधों और गठबंधन की राजनीति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे पूरे प्रदेश की सियासत में भारी हलचल बनी हुई है।1
- सहारनपुर जिले के गंगोह से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छुटमलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन साहब ने पदाधिकारियों और किसान-मजदूरों से अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा है कि नेतृत्व के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारियों और किसान-मजदूर भाइयों से विनम्र निवेदन किया है कि वे एक-दूसरे पर किसी भी तरह की टीका-टिप्पणी करने से पूरी तरह बचें। हाजी तहसीन साहब ने 'जय किसान जय टिकैत' के नारे के साथ अपनी बात रखी है।1
- सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिंहखेड़ा निवासी 25 वर्षीय किशन कश्यप पुत्र हुकम सिंह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज के पास दिल्ली से सहारनपुर की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि किशन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच शव को लेकर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, लेकिन ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर मनिहारान, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।3