Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- करारिया चौराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाईग्राम दुलई में कच्ची शराब के खिलाफ दबिश#विदिशा #पुलिस1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 09 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *नशे के कारोबार पर विदिशा पुलिस का करारा प्रहार — 40 ग्राम ब्राउन शुगर सहित 03 आरोपी गिरफ्तार* *₹14 लाख का मशरूका जप्त — ब्राउन शुगर के साथ हुंडई एक्सेंट कार बरामद* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख, कुल ₹14 लाख का मशरूका जप्त कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। *कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण:* थाना कोतवाली पुलिस टीम कस्बा भ्रमण के दौरान ग्राम बगडरी, बैरसिया रोड, विदिशा के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में अपने वाहन को वापस बैरसिया की ओर भगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई एक्सेंट कार को भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *विदिशा पुलिस की कार्रवाई:* मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 581/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से ब्राउन शुगर के क्रय-विक्रय, आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी:* 👉लोकेश धाकड़ पिता भगवान सिंह धाकड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी बंटी नगर, माता मंदिर के पास, विदिशा। 👉वीरेंद्र सिंह डांगी पिता नारायण सिंह डांगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा। 👉आशीष गुर्जर उर्फ आशु पिता विनोद गुर्जर, उम्र 40 वर्ष, निवासी पीतल मिल, जैन मंदिर के पास, विदिशा। *जप्त मशरूका:* 👉40 ग्राम ब्राउन शुगर — अनुमानित कीमत ₹4,00,000 👉हुंडई एक्सेंट कार — अनुमानित कीमत ₹10,00,000 👉कुल जप्त मशरूका — ₹14,00,000 *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक राम मनोहर, मुकेश ठाकुर एवं सिद्धांत भदोरिया, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, आरक्षक भूपेंद्र कुर्मी, राघवेंद्र सिकरवार, अखिलेश सिंह राजावत, शरद रैकवार, अमर सिंह दांगी, शुभम साहू एवं शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *विदिशा पुलिस की आमजन से अपील:* विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, नशे की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587637635 अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। विदिशा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं नशे के नेटवर्क के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बडा बयान देखे पुरी विडियो1
- प्रेस रिलीज़ जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी? मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। प्रेस रिलीज़ जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में सब इंजीनियर पर पद के दुरुपयोग एवं कार्यालय परिसर में धूम्रपान करने के आरोप भोपाल। जनपद पंचायत बेरसिया के सरकारी कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर नवीन एवं स्वदेशी त्रिवेदी पर सरकारी कार्यालय में पद का दुरुपयोग करने तथा कार्यालय परिसर के अंदर धूम्रपान करने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कार्यालयीन परिसर में धूम्रपान करना सरकारी कार्यस्थल की मर्यादा और निर्धारित नियमों के विपरीत है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी द्वारा कार्यालय के अंदर ही धूम्रपान किया गया, जिससे सरकारी कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के बीच भी नाराजगी देखी गई। मामले को लेकर संबंधित अधिकारी के आचरण एवं कार्यालय में उनके व्यवहार की जांच की मांग उठ रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालय आम नागरिकों के लिए सेवा का स्थान है, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है। अब सवाल यह है कि क्या संबंधित अधिकारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्या कार्रवाई होगी? मामले में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।2
- आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में... आज AI से जुड़ी दो बड़ी खबरें आईं। उसमें से एक थी- Claude बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक के एक रिसर्चर ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि इस दशक के अंत तक AI हम सबको मार सकता है। जो लोग AI विकसित कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में पता है। फिलहाल AI की दुनिया में अंदरखाने क्या चल रहा है और इसका हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा; संकेतों को डिकोड करेंगे आज के एक्सप्लेनर में...1
- दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई,आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है। दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक गुरुवार की रात 9:30 बजे एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई। दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा? इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है,यह देखने वाली बात होगी दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी” 1
- लटेरी में वन विकास निगम की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया #लटेरी #विदिशा लटेरी में वन विकास निगम की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया #लटेरी #विदिशा1
- दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी” दूध के दाम नहीं बढ़े तो थम सकती है दूध की सप्लाई! आम लोगों की बढ़ सकती है परेशानी दैनिक जरूरत की सबसे जरूरी चीजों में शामिल दूध को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर दूध के दामों को लेकर जल्द उचित निर्णय नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छापीहेड़ा के रामपुरिया बालाजी मंदिर परिसर में क्षेत्र के दूध विक्रेता और दूध उत्पादक एकत्रित हुए, जहां दूध के उचित दाम तय करने को लेकर चर्चा हुई। दूध विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध के दाम उस अनुपात में नहीं बढ़े हैं। पशुओं के चारे, भूसे और दाने की कीमतें बढ़ने से पशुपालन करना मुश्किल होता जा रहा है। दूध विक्रेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दूध का उचित मूल्य निर्धारण नहीं किया गया तो वे मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। विक्रेताओं का कहना है कि हड़ताल की स्थिति में वे दूध की बिक्री नहीं करेंगे और अन्य माध्यमों से होने वाली बिक्री का भी विरोध करेंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या दूध के दाम बढ़ेंगे या फिर आम जनता को दूध की किल्लत का सामना करना पड़ेगा? इस पूरे मामले पर प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी दूध के दाम पर संग्राम! उचित मूल्य नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी”1
- श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया,श्रद्धालु भक्ति में -लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। छापीहेड़ा समीप ग्राम नाटाराम में बाबा रामदेव सेवा समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से बाबा रामदेव धर्मशाला परिसर में 6 सितम्बर से चल रही, सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन उत्सव पंडाल में धूमधाम से मनाया गया। पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जय कारों से गुंजने लगा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमते नजर आए। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर व्यास पीठ से कथावाचक हीरालाल जी शर्मा जीरापुर वाले ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए, पहरेदार सो गए। वासुदेव देवकी बंधनमुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते है। चौथे दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। नन्हें बालक को कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाते ही जय कन्हैयालाल के जयकारे गूंज उठे। भक्तों ने बाल कृष्ण को दुलार किया। भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाकर आरती की गई। कथा वाचक हीरालाल जी शर्मा द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर उनके जन्म का उद्देश्य भी बताया। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके इन्हें गोकुल पहुंचा दिया, वहां यशोदा के यह पैदा हुईं, शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आए, श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर एवं संगीतकारों द्बारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। भगवान श्री कृष्ण की एक झलक पाने के लिए पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गए कथा पंडाल में महिलाएं उत्साहित होकर नाचने लगी। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन मिश्री का प्रसाद खिलाया गया और जयकारे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 1