Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे स्टेशन GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया। Video सामने आने पर GRP सिपाही को लाइन हाजिर किया गया।
VS live news
रेलवे स्टेशन GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया। Video सामने आने पर GRP सिपाही को लाइन हाजिर किया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रेलवे स्टेशन GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया। Video सामने आने पर GRP सिपाही को लाइन हाजिर किया गया।1
- कानपुर नगर निगम सफाई कर्मचारियों की लापरवाही कूड़ा न उठाने के एवरेज में कूड़ा में लगा देते हैं आग नगर निगम अधिकारी मौन समस्या वातावरण दूषित नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 24 अक्टूबर दिन शनिवार आपके कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला आनंद नगर में वार्ड 29 पार्षद श्री जितेन कुमार चौरसिया जी के क्षेत्र में वार्ड 29 के सफाई नायक के कर्मचारियों की लापरवाही आज प्रातः काल समय लगभग सवेरे छः और आठ के बीच में किसी राहगीर द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया और वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि सफाई कर्मचारी के द्वारा कूड़ा गलियों से ना उठाकर कूड़े के देर में आग लगा दी जाती है स्वच्छ भारत अभियान हर क्षेत्र में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा मनाया जा रहा है नगर निगम अधिकारी नगर आयुक्त महोदय और महोदय माननीय प्रमिला पांडे जी महापौर जी कृपया ध्यान दें जहां एक तरफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है वहीं नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी लापरवाही करते हुए देखे जा सकते हैं मना करने के बावजूद भी उन्होंने कहा कि आप जाकर शिकायत कर दीजिए क्योंकि यहां पर गाड़ी नहीं आ सकती है मैं नगर निगम के सफाई नायक वार्ड 29 के देवकीनंदन जी से अवगत करना चाहता हूं कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी के प्रति उचित कार्रवाई की जाए कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित हो रहा है न्यूज़ विज्ञापन और खोया पाया के लिए संपर्क करें4
- कन्नौज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वालों से भिड़े सपाई कन्नौज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वालों से भिड़े सपाई हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु पहुंचे थे पुतला फूंकने मुलायम सिंह के चित्र के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का समान चित्र लगाने पर आक्रोश सपाइयों ने धक्का-मुक्की कर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव का पुतला छीना पुतला छीन रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा सपा नेता का आरोप, भाजपा की शह पर पुलिस अभिरक्षा में फुंकवाया जा रहा था पुतला पुतला छीने जाने से नाराज मुकेश पाल अपशब्द लिखी तख्ती लेकर धरने पर बैठे मकरंद नगर तिराहे पर धरने पर बैठे मुकेश पाल ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप नीरज मिश्रा और उमेश पाल की तरह हत्या कराने की आशंका जताई1
- नागलीला में उमड़ा आस्था का सैलाब, जगन्नाथ रथ यात्रा बनी आकर्षण संवाददाता विपिन ओमर, घाटमपुर,दैनिक स्वतंत्र निवेश।सार्वजनिक श्रीकृष्ण लीला कमेटी कोटद्वार के तत्वावधान में शुक्रवार को मां कूष्मांडा देवी मंदिर के तालाब में नागलीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग के मर्दन की लीला देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पंडाल में जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे। लीला के बाद भगवान श्रीकृष्ण भाई बलराम के साथ नगर परिक्रमा के लिए निकले। प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत स्टॉल सजाए गए थे और भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। परिक्रमा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सुंदर झांकियां में सजधज कर नृत्य करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कानपुर से आई भगवान श्रीजगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा रही। रथ के आगे भक्तगण नाचते-गाते चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि गुरुवार को छोटी बाजार मैदान में पूतना वध की लीला के साथ कृष्ण लीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ था, जिसमें कंस द्वारा पूतना को गोकुल भेजने और श्रीकृष्ण द्वारा उसका वध करने के सजीव मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।1
- शराब की दुकानों में चोरी से मचा हड़कंप, पीछे की दीवार काटकर शराब की पेटियां और नकदी ले जाने का आरोप सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों को हुई जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य; थाना प्रभारी बोले—फिलहाल मामला संदिग्ध, जांच जारी रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर रेऊना/कानपुर नगर। थाना रेऊना क्षेत्र में शराब की दुकानों में पीछे की दीवार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान, देशी शराब की दुकान और शराब कैंटीन को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने दुकानों की पिछली दीवार काटकर कुछ शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों ने जब स्थिति देखी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दुकान मालिकों को सूचना दी गई। सुबह दुकान खोलने पर सामने आया मामला बताया जा रहा है कि संबंधित दुकानों पर रात के समय यह घटना हुई। सुबह जब सेल्समैन और कैंटीन संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई दिखाई दी। अंदर सामान की स्थिति देखने पर शराब की कुछ पेटियां और नकदी गायब होने की बात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित दुकान मालिकों को सूचित किया गया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। मामले में चोरी की आशंका के साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। थाना प्रभारी बोले—अभी तक नहीं मिला शिकायती पत्र इस संबंध में थाना प्रभारी रेऊना अनुज राजपूत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस की ओर से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति शराब की दुकानों और कैंटीन में कथित चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की पुष्टि, नुकसान का आकलन और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।2
- breking news महिला पत्रकार:- क्या आजम खान का साथ आपके साथ है महिला पत्रकार:- क्या आजम खान का साथ आपके साथ है अखिलेश यादव:- आप बहुत नासमझ हैं महिला पत्रकार:- जब सवाल का जवाब नहीं रहता तब नासमझ ही लगता है अखिलेश यादव:- वो परिवार हैं महिला पत्रकार:- परिवार से मिलने में इतना लंबा समय क्यों लग गया अखिलेश यादव:- थोड़ी बहुत इज्जत दे दी तो सिर पर चढ़ रहे हो?1
- थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। कानपुर, यूपी प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त वीडियो लगभग एक वर्ष से अधिक पुराना है। वीडियो भेजने वाला व्यक्ति पूर्व में संबंधित रिहैबिलिटेशन सेंटर में सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था, जिसे विभिन्न आरोपों के चलते मई माह में सेंटर से हटा दिया गया था। उसके पास उक्त वीडियो पूर्व से मौजूद थी, जिसे उसने बीती रात बच्ची के पिता के मोबाइल पर भेजा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाला दूसरा पुरुष भी दिव्यांग है तथा उसी स्कूल में अध्ययनरत था। उसके विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव।1
- थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त वीडियो लगभग एक वर्ष से अधिक पुराना है। वीडियो भेजने वाला व्यक्ति पूर्व में संबंधित रिहैबिलिटेशन सेंटर में सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था, जिसे विभिन्न आरोपों के चलते मई माह में सेंटर से हटा दिया गया था। उसके पास उक्त वीडियो पूर्व से मौजूद थी, जिसे उसने बीती रात बच्ची के पिता के मोबाइल पर भेजा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाला दूसरा पुरुष भी दिव्यांग है तथा उसी स्कूल में अध्ययनरत था। उसके विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *बाइट: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव।*1