MPPSC परीक्षाः नए नियमों के साथ एक्जाम का पहला चरण शुरू, प्रवेश के पहले थ्री लेयर की सिक्योरिटी ----------------- बड़वानी-जिले में रविवार सुबह 10 बजे से एमपी पीएससी (MP PSC) की राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पहला चरण शुरू हुआ। इस बार इस परीक्षा में नए नियमों के साथ हो रही है। पहला चरण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरे चरण में दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित होगी। बता दें कि शहर में बनाए एग्जाम सेंटर पर प्रवेश के दौरान MPPSC की नई गाइडलाइन के अनुसार थ्री लेयर सिक्योरिटी चेकिंग की गई। इस दौरान बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, स्कैनिंग ऑफ एडमिट कार्ड, एचएचएमडी के माध्यम से अभ्यर्थियों की की तलाशी ली गई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 90 मिनट पूर्व यानी सुबह 8 बजे से केंद्रों के बाहर भीड़ लगने लगी थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र, वैध, मूल पहचान पत्र, आदि की जांच की गई। वहीं सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट्स, मोबाइल फोन,कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, डिजिटल/ल, एनालॉग घड़ी, ब्लूटूथ, पेन ड्राइव और स्टेशनरी संबंधी सामग्री जैसे पेंसिल,रबर वाइटनेस, स्केल,बैग्स,पठन सामग्री, बालों के कल्चर, बक्कल, हाथ के बैंड/ मैटिलिक बैंड/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, कफलिंक,धूप का चश्मा,पर्स, वॉलेट, टोपी, चाबी तथा जूते मोजे बाहर उतरवाए गए। चप्पल व सैंडल को ही छूट दी गई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला अधिकारी, कर्मचारी ने तलाशी ली।

- Post by Satish Parihar1
- --------------- अंजड नगर में शनिवार शाम भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव मनाया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सर्व समाजजनों के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। दरअसल सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बस स्टैंड कन्या स्कूल से ब्राह्मण समाज धर्म तक रात 8 बजे के उपरांत तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में भगवान भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा नगर धर्ममय माहौल में रंग गया। दरअसल शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे स्थानीय बस स्टैंड स्थित पीएम श्री कन्या स्कूल से भव्य आरती से किया गया, शोभायात्रा बस स्टैंड, गांधी वाचनालय, सराफा बाजार, धान मंडी, अस्पताल चौराहे से होते हुए निर्धारित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में पहुंच कर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थाना प्रभारी आर आर चौहान द्वारा किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। वहीं गांधी चौक में भाजपा मंडल अध्यक्ष ॠतुराज सिंह तोमर एवं नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती पार्षदगण व कर्मचारियों ने तो वहीं नगरवासियों ने जगह-जगह सभी समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। रैली में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रभू दयाल दवे सहित समाजजनों सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सर्व ब्राह्मण समाज मिडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली यह भव्य शोभायात्रा अंजड नगर में आस्था, एकता और उल्लास का प्रतीक बनकर सामने आई।4
- 30 वर्षों की मांग पूरी, सिलावद-होलगांव गोई नदी पुल का भूमिपूजन, सड़क और सर्विस रोड निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली1
- Post by निमाड़ का दबंग न्यूज1
- बड़वानी, 26 अप्रैल 2026। निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ✍️ म.प्र. उच्च न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार रविवार को केंद्रीय जेल बड़वानी में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना था। 🏛️⚖️ वर्चुअल माध्यम से हुआ शुभारंभ: ग्वालियर से जुड़ाव: सुबह 09:15 बजे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने ग्वालियर केंद्रीय जेल से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की सभी जेलों को जोड़कर इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन किया। 💻 त्वरित न्याय: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री पुष्पेंद्र भार्गव की पीठ ने बंदियों के राजीनामा और शमनीय प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान आपसी समझौते और नियमों के तहत कुल 03 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ✅🤝 प्रशासनिक उपस्थिति: इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुमित शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमूल मण्डलोई, जिला विधिक सहायता अधिकारी रॉबिन दयाल, प्रभारी जेल अधीक्षक श्री वर्मा, सहायक अधीक्षक विनय काबरा और अधिवक्तागण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी अदालतों से छोटे अपराधों में बंद कैदियों को न्याय मिलने में सुगमता होती है। 👮♂️🏅1
- बड़वानी जिले के SP पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा हत्या के मामले में फरार आरोपी पर ₹5,000 राशि की उद्घोषणा कि हे।1
- पानी की टंकी पर मिला अज्ञात युवक का शवः धार में 5 से 10 दिन पुराना है शव, वॉलमैन के निरीक्षण में पता चला राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार की गांधी कॉलोनी में स्थित एक पानी की टंकी की छत पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब टंकी का वॉलमैन नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचा। टंकी की देखरेख करने वाले वॉलमैन इरफान चांद खां करीब 10 दिन बाद निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। छत पर पहुंचते ही उनकी नजर शव पर पड़ी, जो बुरी तरह सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू की।पहचान नहीं, मौत की वजह भी साफ नहीं प्रारंभिक जांच में शव 5 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति टंकी की छत तक कैसे पहुंचा। नगरपालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।2
- Post by Satish Parihar1