Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर-दिल्ली हाईवे#पावटा_बाजार नेशनल हाइवे पर चला पीला पंजा#अतिक्रमण
@nilesh Verma-1997
जयपुर-दिल्ली हाईवे#पावटा_बाजार नेशनल हाइवे पर चला पीला पंजा#अतिक्रमण
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by @nilesh Verma-19971
- आज lbs science स्कूल रिंग रोड deeppura के उत्कृष्ट parikxa परिणाम आने पर kuchaman में vahan रैली निकाली गई2
- झुंझुनूं जिले के पुलिस थाना मलसीसर ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए टॉप-10 सूची में शामिल स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण हरिसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरविजन में पुलिस थाना मलसीसर के थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी गोरधन उर्फ गोवर्धन को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए। गिरफ्तार आरोपी पारिवारिक न्यायालय चूरू में दर्ज प्रकरण ‘मंजू बनाम गोवर्धन’ (मुकदमा संख्या 206/2024) में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट में वांछित था। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जिसके चलते उसे थाने की टॉप-10 वांछित सूची में शामिल किया गया था। पुलिस टीम ने सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरधन उर्फ गोवर्धन पुत्र सीताराम, जाति रैगर, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 19, मलसीसर, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के साथ सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह (नं. 119) तथा कांस्टेबल मुकेश कुमार (नं. 337) की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार एवं वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास बना रहे।1
- झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामी सेही गांव में शनिवार को एक वृद्ध दंपति द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमसिंह और उनकी पत्नी घोघड़ी देवी ने यह कदम उठाया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले में मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- यह औरत खुलेआम धमकी देती हैं और लोगों को ब्लैकमेल करती हैं जब इसको रुपए देने से मना कर दो तो अपनी बेटी का झूठे मुकदमे दर्ज करवाती हैं यह फुलेरा जयपुर की रहने वाली हैं इसके असली आदमी का नाम दिनेश कुमार बलाई है और बहुत लोगों से फर्जी शादियां कर लोगों को लुटने का काम करती हैं मैं भी इस औरत का शिकार हो चुका हूं3
- Churu में 21 अप्रैल को पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Singh Rathore का जन्मदिन ‘शौर्य दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन Lt General Sagat Singh Stadium में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसे भारतीय सेना को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में Bhajan Lal Sharma, Om Birla और Om Prakash Mathur सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। Harlal Saharan ने कहा कि इस दिन को ‘संकल्प दिवस’ के रूप में भी मनाया जाएगा और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।1
- जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने जनप्रतिनिधियों द्वारा 4-5 सशस्त्र हेड कांस्टेबल साथ रखने को रुतबे का प्रतीक मानने पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कहा कि अगर जनप्रतिनधियों के साथ 4-5 सशस्त्र हेड कांस्टेबल न चलें, तो समाज में उनके रूतबे का पता ही नहीं चलता।1
- झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर कस्बे में बंद पड़े मकानों में रात के समय चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना खेतड़ी नगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी खेतड़ी जुल्फीकार अली (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 6 जनवरी 2026 को परिवादी अभिजीत स्वामी निवासी खेतड़ीनगर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल सैनी (32) निवासी नारनौल, हरियाणा, खेतड़ीनगर क्षेत्र में बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने का आदी है। आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका था। पुलिस ने उसे 31 मार्च 2026 को उपकारागृह खेतड़ी से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया, जिसमें एक मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स, सोने की नथ, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी के सिक्के तथा एक हजार रुपये नकद शामिल हैं। बरामदगी के बाद आरोपी को 4 अप्रैल 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थानाधिकारी राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं कांस्टेबल महेश की विशेष भूमिका रही।1