logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा बहराइच, 27 सितंबर। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में 20 सितंबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रंजीतबोझा निवासी तस्बर अली का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पत्नी नर्गिस परवीन की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45 बजे मुुखबिर बताए स्थान से तीन वांछित आरोपियों मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद आमीन (19 वर्ष) तथा साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन (करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ग्राम रंजीतबोझा, मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आ0 विकास प्रजापति, आ0 रविन्द्र यादव, मु0आ0 विनय कुमार, मु0आ0 नागेन्द्र सिंह तथा आ0 आकाश गुप्ता शामिल रहे।

16 hrs ago
user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्
Court reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार रुपईडीहा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा बहराइच, 27 सितंबर। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में 20 सितंबर 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम रंजीतबोझा निवासी तस्बर अली का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पत्नी नर्गिस परवीन की तहरीर पर रुपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45

3f66dc2b-be08-4eab-8c17-a895d3131dc3

बजे मुुखबिर बताए स्थान से तीन वांछित आरोपियों मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद आमीन (19 वर्ष) तथा साबिर अली पुत्र मोहिद्दीन (करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ग्राम रंजीतबोझा, मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आ0 विकास प्रजापति, आ0 रविन्द्र यादव, मु0आ0 विनय कुमार, मु0आ0 नागेन्द्र सिंह तथा आ0 आकाश गुप्ता शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारिश-तेज हवाओं ने तोड़ी किसानों की कमर, अन्नदाता के टूटे सपने लहलहाती फसलें जमीन पर गिरीं, बेशकीमती पेड़ भी धराशाई; चौतरफा तबाही से बढ़ा संकट बहराइच। गुरुवार शाम से लगातार हो रही झमाझम बारिश और शनिवार को चली तेज हवाओं ने शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर तैयार की गई फसलें तेज हवाओं और बारिश की मार से खेतों में गिरकर चौपट हो गईं। वहीं, किसानों का ‘बीमा’ कहे जाने वाले बेशकीमती पेड़ भी धराशाई हो गए। बारिश और तेज हवाओं के बाद गांवों से लेकर खेतों तक तबाही के मंजर दिखाई दे रहे हैं। कहीं धान और गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई तो कहीं मक्का, उड़द और तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। पेड़ों के गिरने से भी किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने परिवार की जरूरतों और आगामी खर्चों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। किसान फसल तैयार होने के बाद बच्चों की पढ़ाई, बेटे-बेटी की शादी, घर-मकान की मरम्मत और पुराने कर्ज की अदायगी जैसे सपने संजोता है। लेकिन प्राकृतिक आपदा की मार ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेत में खड़ी फसल बर्बाद होने से मेहनत के साथ किसानों की पूरी पूंजी भी संकट में पड़ गई है। रविवार दोपहर करीब दो बजे किसान नृपेन शर्मा ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं ने किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसान ने बड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन मौसम की मार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। “किसान टूट गया है और उसके सामने अब आगे की चिंता खड़ी हो गई है।”
    4
    बारिश-तेज हवाओं ने तोड़ी किसानों की कमर, अन्नदाता के टूटे सपने
लहलहाती फसलें जमीन पर गिरीं, बेशकीमती पेड़ भी धराशाई; चौतरफा तबाही से बढ़ा संकट
बहराइच। गुरुवार शाम से लगातार हो रही झमाझम बारिश और शनिवार को चली तेज हवाओं ने शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। इसका सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में कड़ी मेहनत और पूंजी लगाकर तैयार की गई फसलें तेज हवाओं और बारिश की मार से खेतों में गिरकर चौपट हो गईं। वहीं, किसानों का ‘बीमा’ कहे जाने वाले बेशकीमती पेड़ भी धराशाई हो गए।
बारिश और तेज हवाओं के बाद गांवों से लेकर खेतों तक तबाही के मंजर दिखाई दे रहे हैं। कहीं धान और गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई तो कहीं मक्का, उड़द और तिल की फसल को नुकसान पहुंचा है। पेड़ों के गिरने से भी किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने परिवार की जरूरतों और आगामी खर्चों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।
किसान फसल तैयार होने के बाद बच्चों की पढ़ाई, बेटे-बेटी की शादी, घर-मकान की मरम्मत और पुराने कर्ज की अदायगी जैसे सपने संजोता है। लेकिन प्राकृतिक आपदा की मार ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेत में खड़ी फसल बर्बाद होने से मेहनत के साथ किसानों की पूरी पूंजी भी संकट में पड़ गई है।
रविवार दोपहर करीब दो बजे किसान नृपेन शर्मा ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं ने किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसान ने बड़ी मेहनत से फसल तैयार की थी, लेकिन मौसम की मार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। “किसान टूट गया है और उसके सामने अब आगे की चिंता खड़ी हो गई है।”
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मोतीपुर पुलिस को मिली एक और कामयाबी, गौकशी के आरोपी से मुठभेड़ देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार मोतीपुर थाना पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गौकशी के मामले में वांछित एक आरोपी से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।, मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 👍
    1
    मोतीपुर पुलिस को मिली एक और कामयाबी, गौकशी के आरोपी से मुठभेड़
देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतीपुर थाना पुलिस को देर रात बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गौकशी के मामले में वांछित एक आरोपी से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है।
घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।, मनोज कुमार चौरसिया की रिपोर्ट 👍
    user_Manoj kumar chursya
    Manoj kumar chursya
    Salesperson मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • भारी बारिश आंधी और तूफान ने मचाया कहर, दीवाल गिरने से वहां हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बच्चे लोग सीतापुर - यूपी के कई जिलों में भारी बारिश आंधी और तूफान में कहर मचाया है कई इमारतें ध्वस्तु हुई तो कई कच्चे मकान मलवा के ढेर में तब्दील हो गए। सीतापुर के रोटी गोदाम में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं जहां एक चार इंच की लगभग 50 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार आंधी और तूफान का शिकार हो गई जिससे एक मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन छात्राग्रस्त हो गए तो वही मोहल्ले वासी बाल बाल बच गए। हमारे जब बोलेगा हिंदुस्तान संवाददाता के अनुसार सीतापुर के मोहल्ला रोटी गोदाम सभासद धीरज पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोटी गोदाम में एक दीवार गिरने से जहां एक चार पहिया वाहन कार और एक मोटरसाइकिल छटग्रस्त हो गई तो वहीं मोहल्लेवासी इस घटना से बाल बाल बच गए। रोटी गोदाम के सभासद धीरज पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी कि उनके वार्ड संख्या में एक लंबी और ऊंची दीवार गिरने से जहां भारी नुकसान हो गया तो वहीं लोग बाल बाल इस घटना से बच गए हालांकि इस घटना में एक मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया मोहल्ले वासियों का कहना है की दीवार काफी लंबी और ऊंची थी जो की 4 इंच बगैर मानक और नियम के बनी थी आंधी आने की वजह से दीवार गिरी है जो पूरे मोहल्ले की गली में मालवा इकट्ठा हो गया है और इसी मलवे में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं यह जिम्मेदारी अब किसकी होगी यह तो कह पाना मुश्किल है किंतु मोहल्ले वासियों का आरोप है कि जिनकी दीवार है वह फौजी के रिटायर कर्नल है उन्हें सोचना चाहिए था कि इतनी लंबी और ऊंची 4 इंच ईट की दीवार कैसे रुक सकती है हाथ लाख की इसमें किसी मनुष्य को कोई छोड़ तो नहीं आई है किंतु कुछ लोगों के दीवारों और दरवाजा का नुकसान हुआ है तो वही एक मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी जिम्मेदारी दीवार स्वामी की
    1
    भारी बारिश आंधी और तूफान ने मचाया कहर, दीवाल गिरने से वहां हुई क्षतिग्रस्त, बाल बाल बच्चे लोग

सीतापुर - यूपी के कई जिलों में भारी बारिश आंधी और तूफान में कहर मचाया है कई इमारतें ध्वस्तु हुई तो कई कच्चे मकान मलवा के ढेर में तब्दील हो गए। सीतापुर के रोटी गोदाम में भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं जहां एक चार इंच की लगभग 50 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार आंधी और तूफान का शिकार हो गई जिससे एक मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन छात्राग्रस्त हो गए तो वही मोहल्ले वासी बाल बाल बच गए। हमारे जब बोलेगा हिंदुस्तान संवाददाता के अनुसार सीतापुर के मोहल्ला रोटी गोदाम सभासद धीरज पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रोटी गोदाम में एक दीवार गिरने से जहां एक चार पहिया वाहन कार और एक मोटरसाइकिल छटग्रस्त हो गई तो वहीं मोहल्लेवासी इस घटना से बाल बाल बच गए। रोटी गोदाम के सभासद धीरज पाण्डेय द्वारा दी गई जानकारी कि उनके वार्ड संख्या में एक लंबी और ऊंची दीवार गिरने से जहां भारी नुकसान हो गया तो वहीं लोग बाल बाल इस घटना से बच गए हालांकि इस घटना में एक मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया मोहल्ले वासियों का कहना है की दीवार काफी लंबी और ऊंची थी जो की 4 इंच बगैर मानक और नियम के बनी थी आंधी आने की वजह से दीवार गिरी है जो पूरे मोहल्ले की गली में मालवा इकट्ठा हो गया है और इसी मलवे में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं यह जिम्मेदारी अब किसकी होगी यह तो कह पाना मुश्किल है किंतु मोहल्ले वासियों का आरोप है कि जिनकी दीवार है वह फौजी के रिटायर कर्नल है उन्हें सोचना चाहिए था कि इतनी लंबी और ऊंची 4 इंच ईट की दीवार कैसे रुक सकती है हाथ लाख की इसमें किसी मनुष्य को कोई छोड़ तो नहीं आई है किंतु कुछ लोगों के दीवारों और दरवाजा का नुकसान हुआ है तो वही एक मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी जिम्मेदारी दीवार स्वामी की
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच-: जिलाधिकारी ने संजय सेतु की जानी स्थिति,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ बारिश में हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को जरवल इलाके में पहुंचे। इसके बाद वह लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल के बारे में जाना। चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव, अवर अभियंता, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे। D.M. Bahraich SP Bahraich बहराइच-: जिलाधिकारी ने संजय सेतु की जानी स्थिति,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ बारिश में हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को जरवल इलाके में पहुंचे। इसके बाद वह लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल के बारे में जाना। चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव, अवर अभियंता, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे। D.M. Bahraich SP Bahraich
    1
    बहराइच-: जिलाधिकारी ने संजय सेतु की जानी स्थिति,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ बारिश में हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को जरवल इलाके में पहुंचे। इसके बाद वह लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल के बारे में जाना। चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव, अवर अभियंता, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे। D.M. Bahraich SP Bahraich
बहराइच-: जिलाधिकारी ने संजय सेतु की जानी स्थिति,,,,जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ बारिश में हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को जरवल इलाके में पहुंचे। इसके बाद वह लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल के बारे में जाना। चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत नायक, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव, अवर अभियंता, थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद रहे। D.M. Bahraich SP Bahraich
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जनपद बहराइच में गोकशी की घटना का सफल अनावरण* * आज देर रात थाना मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शातिर अपराधियों से हुई पुलिस मुठभेंड़* *गोकशी की घटना कारित करने वाले 01 अपराधी के पैर में लगी गोली, 02 साथी अपराधी भी गिरफ्तार* * घायल अभियुक्त का है गोकशी के मुकदमों का आपराधिक इतिहास* *मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद* बहराइच | थाना मोतीपुर में दिनांक को ग्राम शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर में गोवंश के कुछ अवशेष प्राप्त हुए थे । इस सूचना पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 418/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के क्रम में कुछ अपराधियों का नाम प्रकाश में आया था। आज रात मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर को सूचना मिली कि यही अपराधी पुनः इसी प्रकार की घटना मोतीपुर क्षेत्र में कारित करने के फिराक में हैं और लौकही की तरफ जाने वाले हैं । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर और उनकी पुलिस टीम द्वारा जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केन्द्र बन्धा मोड़ कंजड़वा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की जा रही थी । कुछ समय बाद गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, दूसरे ने अपना नाम शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच तथा तीसरे ने अपना नाम सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी दा0 शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर जनपद बहराइच बताया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 1940 रुपये नगद, 01 मोटरसाइकिल, 01 अदद तराजू मय बाट (01 किलो एवं 500 ग्राम), मांस काटने वाला 01 अदद लकड़ी का ठीहा तथा 03 अदद चाकू बरामद किये गये । घायल अपराधी सोनू के विरुद्ध पूर्व से गोकशी के कई मुकदमे दर्ज है उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    4
    *जनपद बहराइच में गोकशी की घटना का सफल अनावरण*
* आज देर रात थाना मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शातिर अपराधियों से हुई पुलिस मुठभेंड़*
*गोकशी की घटना कारित करने वाले 01 अपराधी  के पैर में लगी गोली, 02 साथी अपराधी भी गिरफ्तार*
* घायल अभियुक्त का है गोकशी के मुकदमों का आपराधिक इतिहास* 
*मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद*
बहराइच |  थाना मोतीपुर में दिनांक को ग्राम शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर में गोवंश के कुछ अवशेष प्राप्त हुए थे । इस सूचना पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 418/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के क्रम में कुछ अपराधियों का नाम प्रकाश में आया था। आज रात मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर को सूचना मिली कि यही अपराधी पुनः इसी प्रकार की घटना मोतीपुर क्षेत्र में कारित करने के फिराक में हैं और लौकही की तरफ जाने वाले हैं । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर और उनकी पुलिस टीम द्वारा जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केन्द्र बन्धा मोड़ कंजड़वा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की जा रही थी । कुछ समय बाद गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये । पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पीछा करते हुए पकड़ लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच, दूसरे ने अपना नाम शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच तथा तीसरे ने अपना नाम सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी दा0 शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर जनपद बहराइच बताया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 1940 रुपये नगद, 01 मोटरसाइकिल, 01 अदद तराजू मय बाट (01 किलो एवं 500 ग्राम), मांस काटने वाला 01 अदद लकड़ी का ठीहा तथा 03 अदद चाकू बरामद किये गये ।  घायल अपराधी सोनू के विरुद्ध पूर्व से गोकशी के कई मुकदमे दर्ज है उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मटेरा में आंधी-तूफान से दर्जनों सरकारी पेड़ धराशायी, लकड़ी ले जाने की मची होड़ बहराइच। मटेरा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच तेज आंधी-तूफान के कारण भौखारा रोड पर सड़क किनारे लगे दर्जनों सरकारी पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। पेड़ों के धराशायी होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने के कई घंटे बाद तक वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसी बीच गिरे पेड़ों की लकड़ी उठाकर ले जाने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों में होड़ मच गई। देखते ही देखते कई लोग पेड़ों की लकड़ियां अपने साथ ले जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते विभागीय टीम मौके पर पहुंचती तो सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया जा सकता था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कथित उदासीनता के कारण गिरे पेड़ों की लकड़ी खुलेआम उठाई जाती रही। सरकारी पेड़ों के गिरने और उनके बाद लकड़ी के इस तरह ले जाए जाने को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर गिरे पेड़ों की लकड़ी को सुरक्षित कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मटेरा में आंधी-तूफान से दर्जनों सरकारी पेड़ धराशायी, लकड़ी ले जाने की मची होड़
बहराइच। मटेरा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच तेज आंधी-तूफान के कारण भौखारा रोड पर सड़क किनारे लगे दर्जनों सरकारी पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। पेड़ों के धराशायी होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने के कई घंटे बाद तक वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसी बीच गिरे पेड़ों की लकड़ी उठाकर ले जाने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों में होड़ मच गई। देखते ही देखते कई लोग पेड़ों की लकड़ियां अपने साथ ले जाते नजर आए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते विभागीय टीम मौके पर पहुंचती तो सरकारी संपत्ति को सुरक्षित किया जा सकता था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की कथित उदासीनता के कारण गिरे पेड़ों की लकड़ी खुलेआम उठाई जाती रही।
सरकारी पेड़ों के गिरने और उनके बाद लकड़ी के इस तरह ले जाए जाने को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर गिरे पेड़ों की लकड़ी को सुरक्षित कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Anil Kumar Chowdhry
    Anil Kumar Chowdhry
    Media Consultant नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं
    1
    जनपद बहराइच के नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल में नाक कान गले के डॉक्टर बैठते हैं
    user_Raju,U,
    Raju,U,
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल मोतीपुर में देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में 24 सितंबर को हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केंद्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को ग्राम शाहपुर खुर्द में गोवंश के कुछ अवशेष मिलने के मामले में थाना मोतीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे। पुलिस का कहना है कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ जोगनिया बैराज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा, शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी, मजरा शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने का लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    बहराइच गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल
मोतीपुर में देर रात पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। थाना मोतीपुर क्षेत्र में 24 सितंबर को हुई गोकशी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केंद्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास पुलिस और संदिग्ध आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को ग्राम शाहपुर खुर्द में गोवंश के कुछ अवशेष मिलने के मामले में थाना मोतीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए थे।
पुलिस का कहना है कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी दोबारा गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ जोगनिया बैराज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए।
पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा, शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी, मजरा शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1,940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने का लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी सोनू को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ⚠️ तूफ़ान का कहर! बहराइच में कई पेड़ धराशायी, सड़कों पर मचा हड़कंप। 🌪️🌳
    1
    ⚠️ तूफ़ान का कहर! बहराइच में कई पेड़ धराशायी, सड़कों पर मचा हड़कंप। 🌪️🌳
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.