जौनपुर में 14–15 मार्च को होगी दरोगा भर्ती परीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। बैठक में बताया गया कि परीक्षा के लिए जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पाली में 7,920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जाता है कि 19 वर्षीय युवती का आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। परिजनों को जानकारी होने पर तीन महीने पहले उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने जनवरी में दोनों को बरामद कर लिया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पहले युवक के जमानत पर छूटने की खबर मिलने के बाद युवती फिर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती आजमगढ़ जनपद की सीमा से सटे बैरकडीह गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।1
- 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की, जौनपुर: जनपद के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे 'बाबा' के आवास 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की झलक और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन परंपराओं का हुआ निर्वहन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक 'फाग' गीतों के साथ हुई। कार्यक्रम को 'सनातन होली महोत्सव' के रूप में मनाते हुए बाबा दुबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर सबको एक सूत्र में पिरोता है। भक्ति और उत्साह का माहौल 'बाबा कुंज' के प्रांगण में चारों ओर फूलों की होली और केसरिया रंगों की बौछार से वातावरण लोकल < वायरल पोस्ट विज्ञापन प्रोफाइल1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- पट्टी। रमजान पर्व के मद्देनजर मंगलवार शाम पट्टी थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलविदा और ईद की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन की निगरानी में सभी नमाज सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। बैठक में मस्जिदों के मौलवी तथा हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में रामजी उमर वैश्य, रामचरित्र वर्मा, अब्बास राइन, अमरजीत वर्मा, शिवकुमार चौरसिया, मतीन अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मोहम्मद कैफ, यासीन, भोला घोसी, हाजी शाहिद अहमद, सत्य प्रकाश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- “प्रतापगढ़ में पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिनैका के पास बंद कोल्ड स्टोर के नजदीक से रामसुन्दर नाम के अभियुक्त को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि साल 2021 में करीब साढ़े सात कुंतल गोवंशीय मांस बरामदगी के मामले में यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती के प्रयास जैसे कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।”1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1