लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे 'बाबा' के आवास 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की, जौनपुर: जनपद के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे 'बाबा' के आवास 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की झलक और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन परंपराओं का हुआ निर्वहन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक 'फाग' गीतों के साथ हुई। कार्यक्रम को 'सनातन होली महोत्सव' के रूप में मनाते हुए बाबा दुबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर सबको एक सूत्र में पिरोता है। भक्ति और उत्साह का माहौल 'बाबा कुंज' के प्रांगण में चारों ओर फूलों की होली और केसरिया रंगों की बौछार से वातावरण लोकल < वायरल पोस्ट विज्ञापन प्रोफाइल
लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे 'बाबा' के आवास 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की, जौनपुर: जनपद के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे 'बाबा' के आवास 'बाबा कुंज' में रविवार को 'होली मिलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति की झलक और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सनातन परंपराओं का हुआ निर्वहन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक 'फाग' गीतों के साथ हुई। कार्यक्रम को 'सनातन होली महोत्सव' के रूप में मनाते हुए बाबा दुबे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह हमारी गौरवशाली सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर सबको एक सूत्र में पिरोता है। भक्ति और उत्साह का माहौल 'बाबा कुंज' के प्रांगण में चारों ओर फूलों की होली और केसरिया रंगों की बौछार से वातावरण लोकल < वायरल पोस्ट विज्ञापन प्रोफाइल
- जौनपुर (उत्तर प्रदेश): आज सवर्ण आर्मी (सवर्ण सेवा न्यास) ने जौनपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कुटहन थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में हुई युवक की मौत के मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 🚨 सवर्ण आर्मी के बड़े दावे और आरोप: गलत तरीके से फंसाने की साजिश: सवर्ण आर्मी का आरोप है कि विपक्षी संगठन (भीम आर्मी) द्वारा सवर्ण समाज के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सच: ज्ञापन में दावा किया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ है कि युवक की मृत्यु मारपीट से नहीं, बल्कि फेफड़ों में संक्रमण (Infection) के कारण हुई है। विधायक पर अभद्र टिप्पणी: बदलापुर विधायक श्री रमेश मिश्रा के खिलाफ की गई अमर्यादित भाषा और टिप्पणियों पर सवर्ण आर्मी ने कड़ा रोष प्रकट किया है। प्रशासन से निष्पक्षता की मांग: संगठन का कहना है कि जाति विशेष को टारगेट करना बंद हो और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को इस मामले में न फंसाया जाए। "कानून अपना काम करे, लेकिन राजनीतिक रंजिश या दबाव में निर्दोषों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" — प्रवीण तिवारी (प्रदेश सचिव, सवर्ण आर्मी) जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दूध का दूध, पानी का पानी करने के लिए सवर्ण आर्मी ने उचित जांच की मांग की है।1
- *पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्समें आयोजित कार्यक्रम में एसपी प्रतापगढ़ द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट ।*1
- होली के दिन मस्जिद पर रंग का छींटा पड़ने के बाद पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में आज कंधई बाजार हनुमानगंज में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और हिंदू समाज पर हुई कथित प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान विहिप के जिला मंत्री मनीष रावत, जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, विजय सिंह बजरंगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी भी पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन व उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा मस्जिद की जमीन की जांच कराने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी गई। प्रशासन की ओर से मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान रवि गुप्ता, कुलभाषकर जायसवाल, निहाल सोनी, आदर्श मोदनवाल, जयप्रकाश जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में बाजारवासी मौजूद रहे।1
- सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।3
- गन्ने से भरे ट्रक का कहर: बाइक सवार को कुचला सड़क पर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया। गन्ने से भरा एक बेकाबू ट्रक अचानक बाइक सवार पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दहल उठे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी का भी दिल कांप सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।1
- सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- Post by Anupam tiwari1
- *आंध्र प्रदेश* - तिरुमाला तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए भेजा जा रहा करीब 21 हजार लीटर देशी घी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया टैंकर पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और कई लोग बाल्टी, डिब्बे व बर्तनों में घी भरकर ले जाने लगे, सड़क पर फैले घी को भी लोग अपने साथ ले जाते नजर आए सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, हालांकि तब तक काफी मात्रा में घी लोग अपने साथ ले जा चुके थे1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1