लम्भुआ के प्राथमिक विद्यालय मुरली में बदहाल व्यवस्था, बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, शौचालय कि नहीं है सुविधा , बाउंड्री वॉल गायब, दोस्त भवन का मालवा आज तक नहीं हटा, अभिभावकों में डियम से की शिकायत सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
लम्भुआ के प्राथमिक विद्यालय मुरली में बदहाल व्यवस्था, बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़, शौचालय कि नहीं है सुविधा , बाउंड्री वॉल गायब, दोस्त भवन का मालवा आज तक नहीं हटा, अभिभावकों में डियम से की शिकायत सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर
व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के
साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
- सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।3
- **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद। कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन2
- सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1
- ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला1
- 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Anupam tiwari1
- प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।1