Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनई के पास अर्टिगा-ट्रक भिड़ंत में मामा-भांजे की मौत, पांच घायल जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चेतराम (62) और उनके भांजे सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोग शादी की रस्म पूरी कर हमीरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
M. Janib -Jaswant Nagar
जौनई के पास अर्टिगा-ट्रक भिड़ंत में मामा-भांजे की मौत, पांच घायल जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चेतराम (62) और उनके भांजे सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोग शादी की रस्म पूरी कर हमीरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौनई चौकी के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चेतराम (62) और उनके भांजे सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोग शादी की रस्म पूरी कर हमीरपुर से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें सैफई पीजीआई रेफर किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इकदिल क्षेत्र में 19/20 फरवरी 2026 की रात डीएफसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान मनीष यादव निवासी नगला बंधा, थाना भरथना के रूप में हुई। मनीष की गुमशुदगी एक दिन पहले दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक का मुख्य आरोपी अभिषेक यादव की बहन से प्रेम संबंध था। इसी रंजिश में अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 फरवरी को मनीष को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। पुलिस ने मानिक भीखन मोड़ से ओमशरण उर्फ विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर अवैध 315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई। मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।2
- Post by PK Crime Story1
- उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें खराब सड़क के कारण सड़कों पर गिट्टी बिक्री नजर आई जिसकी वजह से लगातार वहां एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है एक वीडियो में कार सवार व बाइक मे जोरदार टक्कर लग गयी जिसमें बाइक सवार व घायल हो गया फिलहाल पास मे खड़े गांव के लोगो ने इसका वीडियो बनाकर प्रशासन से सड़क की मरम्मत की गोहर लगाई1
- यूपी – जिला रायबरेली के मंदिर में एक शख्स ने त्रिशूल उखाड़ा, फिर उसी से शिवलिंग पर बार–बार प्रहार किए। शिवलिंग खंडित हुआ। आरोपी कुलदीप यादव गिरफ्तार है।1
- हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों के साथ सोमवार शाम सिरसागंज की सड़कें भक्तिमय हो गईं। आगरा के शमसाबाद निवासी संजय प्रजापति और उनके साथी विशाल अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर कन्नौज के सौरिख से राजस्थान स्थित खाटू धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। हाथों में बाबा का निशान ध्वज थामे ये श्रद्धालु प्रतिदिन 50 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन सिरसागंज पहुँचे संजय ने बताया कि सौरिख से खाटू धाम की करीब 551 किलोमीटर की दूरी वे 1 या 2 तारीख तक पूरी कर लेंगे। चिलचिलाती धूप के बावजूद इन युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। राहगीरों ने भी जयकारों के साथ युवाओं का हौसला बढ़ाया।1
- Post by PK Crime Story1