Shuru
Apke Nagar Ki App…
ठाकुर चरण सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- कोसीकला में मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी द्वारा आयोजित 19वीं पदयात्रा रविवार को प्रातः 7 बजे मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम के साथ निकाली गई। पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ मां पथवारी देवी की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद माता रानी के जयकारों के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तजन माता के भजनों पर झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगरवासियों ने भी जगह-जगह खड़े होकर पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान राहुल सक्सेना (पत्रकार), संजय जयसवाल, बिहारी लाल गोयल, सौरभ बिछोरिया, भोला ड्रेस वाले, कन्हैयालाल मंगला, अमित बंसल, यादराम मैथिल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, गौरव सैनी, महेश अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। यह पदयात्रा मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर, हलवाई गली, भरत मिलाप चौक, बलदेवगंज, हरदेव गंज, घंटाघर और सब्जी मंडी होते हुए थाना रोड से बाईपास मार्ग के रास्ते माता नरी सेमरी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु माता के भजन गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा मार्ग में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में पदयात्रियों के लिए फल, ठंडाई, बिस्कुट और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने पदयात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता नरी सेमरी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल देशबंधु अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल बेदी केके अग्रवाल उमेश मंगला शेलू मेंबर ओम प्रकाश गुप्ता भगवत रुहेला धर्मवीर शर्मा आदि अनिल को समाजसेवी मौजूद रहे।4
- भाजपा छोड़ ASP में शामिल हुए अमित राणा ने की प्रेस कांफ्रेस, कर दिया लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान, साथ ही कहा BJP..... डीग जिले की खबरों के लिए डायल करे 97833980751
- Post by RPR NEWS TV1
- *राजस्थान दिवस समारोह 2026: पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का गृह राज्य मंत्री एवं विधायक डीग-कुम्हेर द्वारा भव्य शुभारंभ* * *नया संवत्सर और राजस्थान स्थापना दिवस: प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित पांच दिवसीय आयोजन* * *गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने विभागीय स्टॉल्स का किया सघन अवलोकन; पर्यटन, कृषि और कुश्ती को बढ़ावा देने के दिए विशेष निर्देश* * *लखपति दीदी योजना की सफलता: राजीविका की महिलाओं ने साझा की स्वावलंबन की गाथा; विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने सराहा महिलाओं का कौशल* * *जिले के 5 गौरव (वनस्पति, पर्यटन, खेल, उत्पाद, एवं हस्तशिल्प) को पटल पर लाकर उत्पादनकर्ताओं को किया जाएगा प्रोत्साहित* डीग, 15 मार्च 2026। राजस्थान दिवस उत्सव 2026 तथा नव संवत्सर के शुभ अवसर पर रविवार, 15 मार्च 2026 को डीग स्थित नेहरू पार्क में पांच दिवसीय (15 मार्च से 19 मार्च तक) पंच गौरव महोत्सव एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) प्रदर्शनी का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस गरिमामयी जिला-स्तरीय आयोजन का उद्घाटन राजस्थान सरकार के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं डीग-कुम्हेर क्षेत्र के विधायक, डॉ. शैलेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। *गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म का सारगर्भित संबोधन* उद्घाटन समारोह के उपरांत मीडिया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर राजस्थान दिवस मनाया जाने वाला है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजनलाल शर्मा जी की मंशानुरूप, पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि राजस्थान की स्थापना को नए संवत्सर के साथ जोड़कर एक उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसी क्रम में 19 मार्च से नया संवत्सर प्रारंभ हो रहा है और इस उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कल स्वच्छता अभियान से इन आयोजनों की शुरुआत हुई और आज डीग जिले के पंच गौरव को प्रदर्शित करने के लिए इस विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। श्री बेढ़म ने आगे स्पष्ट किया कि इस पंच गौरव प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारे जिले के कामकाज करने वाले लोगों—मजदूरों, दस्तकारों और उत्पादनकर्ताओं—को एक उपयुक्त पटल (प्लेटफॉर्म) प्रदान करना है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को आमजन तक प्रदर्शित किया जाए और उन्हें विकसित होने का पूर्ण अवसर मिले। यह पांच दिवसीय आयोजन हमारे जिले की सांस्कृतिक, औद्योगिक और खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी और आमजन से अपील की कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाएं। *विभागीय स्टॉल्स का सघन निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश* उद्घाटन के पश्चात गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म ने पंच गौरव के तहत स्थापित पर्यटन, वन विभाग, उद्योग विभाग, खेल विभाग, कृषि विभाग एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डीग जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों, यथा—सेवल मंदिर, आदिबद्रीनाथ, केदारनाथ और वनविहारी मंदिर आदि का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक जिले की समृद्ध विरासत से परिचित हो सकें। खेल विभाग के स्टॉल पर श्री बेढ़म ने जिले के गौरव कुश्ती के पहलवानों से संवाद किया। उन्होंने खेल में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए मौके पर ही पहलवानों को टी-शर्ट वितरित की। कृषि विभाग के स्टॉल पर सरसों में तेल की प्रतिशतता की जानकारी लेते हुए उन्होंने प्रगतिशील किसान हुक्म सिंह (सैंत) का विशेष रूप से उल्लेख किया, जो सरसों से 44% तक तेल निकाल रहे हैं। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे अनुकरणीय किसानों को विभिन्न सेमिनारों में आमंत्रित कर अन्य कृषकों को जागरूक किया जाए। चिकित्सा विभाग के स्टॉल पर उन्होंने सिलिकोसिस बीमारी से बचाव हेतु पहाड़ी, कामां और सीकरी में लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों की जानकारी ली। ओडीओपी के अंतर्गत मार्बल मूर्ति निर्माण स्टॉल पर उन्होंने कारीगरों को स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मूर्ति बनाते समय अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने की सलाह दी। वन विभाग के स्टॉल पर जिले की विशिष्ट वनस्पति प्रजाति अर्जुन के औषधीय और पर्यावरणीय महत्व को भी प्रदर्शित किया गया था। *लखपति दीदी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल* प्रदर्शनी का एक प्रमुख आकर्षण राजीविका की महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल्स रहे। बदनगढ़, जनुथर, सीकरी, अंबेडकर चौक कामां और पीपलखेड़ा (पहाड़ी) से आई महिलाओं ने गृह राज्य मंत्री और डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेश सिंह से संवाद किया। महिलाओं ने अपने वित्तीय स्वावलंबन की यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने क्रमशः 1.5 लाख और 3 लाख रुपये का ऋण लेकर सफलतापूर्वक चुकाया है, और अब अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु 6 लाख रुपये के ऋण की योजना बना रही हैं। कई महिलाओं ने गर्व से बताया कि वे अब लखपति दीदी बन चुकी हैं। श्री बेढ़म ने ग्रामीण अधोसंरचना पर फीडबैक लेते हुए जनुथर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के विषय में भी महिलाओं से चर्चा की, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। *विधायक डॉ. शैलेश सिंह का अवलोकन एवं संवाद* समारोह में विधायक डीग-कुम्हेर, डॉ. शैलेश सिंह ने भी सभी स्टॉल्स का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से हस्तनिर्मित आभूषणों (ज्वैलरी), मार्बल उत्पादों और शहद के स्टॉल्स पर गहन जानकारी प्राप्त की। राजीविका की महिलाओं से उनके द्वारा निर्मित आभूषणों की बिक्री के संबंध में पूछने पर महिलाओं ने बताया कि वे अपने उत्पाद अपनी दुकानों, अमृता हाट और राज सखी मेलों के माध्यम से सफलतापूर्वक बेच रही हैं। डॉ सिंह ने महिलाओं द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से निर्मित सेनेटरी पैड की भी जानकारी ली और उनके इस पर्यावरण-अनुकूल एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। *महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा: हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी हेतु विशेष अपील* इस प्रदर्शनी के माध्यम से जिले की मातृशक्ति एवं आमजन से यह विशेष अपील की जाती है कि राजीविका से जुड़ी महिलाओं द्वारा अत्यंत कुशलता से हाथ से कढ़ाई किए गए आकर्षक परिधान, पारंपरिक आभूषण एवं अन्य उत्कृष्ट हस्तशिल्प उत्पाद नेहरू पार्क में बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। शहर व जिले की जो भी इच्छुक महिलाएं इन वस्त्रों एवं आभूषणों को खरीदना चाहती हैं, वे 19 मार्च तक नेहरू पार्क स्थित इन स्टॉल्स पर आकर इनकी खरीदारी कर सकती हैं। आपकी यह स्वदेशी खरीदारी इन परिश्रमी महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और लखपति दीदी अभियान को सुदृढ़ करने में एक बड़ा योगदान साबित होगी। *पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं उत्साहवर्धन* प्रदर्शनी के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गृह राज्य मंत्री श्री बेढ़म और विधायक डॉ. सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इसके पश्चात, युवाओं और आमजन का उत्साहवर्धन करते हुए दोनों अतिथियों ने आयोजन स्थल पर बनाए गए विशेष सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस गरिमामयी जिला-स्तरीय आयोजन के दौरान जिला कलक्टर उत्सव कौशल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वां तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, डीग दिलखुश मीना सहित जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।4
- मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात तक उनके भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। अंत में आयोजित फूलों की होली ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस फाग महोत्सव का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से आईं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स के भजनों से हुई। उन्होंने “श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है”, “करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी”, “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच संभालते ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल के साथ पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने “मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले”, “इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है”, “तेरे राम जी से मेरे हनुमान”, “कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका बेहतरीन साथ दिया। भजनों के बीच कन्हैया मित्तल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील भी की। समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी भक्तों ने आनंद लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें एक भक्त को वाशिंग मशीन तथा बंपर ड्रॉ में एक भक्त को एसी प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। इस अवसर पर जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- मथुरा थाना बरसाने क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बरसाना में राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी गूंगा बाबा उम्र लगभग 42 वर्ष की गला काटकर हत्या की जानकारी मिली हे केडी मेडिकल के जाया गया हे दिनदहाड़े की घटना हे मौके पर बरसाना पुलिस मौजूद हे4
- Post by RPR NEWS TV1
- वृंदावन में रंगनाथ ब्रह्मोत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी भक्तों ने लिया आनंद1