Shuru
Apke Nagar Ki App…
फिरोजाबाद में BJP का बड़ा ऐलान! 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
AWAZ TV UTTAR PRADESH
फिरोजाबाद में BJP का बड़ा ऐलान! 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अरांव मार्ग पर हादसे रोकने को किसानों का धरना, 10 दिन में ब्रेकर का आश्वासन PWD एक्सियन के भरोसे पर किसानों ने समाप्त किया धरना, चेतावनी—समय सीमा में काम नहीं हुआ तो 11वें दिन होगा कार्यालय का घेराव सिरसागंज। अरांव मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने और मार्ग के विभिन्न कटों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अरांव मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और प्रमुख कटों पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। इससे राहगीरों, ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता करते हुए मार्ग के चिन्हित कटों पर 10 दिनों के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अजीत यादव और जिला प्रभारी अंशुमान सिंह ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विभाग का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित में सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 10 दिनों में स्पीड ब्रेकर का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो 11वें दिन पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज जादौन, अरविंद कुमार सहित क्षेत्रीय युवा और स्कूली छात्र भी मौजूद रहे। किसानों ने विभाग से आश्वासन को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की, ताकि अरांव मार्ग पर हादसों का सिलसिला रोका जा सके।4
- नमस्कार, आप देख रहे हैं firozabad News TIMES 24। आसमान में आज कुदरत का एक ऐसा अनोखा करिश्मा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दूज के चांद के ठीक नीचे एक बेहद चमकदार तारा दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए। लेकिन आपको बता दें कि यह कोई आम तारा नहीं, बल्कि हमारे सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह 'शुक्र' यानी वीनस है, जो चांद के बेहद करीब नजर आ रहा है। वैज्ञानिक भाषा में इसे मून-वीनस कंजंक्शन कहा जाता है। आपके इलाके में यह नजारा कैसा दिखा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।" आसमान में दिखा कुदरत का अनोखा करिश्मा: चांद के ठीक बगल में चमका 'शुक्र ग्रह', फिरोजाबाद समेत पूरे देश में दिखा अद्भुत नजारा!"2
- Post by Mo shoaib ali1
- फिरोजाबाद में BJP का बड़ा ऐलान! 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान, हर घर जलेगा आशीर्वाद का दीया1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- शिकोहाबाद महिला मौत प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया थाने का घेराव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के द्वारा महिला अंजलि की मौत के मामले में शिकोहाबाद थाने का किया घेराव तथा ऐ डी जी एस के भगत से फोन पर बात की कि शिकोहाबाद थाना के पूरे स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए |समाजवादी नेताओं मे दिलीप यादव, अजीम भाई,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह एडवोकेट सहित कई नेता शामिल रहें | Updated News-15/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- पूछताछ के बाद गौरव को परिजनों के सुपुर्द किया गया, 6 पुलिसकर्मी निलंबित शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 724/26 की विवेचना के दौरान 13 सितंबर की रात ग्राम लभौआ निवासी गौरव को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद गौरव को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण की जांच अभी प्रचलित है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में ASP शिकोहाबाद जयबिंद गुप्ता ने बयान जारी कर पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1