Shuru
Apke Nagar Ki App…
28 फरवरी 2026 को वाराणसी में सम्पन्न हुआ आजाद अधिकार सेना का तीसरा स्थापना दिवस 28 फरवरी 2026 को वाराणसी में सम्पन्न हुआ आजाद अधिकार सेना का तीसरा स्थापना दिवस
जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक CRIMEखुलासाNEWS 09919321023
28 फरवरी 2026 को वाराणसी में सम्पन्न हुआ आजाद अधिकार सेना का तीसरा स्थापना दिवस 28 फरवरी 2026 को वाराणसी में सम्पन्न हुआ आजाद अधिकार सेना का तीसरा स्थापना दिवस
- जीतेन्द्र तिवारी सम्पादक CRIMEखुलासाNEWS 09919321023प्रयागपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश🙏13 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिसवारा में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जल्द खुलासे का दावा श्रावस्ती। जनपद के थाना गिलौला क्षेत्र अंतर्गत सिसवारा गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान ने बताया कि थाना गिलौला में इस संबंध में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के अनावरण के लिए टीम गठित कर दी गई है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।उन्होंने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। वहीं ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।1
- Post by Mohd Aamir1
- परागीपुरवा इलाके में गेहूं के खेत में चीनी मिल कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका मटेरा थाना क्षेत्र के परागीपुरवा में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहन (56) पुत्र चिंताराम, निवासी करौंदा, थाना मटेरा के रूप में हुई है। मोहन चीनी मिल नानपारा में कर्मचारी थे और सोमवार को ड्यूटी से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे थे। परिजनों ने 2 दिन तक तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह उनका शव गेहूं के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंंतजार कर रही है।4
- 12 साल के रोज़ेदार के सिर में मार दी गोली! धोके से मारा, या थी साज़िश? | Justice For Unaiz Khan | Lucknow, Uttar Pradesh | Krishnanagar1
- बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरवा स्थित एक राजकीय विद्यालय में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। विद्यालय में निजी तौर पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत सूरज पुत्र मुन्नालाल ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी रेखा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सुजौली के घूरे पुरवा निवासी सूरज पिछले कई वर्षों से उक्त विद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और विद्यालय परिसर में ही पत्नी रेखा तथा दो बच्चों के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने आपा खो दिया और पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुजौली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां चंपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।1
- Post by Nadeem ahamad1
- Post by Mohd Aamir2
- Post by पी.एन.पाठक1
- पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन श्रावस्ती में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं एकता के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा उत्साहपूर्वक पर्व को मनाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम*, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी ने मिलकर होली पर्व मनाया तथा जनपदवासियों को भी आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।2