रानीपुर इलाके में स्थित निजाम पुरवा के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था । लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई ने बताया कि फोन पर किसी लड़की से बात करने के बाद वो घर से निकला था । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई ह।रानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित हरदुवा ग्राम का रहने वाला युवक राजू उम्र 25 वर्ष घर पर था इसी दौरान किसी लडक़ी का फोन आने पर वो उससे बात करते हुए घर से निकल गया । जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा , इसके में स्थित निजाम पुरवा के पास वो घायल अवस्था में मिला , लोगों ने इसकी सूचना रानीपुर पुलिस व परिजनों को दी । परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई ।मृतक के भाई ननके ने लाठी डंडों से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।
रानीपुर इलाके में स्थित निजाम पुरवा के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ था । लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई । मृतक के भाई ने बताया कि फोन पर किसी लड़की से बात करने के बाद वो घर से निकला था । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई ह।रानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित हरदुवा ग्राम का रहने वाला युवक राजू उम्र 25 वर्ष घर पर था इसी दौरान किसी लडक़ी का फोन आने पर वो उससे बात करते हुए घर से निकल गया । जिसके
बाद वो वापस नहीं लौटा , इसके में स्थित निजाम पुरवा के पास वो घायल अवस्था में मिला , लोगों ने इसकी सूचना रानीपुर पुलिस व परिजनों को दी । परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे जहां पर उसकी मौत हो गई ।मृतक के भाई ननके ने लाठी डंडों से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।
- Post by Mohd Aamir1
- 28 फरवरी 2026 को वाराणसी में सम्पन्न हुआ आजाद अधिकार सेना का तीसरा स्थापना दिवस1
- बहराइच थाना रानीपुर में मुकदमा पंजीकृत, तत्काल गिरफ्तारी हुई, मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश एक अत्यंत ही चिंताजनक और दुखद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्लिम समाज को गालियां दी जा रही हैं। यह वीडियो समाज में तनाव बढ़ा सकता है और शांति व्यवस्था को खतरा पैदा कर सकता है। यह वीडियो पूरे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और इसकी गंभीरता को समझना बहुत जरूरी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गालियां दे रहे हैं और समाज में तनाव फैला रहे हैं। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग!शिवम कौशल, कुलदीप जायसवाल, सूरज सैनी, धर्मेन्द्र और कुट्टी बाजार थाना क्षेत्र रानीपुर कुट्टी बाजार के अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इन लोगों ने समाज की शांति और सौहार्द को खतरे में डाल दिया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके। 300 से अधिक सामाजिक और प्रधान ग्रामीण हाफ़िज़ करी समेत अन्य लोग थाना प्रभारी रानीपुर के पास पहुंचे थाना प्रभारी रानीपुर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आसिफ सिद्दीकी पत्रकार के द्वारा लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। थाना प्रभारी रानीपुर ने बताया कि इस मामले में कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी शांति और सौहार्द बनाए रखें, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें हम सभी से अपील करते हैं कि शांति और सौहार्द बनाए रखें और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन करें, जो समाज में तनाव और अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ना होगा और अपने समाज को सुरक्षित बनाना होगा। हमें अपने समाज को शांति और सौहार्द का संदेश देना होगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन करना होगा3
- उत्तर प्रदेश,बहराइच।-नानपारा में होली समिति के तत्वावधान में शिवालय बाग मंदिर मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा रहे समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अबीर,रंग-गुलाल, होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ लोगों ने उत्सव का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथी विधायक रामनिवास वर्मा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए होली पर्व को प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया l समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल ने सभी का आभार जताया,महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता ने आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया l दूसरी ओर नानपारा जिला बनाओ समिति के वॉलिंटियर इनचीफ़ मनोज तिवारी के आवास एवं अधिवक्ता एवं पत्रकार डीपी श्रीवास्तव के आवास पर सर्व धर्म के लोगों ने होली मिलकर एक दुसरे को बधाई दी प्रमुख रूप से पत्रकार सरफराज सिद्दीकी, शुभम तिवारी,शकील अंसारी,विवेक श्रीवास्तव, हलीम अंसारी,डॉक्टर सैयद ख बीर, रोशन ज़मीर आदि थे l2
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *किशोर नहर में लापता, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं बाराबंकी में होली के बाद नहाने गया था अर्जुन SDRF टीम जुटी* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में लापता हुए 17 वर्षीय किशोर अर्जुन कुमार गौतम की तलाश जारी रही। घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अर्जुन बुधवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। उसके लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू कर दिया था। गुरुवार को खोजबीन तेज कर दी गई। इस दौरान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से शारदा सहायक नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। टीम नहर के तेज बहाव और गहराई को देखते हुए कई स्थानों पर जाल डालकर और गोताखोरों को पानी में उतारकर तलाश कर रही है। घटनास्थल पर सुबह से ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। मां और परिवार के अन्य सदस्य रो-रोकर बेसुध हैं, वहीं पिता बेटे के मिलने की उम्मीद में नहर किनारे टकटकी लगाए खड़े हैं। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि नहर का बहाव तेज होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है, फिर भी एसडीआरएफ टीम और गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं। दोपहर तक चले अभियान के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से पूरे गांव में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है।1
- Ludhiana ke Happy Holi up Wale khelte Hain jila Bahraich 🙏 video1
- *गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर मारपीट* 🔹 बीजेपी नेता के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में होली पर बीजेपी नेता नवनीत शर्मा के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। नवनीत शर्मा का आरोप है कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि 14 दिन की जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा ¹।1
- Post by Mohd Aamir2