logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका ने प्रेमी को रात में घर मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान परिजनों ने दोनों को घर के अंदर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। मारपीट में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी घर से शेरगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कौशाम्बी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा; पहले धुनाई, फिर मंदिर में कराया विवाह कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में बीती रात प्रेम-प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बन गया। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश पुत्र मूलचंद अपनी प्रेमिका से मिलने शेरगढ़ पहुंचा था। रात में दोनों की मुलाकात की भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और आकाश के साथ मारपीट की। इसके बाद मामले को नया मोड़ देते हुए परिजन दोनों को तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर ले गए, जहां दोनों का विवाह करा दिया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

1 day ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका के साथ परिजनों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमिका ने प्रेमी को रात में घर मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान परिजनों ने दोनों को घर के अंदर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। मारपीट में प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी घर से शेरगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कौशाम्बी: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा; पहले धुनाई, फिर मंदिर में कराया विवाह कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में बीती रात प्रेम-प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बन गया। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश पुत्र मूलचंद अपनी प्रेमिका से मिलने शेरगढ़ पहुंचा था। रात में दोनों की मुलाकात की भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और आकाश के साथ मारपीट की। इसके बाद मामले को नया मोड़ देते हुए परिजन दोनों को तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर ले गए, जहां दोनों का विवाह करा दिया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी के जनपद कौशाम्बी में सियासी गर्मी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेन्द्र सरोज फौजी का पलटवार—‘बाप-बेटे को खुला चैलेंज!’ “कौशाम्बी की सियासत में अब सिर्फ माइक नहीं गरज रहा, जवाब भी गरज रहा है… सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद वीरेंद्र फौजी ने ऐसा पलटवार किया कि सियासी मैदान में ‘बाप-बेटे’ को ही खुला चैलेंज मिल गया!” वीरेंद्र फौजी के पलटवार ने सियासी गलियारों में इतना जरूर संकेत दे दिया है कि कौशाम्बी की राजनीति में ‘बयान बनाम पलटवार’ का नया अध्याय शुरू हो चुका है। एक तरफ सपा का प्रभावशाली पिता-पुत्र राजनीतिक समीकरण और दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष का खुला तेवर—अब देखना यह है कि अगली चाल किसकी होती है।
    1
    यूपी के जनपद कौशाम्बी में सियासी गर्मी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेन्द्र सरोज फौजी  का पलटवार—‘बाप-बेटे को खुला चैलेंज!’
“कौशाम्बी की सियासत में अब सिर्फ माइक नहीं गरज रहा, जवाब भी गरज रहा है…
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद वीरेंद्र फौजी ने ऐसा पलटवार किया कि सियासी मैदान में ‘बाप-बेटे’ को ही खुला चैलेंज मिल गया!”
वीरेंद्र फौजी के पलटवार ने सियासी गलियारों में इतना जरूर संकेत दे दिया है कि कौशाम्बी की राजनीति में ‘बयान बनाम पलटवार’ का नया अध्याय शुरू हो चुका है। एक तरफ सपा का प्रभावशाली पिता-पुत्र राजनीतिक समीकरण और दूसरी तरफ नगर पालिका अध्यक्ष का खुला तेवर—अब देखना यह है कि अगली चाल किसकी होती है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल _*कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया*_ कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
    1
    कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल
_*कौशाम्बी बीआरसी में दो कर्मियों का वीडियो वायरल, एक सोता दिखा तो दूसरा मोबाइल चलाते नजर आया*_ कौशाम्बी। जिले के एक बीआरसी कार्यालय में दो कर्मियों के कार्यालय के अंदर आराम करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को वायरल हुए वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय के अंदर दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति सोता हुआ नजर आ रहा है, जबकि दूसरा लेटकर मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति वर्तमान में बाबू के पद पर कार्यरत है। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान और वीडियो की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और ड्यूटी के दौरान उनकी गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस संबंध में बीएसए कौशाम्बी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, मामला अब संज्ञान में आया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अब देखने वाली बात होगी कि विभागीय जांच में वायरल वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रहे कर्मियों की स्थिति को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं।
    user_संजय सिंह पत्रकार
    संजय सिंह पत्रकार
    Agricultural production मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, पूर्व विधायक लाल बहादुर ने पीड़ित युवक से जाना हाल कौशाम्बी। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों व कर्मचारियों के कथित रवैये से परेशान एक युवक का रोते-बिलखते अस्पताल से बाहर निकलने का मामला सामने आया। युवक की हालत देखकर वहां मौजूद पूर्व विधायक लाल बहादुर ने उससे मुलाकात कर उसकी समस्या जानी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि युवक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में उसे चिकित्सकीय व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक परेशान रहने के बाद युवक भावुक होकर अस्पताल से बाहर निकल आया और रोने लगा। इसी दौरान पूर्व विधायक लाल बहादुर की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने उसके पास पहुंचकर पूरी जानकारी ली और अस्पताल में हुई परेशानी के बारे में पूछा। युवक ने अपनी समस्या पूर्व विधायक को बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार और सुचारु व्यवस्था भी जरूरी है। अब देखना होगा कि मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और पीड़ित युवक को राहत मिलती है या नहीं।
    1
    कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, पूर्व विधायक लाल बहादुर ने पीड़ित युवक से जाना हाल
कौशाम्बी। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों व कर्मचारियों के कथित रवैये से परेशान एक युवक का रोते-बिलखते अस्पताल से बाहर निकलने का मामला सामने आया। युवक की हालत देखकर वहां मौजूद पूर्व विधायक लाल बहादुर ने उससे मुलाकात कर उसकी समस्या जानी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि युवक इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा था। आरोप है कि अस्पताल में उसे चिकित्सकीय व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक परेशान रहने के बाद युवक भावुक होकर अस्पताल से बाहर निकल आया और रोने लगा।
इसी दौरान पूर्व विधायक लाल बहादुर की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने उसके पास पहुंचकर पूरी जानकारी ली और अस्पताल में हुई परेशानी के बारे में पूछा। युवक ने अपनी समस्या पूर्व विधायक को बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक ने युवक को भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी।
घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज के साथ-साथ संवेदनशील व्यवहार और सुचारु व्यवस्था भी जरूरी है।
अब देखना होगा कि मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और पीड़ित युवक को राहत मिलती है या नहीं।
    user_@Kaushambi News73
    @Kaushambi News73
    Voice of people मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..! मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..! कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..! मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..! मौके पर निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सरोज ‘फौजी’, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश पासी, जिला मंत्री जगजीत सरोज,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे..!
    1
    कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..!
मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..!

कौशाम्बी..सेवा संकल्प अभियान..!
मंझनपुर वृद्धाश्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लेकर फल व अंगवस्त्र भेंट किए..!
मौके पर निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र सरोज ‘फौजी’, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश पासी, जिला मंत्री जगजीत सरोज,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिव प्रताप मौर्य समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे..!
    user_पत्रकार आजाद पासी
    पत्रकार आजाद पासी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप* *पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप* कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी। *दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप* *पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप* कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
    3
    *दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप*

*पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप*

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।

 समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
*दरवाजा तोड़कर घर में घुसे दबंग, महिला से मारपीट का आरोप*
*पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटने, पानी की टंकी तोड़ने और धमकी देने का आरोप*
कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के माधी चैनगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर का दरवाजा तोड़कर घुसने और महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित उमाशंकर मिश्र पुत्र स्व. मधुसूदन मिश्र ने महेशगंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अनिल यादव समेत पांच-छह लोग कथित रूप से पुरानी रंजिश के चलते दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि घर में मौजूद महिमा देवी को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से मारापीटा गया। भतीजे की पत्नी के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपितों ने घर में लगी पानी की टंकी भी तोड़ दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद उमाशंकर मिश्र ने महेशगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने अथवा अन्य कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर,, ,, रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर पुलिस के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सपा विधायक और पदाधिकारी सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने लगाए गंभीर आरोप शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक्स पर प्रकरण को लेकर पुलिस पर साधा निशाना डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर जारी है सपा का प्रदर्शन कार्रवाई की मांग को लेकर सपा ने धरना जारी रखने का किया ऐलान
    1
    रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर,,   ,, 
रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर
पुलिस के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सपा विधायक और पदाधिकारी
सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने लगाए गंभीर आरोप
शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक्स पर प्रकरण को लेकर पुलिस पर साधा निशाना
डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर जारी है सपा का प्रदर्शन
कार्रवाई की मांग को लेकर सपा ने धरना जारी रखने का किया ऐलान
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • कौशाम्बी पुलिस लाइन में SP ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों का टर्नआउट परखा कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया और पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी बैरकों, विभिन्न पुलिस शाखाओं, मेस और लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कार्यकुशलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। #UPPolice #kaushambipolice #KaushambiPolice #KauShambi #PoliceParade #SPKaushambi #PoliceLine #UPPoliceNews #KaushambiNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कौशाम्बीपुलिस
    1
    कौशाम्बी पुलिस लाइन में SP ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों का टर्नआउट परखा

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया और पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई।

परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी बैरकों, विभिन्न पुलिस शाखाओं, मेस और लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कार्यकुशलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

#UPPolice #kaushambipolice #KaushambiPolice #KauShambi #PoliceParade #SPKaushambi #PoliceLine #UPPoliceNews #KaushambiNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कौशाम्बीपुलिस
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिनभर चला सेवा एवं जनकल्याण का अभियान सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जनसेवा का संदेश,रक्तदान से लेकर स्वच्छता और वृक्षारोपण तक हुए विविध कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज कौशांबी में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया विधायक पूजा पाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत् स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में गुरुवार को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान से हुई। माननीय विधायक पूजा पाल की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सुबह 09 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक पूजा पाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. नंदनी राघव, डॉ. विकास कुमार, ब्लड बैंक स्टाफ, पियूष शुक्ला, अनिल कुमार, देशेश, जितेंद्र पांडेय सुपरवाइजर, मैनेजर सोएब तथा सीएमएस डॉ. पंकज तिवारी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11 बजे से 12 बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूरे स्टाफ को बधाई दी।
    1
    कौशाम्बी में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिनभर चला सेवा एवं जनकल्याण का अभियान
सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जनसेवा का संदेश,रक्तदान से लेकर स्वच्छता और वृक्षारोपण तक हुए विविध कार्यक्रम
मेडिकल कॉलेज कौशांबी में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
विधायक पूजा पाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत् स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में गुरुवार को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे स्वच्छता अभियान से हुई। माननीय विधायक पूजा पाल की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद सुबह 09 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक पूजा पाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. नंदनी राघव, डॉ. विकास कुमार, ब्लड बैंक स्टाफ, पियूष शुक्ला, अनिल कुमार, देशेश, जितेंद्र पांडेय सुपरवाइजर, मैनेजर सोएब तथा सीएमएस डॉ. पंकज तिवारी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  11 बजे से 12 बजे तक अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए पूरे स्टाफ को बधाई दी।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने सीएचसी जगतपुर में बांटे फल, मरीजों का जाना हाल-चाल ​जगतपुर (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। ​फल वितरण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध होने का अवसर है। जरूरतमंदों और अस्वस्थ लोगों की सेवा करना समाज के हर वर्ग का दायित्व है और इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया है। ​कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर समेत स्वास्थ्य केंद्र का समस्त चिकित्सा स्टाफ एवं कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने सीएचसी जगतपुर में बांटे फल, मरीजों का जाना हाल-चाल 
​जगतपुर (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। 
​फल वितरण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध होने का अवसर है। जरूरतमंदों और अस्वस्थ लोगों की सेवा करना समाज के हर वर्ग का दायित्व है और इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया है। 
​कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर समेत स्वास्थ्य केंद्र का समस्त चिकित्सा स्टाफ एवं कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.