Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहजादपुर में एक मजार के पास तोड़-फोड़ और विवाद की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिराथू और उपजिलाधिकारी सिराथू ने मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस पहल के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने दी।
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहजादपुर में एक मजार के पास तोड़-फोड़ और विवाद की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिराथू और उपजिलाधिकारी सिराथू ने मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस पहल के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का एक एक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद द्वारा कुछ दिनों पूर्व बलिया के स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी 'सत्यम' और उनके साथियों ने मंत्री के बलिया आगमन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए यह संदेश दिया कि बलिया की धरती स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों की तपोभूमि है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमान प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।1
- कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहजादपुर में एक मजार के पास तोड़-फोड़ और विवाद की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की। जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिराथू और उपजिलाधिकारी सिराथू ने मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस पहल के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येन्द्र प्रसाद तिवारी ने दी।1
- कौशाम्बी जनपद पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थानों की पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 121 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस मिले, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कौशाम्बी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों को आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से ट्रेस कर बरामद किया गया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर वे तत्काल संबंधित थाने में या सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस शीघ्र कार्रवाई कर खोए हुए फोन को बरामद कर सके।1
- जनपद कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित गरई गांव में एक आवारा सांड के जानलेवा हमले से युवक रामकुमार की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, गरई गांव निवासी राममिलन पुत्र स्वर्गीय सुखराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बहनोई रामकुमार पुत्र प्यारे लाल, जो जरौही जनपद बांदा के निवासी थे, बीते 7 जुलाई को उनके घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बुधवार, 8 जुलाई की देर शाम करीब 9 बजे रामकुमार शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की ओर गए थे। लौटते समय अचानक एक आवारा जंगली सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के इस हमले से रामकुमार की गर्दन में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सैनी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है, साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आवारा पशुओं के आतंक पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस समस्या के प्रभावी समाधान के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।1
- कौशाम्बी के शक्तिपीठ कड़ा धाम में आयोजित आषाढ़ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। मेले को सकुशल संपन्न कराने पर गंगा गोमती इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष विनय पांडेय ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बेहतर मेला प्रबंधन और अपनी संवेदनशील कार्यशैली के लिए कड़ा धाम पुलिस की सराहना की। इसी अवसर पर कुबरी घाट पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में कड़ा धाम थानाध्यक्ष विनीत सिंह, चौकी प्रभारी देवीगंज कमलेश पांडेय, जनार्दन पंडा, राहुल कुशवाहा, अनूप पंडा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान हंगामा देखने को मिला। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करना पड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्वयं एसएसपी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया।1
- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण एक LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आ गई। इस घटना में प्लांट से करीब 3000 गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए।1