Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौर नन्हे बच्चों में चढा देश भक्ति का रंग विद्या के मंदिर शिशु वाटिका में रोज होते हैं कार्यक्रम जालोर शहर सहित जिले भर के विद्या मंदिर शिशु वाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के रंग देखने को मिले, विद्या के मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा अभी से नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के प्रति भावना से जोड़ा जा रहा है जो समय के साथ देश के विकास में इनका योगदान रहेगा
कमलेश शर्मा
जालौर नन्हे बच्चों में चढा देश भक्ति का रंग विद्या के मंदिर शिशु वाटिका में रोज होते हैं कार्यक्रम जालोर शहर सहित जिले भर के विद्या मंदिर शिशु वाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के रंग देखने को मिले, विद्या के मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा अभी से नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के प्रति भावना से जोड़ा जा रहा है जो समय के साथ देश के विकास में इनका योगदान रहेगा
More news from राजस्थान and nearby areas
- जालोर शहर सहित जिले भर के विद्या मंदिर शिशु वाटिका में नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के रंग देखने को मिले, विद्या के मंदिर में विद्यालय परिवार द्वारा अभी से नन्हे मुन्ने बच्चों में देशभक्ति के प्रति भावना से जोड़ा जा रहा है जो समय के साथ देश के विकास में इनका योगदान रहेगा2
- नेशनल हाईवे पर तेल टैंकर पलटा, भीषण आग से 200 मीटर तक फैली लपटें; एक की जिंदा जलकर मौत जालोर/सांचौर। जिले में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-48) पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर करीब 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। हादसे में टैंकर में सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकलने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से सांचौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर संतुलन बिगड़ने से टैंकर पलट गया। पलटने के बाद उसमें भरा ज्वलशील पदार्थ सड़क पर फैल गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और एहतियात के तौर पर एक साइड का ट्रैफिक तुरंत बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। सांचौर से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल गुड़ियासर ने बताया कि टैंकर में किस प्रकार का ज्वलशील पदार्थ भरा था, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि टैंकर गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का बताया जा रहा है, जो भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबंधित है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही2
- 📰 प्रेस विज्ञप्ति / समाचारदासपां (भीनमाल), 18 मार्च 2026दासपां (भीनमाल) निवासी समाजसेवी एवं रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश कुमार जैन को “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील क्षेत्र में दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।इस अवसर पर देशभर से आए रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों के बीच कैलाश कुमार जैन के उत्कृष्ट योगदान को सराहा गया। उन्होंने अब तक 62 से अधिक बार रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।कैलाश कुमार जैन, अरिहंताणं रक्त सारथी संस्थान एवं सोनल फाउंडेशन (भीनमाल, जिला जालौर, राजस्थान) के संस्थापक हैं और लंबे समय से जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।साथ ही वे रक्तदान के क्षेत्र के अलावा बेजुबान पशु-पक्षियों के संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय र3
- धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा - सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- सोनाणा खेतलाजी धाम सारंगवास में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, कल से होगा 52वां भव्य लक्खी मेला। देसूरी।पाली डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसादी, भव्य वरघोड़ा, हॉर्स शो, भजन संध्या व गेर नृत्य से सजेगा पंडाल देसूरी। सारंगवास स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सोनाणा खेतलाजी तीर्थ धाम में 19 व 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 52वां वार्षिक लक्खी मेला इस बार भव्यता और व्यवस्थाओं के नए आयाम स्थापित करेगा। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और धाम परिसर को आकर्षक रोशनी, साज-सज्जा व धार्मिक वातावरण से सुसज्जित किया जा रहा है। मेले की व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट द्वारा सभी व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दो दिवसीय मेले के ऊपर तीसरी आंख कैमरे की निगरानी रहेगी 60 से भी ज्यादा अधिक कैमरे लगाए गए हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाला यह मेला इस बार भी आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा। डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजनशाला, निःशुल्क प्रसादी की व्यवस्था ट्रस्ट कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए इस बार करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए निःशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान भक्त राज राजेंद्र भंडारी, अध्यक्ष भगाराम चौधरी व सचिव महेश सिंह चारण, कोषाध्यक्ष मुलाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रताराम चौधरी, कमलेश सोनी, रमेश चौधरी, अमरसिंह पंवार, ट्रस्ट मैनेजर गौतम सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो पशु जिंदा जल गए। इस घटना में पशुपालक सोमनाथ गुलाब नाथ कालबेलिया को भारी नुकसान हुआ है।1
- बालोतरा। मेले में मुख्य सड़क पर यातायात अव्यवस्थित होने के कारण मिला देखने आने वाले लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है1
- बालोतरा। विश्व प्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेला परवान पर है। प्रशासन एवं पुलिस में मेले में व्यवस्थाएं बना रखी है।1