logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव के बयान के बाद राजनीति गरमाई सपा नेता हसीब हसन ने भाजपा को घेरा. कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला कन्नौज से सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आलू किसानों की कम कीमत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर आलू की कम कीमत से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार से सवाल किया कि क्या किसान को एक रुपये किलो आलू की कीमत देने से एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगी? अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “ये है ‘डील की ढील’ का परिणाम, हैरान-परेशान है देश का किसान।” साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा। दरअसल, सामने आए वीडियो में कानपुर की चकरपुर मंडी में आलू की कीमत बेहद कम होने का दावा किया गया है। वीडियो में बताया गया कि किसान का आलू करीब एक रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि इसके बाद छंटाई और अन्य खर्च भी किसानों को उठाने पड़ते हैं। आलू की गिरती कीमतों ने कन्नौज समेत आसपास के जिलों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बाजार में उचित भाव नहीं मिलने से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर आलू किसानों की आय, बाजार में कीमत और सरकार की कृषि नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

13 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव के बयान के बाद राजनीति गरमाई सपा नेता हसीब हसन ने भाजपा को घेरा. कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला कन्नौज से सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आलू किसानों की कम कीमत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर आलू की कम कीमत से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार से सवाल किया कि क्या किसान को एक रुपये किलो आलू की कीमत देने से एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगी? अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “ये है ‘डील की ढील’ का परिणाम, हैरान-परेशान है देश का किसान।” साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा। दरअसल, सामने आए वीडियो में कानपुर की चकरपुर मंडी में आलू की कीमत बेहद कम होने का दावा किया गया है। वीडियो में बताया गया कि किसान का आलू करीब एक रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि इसके बाद छंटाई और अन्य खर्च भी किसानों को उठाने पड़ते हैं। आलू की गिरती कीमतों ने कन्नौज समेत आसपास के जिलों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बाजार में उचित भाव नहीं मिलने से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर आलू किसानों की आय, बाजार में कीमत और सरकार की कृषि नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.

  • user_User6911
    User6911
    Kannauj, Uttar Pradesh
    😤
    11 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 5 लाख रुपये जमीन में छिपाए… लेकिन जब वापस लेने पहुंचे तो उड़ गए होश! 😱💰 राजस्थान के एक किसान ने चोरी के डर से अपनी जिंदगी की मेहनत से जुटाए 5 लाख रुपये खेत में जमीन के अंदर छिपा दिए। लेकिन वक्त बीतने के साथ वह उस जगह को ही भूल गए। जब जरूरत पड़ी और पैसों की तलाश शुरू हुई, तो खेत से जो मिला उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। जमीन में दबे नोटों को दीमक ने बुरी तरह खराब कर दिया था। परिवार ने बचे हुए नोटों को लेकर बैंक से संपर्क किया, लेकिन नोटों की खराब हालत के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिर किसान ने पैसे कहां छिपाए थे? नोटों का क्या हुआ? और बैंक ने क्या जवाब दिया? पूरी कहानी वीडियो में देखिए। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और DD TODAY NEWS को Subscribe 🔔 जरूर करें। #RajasthanNews #FarmerNews #ViralNews #DDTodayNews 5 लाख रुपये जमीन में छिपाए… लेकिन जब वापस लेने पहुंचे तो उड़ गए होश! 😱💰 राजस्थान के एक किसान ने चोरी के डर से अपनी जिंदगी की मेहनत से जुटाए 5 लाख रुपये खेत में जमीन के अंदर छिपा दिए। लेकिन वक्त बीतने के साथ वह उस जगह को ही भूल गए। जब जरूरत पड़ी और पैसों की तलाश शुरू हुई, तो खेत से जो मिला उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए। जमीन में दबे नोटों को दीमक ने बुरी तरह खराब कर दिया था। परिवार ने बचे हुए नोटों को लेकर बैंक से संपर्क किया, लेकिन नोटों की खराब हालत के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी। आखिर किसान ने पैसे कहां छिपाए थे? नोटों का क्या हुआ? और बैंक ने क्या जवाब दिया? पूरी कहानी वीडियो में देखिए। वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और DD TODAY NEWS को Subscribe 🔔 जरूर करें। #RajasthanNews #FarmerNews #ViralNews #DDTodayNews
    1
    5 लाख रुपये जमीन में छिपाए… लेकिन जब वापस लेने पहुंचे तो उड़ गए होश! 😱💰
राजस्थान के एक किसान ने चोरी के डर से अपनी जिंदगी की मेहनत से जुटाए 5 लाख रुपये खेत में जमीन के अंदर छिपा दिए। लेकिन वक्त बीतने के साथ वह उस जगह को ही भूल गए। जब जरूरत पड़ी और पैसों की तलाश शुरू हुई, तो खेत से जो मिला उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए।
जमीन में दबे नोटों को दीमक ने बुरी तरह खराब कर दिया था। परिवार ने बचे हुए नोटों को लेकर बैंक से संपर्क किया, लेकिन नोटों की खराब हालत के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।
आखिर किसान ने पैसे कहां छिपाए थे? नोटों का क्या हुआ? और बैंक ने क्या जवाब दिया?
पूरी कहानी वीडियो में देखिए।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और DD TODAY NEWS को Subscribe 🔔 जरूर करें।
#RajasthanNews #FarmerNews #ViralNews #DDTodayNews
5 लाख रुपये जमीन में छिपाए… लेकिन जब वापस लेने पहुंचे तो उड़ गए होश! 😱💰
राजस्थान के एक किसान ने चोरी के डर से अपनी जिंदगी की मेहनत से जुटाए 5 लाख रुपये खेत में जमीन के अंदर छिपा दिए। लेकिन वक्त बीतने के साथ वह उस जगह को ही भूल गए। जब जरूरत पड़ी और पैसों की तलाश शुरू हुई, तो खेत से जो मिला उसे देखकर परिवार के होश उड़ गए।
जमीन में दबे नोटों को दीमक ने बुरी तरह खराब कर दिया था। परिवार ने बचे हुए नोटों को लेकर बैंक से संपर्क किया, लेकिन नोटों की खराब हालत के कारण उन्हें निराशा हाथ लगी।
आखिर किसान ने पैसे कहां छिपाए थे? नोटों का क्या हुआ? और बैंक ने क्या जवाब दिया?
पूरी कहानी वीडियो में देखिए।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share ↗️ और DD TODAY NEWS को Subscribe 🔔 जरूर करें।
#RajasthanNews #FarmerNews #ViralNews #DDTodayNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव के बयान के बाद राजनीति गरमाई सपा नेता हसीब हसन ने भाजपा को घेरा. कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला कन्नौज से सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आलू किसानों की कम कीमत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर आलू की कम कीमत से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार से सवाल किया कि क्या किसान को एक रुपये किलो आलू की कीमत देने से एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगी? अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “ये है ‘डील की ढील’ का परिणाम, हैरान-परेशान है देश का किसान।” साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा। दरअसल, सामने आए वीडियो में कानपुर की चकरपुर मंडी में आलू की कीमत बेहद कम होने का दावा किया गया है। वीडियो में बताया गया कि किसान का आलू करीब एक रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि इसके बाद छंटाई और अन्य खर्च भी किसानों को उठाने पड़ते हैं। आलू की गिरती कीमतों ने कन्नौज समेत आसपास के जिलों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बाजार में उचित भाव नहीं मिलने से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर आलू किसानों की आय, बाजार में कीमत और सरकार की कृषि नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
    1
    कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव के बयान के बाद राजनीति गरमाई सपा नेता हसीब हसन ने भाजपा को घेरा.
कन्नौज के आलू किसानों को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला
कन्नौज से सपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आलू किसानों की कम कीमत को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर आलू की कम कीमत से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार से सवाल किया कि क्या किसान को एक रुपये किलो आलू की कीमत देने से एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगी?
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “ये है ‘डील की ढील’ का परिणाम, हैरान-परेशान है देश का किसान।” साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा।
दरअसल, सामने आए वीडियो में कानपुर की चकरपुर मंडी में आलू की कीमत बेहद कम होने का दावा किया गया है। वीडियो में बताया गया कि किसान का आलू करीब एक रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है, जबकि इसके बाद छंटाई और अन्य खर्च भी किसानों को उठाने पड़ते हैं।
आलू की गिरती कीमतों ने कन्नौज समेत आसपास के जिलों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बाजार में उचित भाव नहीं मिलने से खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
अखिलेश यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर आलू किसानों की आय, बाजार में कीमत और सरकार की कृषि नीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है.
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • RCC Wall Construction Step by Step | Steel Fixing to Concreting Process | Civil Engineering Site Work Description: इस वीडियो में मैंने RCC Wall का पूरा process step by step दिखाया है 👷‍♂️ 👉 सबसे पहले steel (sariya) की fixing और binding 👉 उसके बाद proper formwork (shuttering) लगाया गया 👉 और फिर final stage में concreting की जाएगी यह वीडियो खास तौर पर civil engineering students और site engineers के लिए बहुत useful है, जिससे आप real site work को आसानी से समझ सकते हैं। अगर आप भी construction field में हैं या सीखना चाहते हैं तो इस चैनल को जरूर subscribe करें 👍 📌 Channel: Shiva AtoZ Learning Hub Hashtags: #RCCWall #ConstructionWork #CivilEngineering #SiteWork #SteelFixing #Formwork #Concreting #BuildingConstruction #CivilEngineerLife #ShivaAtoZLearningHub
    1
    RCC Wall Construction Step by Step | Steel Fixing to Concreting Process | Civil Engineering Site Work
Description:
इस वीडियो में मैंने RCC Wall का पूरा process step by step दिखाया है 👷‍♂️
👉 सबसे पहले steel (sariya) की fixing और binding
👉 उसके बाद proper formwork (shuttering) लगाया गया
👉 और फिर final stage में concreting की जाएगी
यह वीडियो खास तौर पर civil engineering students और site engineers के लिए बहुत useful है, जिससे आप real site work को आसानी से समझ सकते हैं।
अगर आप भी construction field में हैं या सीखना चाहते हैं तो इस चैनल को जरूर subscribe करें 👍
📌 Channel: Shiva AtoZ Learning Hub
Hashtags:
#RCCWall #ConstructionWork #CivilEngineering #SiteWork #SteelFixing #Formwork #Concreting #BuildingConstruction #CivilEngineerLife #ShivaAtoZLearningHub
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्राथमिक विद्यालय कोटरा में वायरल वीडियो प्रकरण पर बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक निलम्बित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया कि प्रा०वि० कोटरा, विकास खण्ड टड़ियावां में छात्राओं द्वारा गुणवत्ताविहीन मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने से सम्बन्धित वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विद्यालय का 11 अगस्त 2026 को निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की गई। . विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार, सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार तथा शिक्षा मित्र श्री सतेन्द्र कुमार एवं श्री सन्तराम पाल कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यापक, समस्त रसोइयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। सभी से वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। . विद्यालय स्टाफ के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया कि कुछ छात्राओं को बुलाकर वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार एवं सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार के मध्य विवाद चल रहा है, जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई। . निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए निर्मित शौचालय की साफ-सफाई भी असंतोषजनक पाई गई। छात्राओं द्वारा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न होने की जानकारी दी गई। विद्यालय की व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों तथा दोनों अध्यापकों के आचरण से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण प्रभावित होना पाया गया। . जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों अध्यापकों का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार एवं सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। . मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही के संबंध में विद्यालय की समस्त रसोइयों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विद्यालय की व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, टड़ियावां एवं जिला समन्वयक एम०डी०एम० को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं मानक के अनुरूप मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्राथमिक विद्यालय कोटरा में वायरल वीडियो प्रकरण पर बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक निलम्बित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र ने बताया कि प्रा०वि० कोटरा, विकास खण्ड टड़ियावां में छात्राओं द्वारा गुणवत्ताविहीन मध्यान्ह भोजन ग्रहण करने से सम्बन्धित वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विद्यालय का 11 अगस्त 2026 को निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच की गई।
.
विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार, सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार तथा शिक्षा मित्र श्री सतेन्द्र कुमार एवं श्री सन्तराम पाल कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल 232 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यापक, समस्त रसोइयां, विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। सभी से वायरल वीडियो के सम्बन्ध में पूछताछ की गई।
.
विद्यालय स्टाफ के बयानों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच में यह तथ्य सामने आया कि कुछ छात्राओं को बुलाकर वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई। जांच में यह भी पाया गया कि प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार एवं सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार के मध्य विवाद चल रहा है, जिसके कारण उक्त घटना घटित हुई।
.
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए निर्मित शौचालय की साफ-सफाई भी असंतोषजनक पाई गई। छात्राओं द्वारा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक न होने की जानकारी दी गई। विद्यालय की व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों तथा दोनों अध्यापकों के आचरण से विद्यालय का शैक्षिक एवं भौतिक वातावरण प्रभावित होना पाया गया।
.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों अध्यापकों का उक्त कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 1956 के प्रावधानों के विपरीत पाए जाने पर प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार एवं सहायक अध्यापक श्री विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
.
मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही के संबंध में विद्यालय की समस्त रसोइयों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर उनकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, विद्यालय की व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, टड़ियावां एवं जिला समन्वयक एम०डी०एम० को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं मानक के अनुरूप मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट हेल्पज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में नवम कावड़ यात्रा का आयोजन संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
    1
    फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट हेल्पज फाउंडेशन सोसाइटी के तत्वाधान में नवम कावड़ यात्रा का आयोजन संस्था प्रमुख मोनिका मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • कन्नौज में कांग्रेस ने तेज की संगठन सृजन अभियान, बूथ तक संगठन मजबूत करने पर मंथन कन्नौज में कांग्रेस ने तेज की संगठन सृजन अभियान की कवायद बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन, 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश कन्नौज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को मकरंद नगर स्थित गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकिर हुसैन के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और प्रदेश प्रभारी शरद मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्षों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शहर अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आवेदन पत्र जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन में जिम्मेदारी के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा कर उसे और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह मजबूत करने में जुटी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
    1
    कन्नौज में कांग्रेस ने तेज की संगठन सृजन अभियान, बूथ तक संगठन मजबूत करने पर मंथन
कन्नौज में कांग्रेस ने तेज की संगठन सृजन अभियान की कवायद
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर हुआ मंथन, 2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
कन्नौज। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को मकरंद नगर स्थित गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष साकिर हुसैन के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और प्रदेश प्रभारी शरद मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्षों के अलावा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, शहर अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आवेदन पत्र जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन में जिम्मेदारी के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर बूथ अध्यक्षों तक पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा कर उसे और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह मजबूत करने में जुटी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही जनता से सीधे संवाद बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • 🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।
    1
    🇮🇳 हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे, नारायणपुर में गूंजी भारत माता की जय
पचदेवरा। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकासखंड भरखनी अंतर्गत अनंगपुर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस से गांव तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा प्रदेश अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ उत्तर प्रदेश धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की। विधायक रानू ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया और लोगों का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं में तिरंगे को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया।
हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश
विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने लोगों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा ग्रामीणों और युवाओं में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नया उत्साह पैदा किया।
    user_अजीत प्रताप सिंह
    अजीत प्रताप सिंह
    Local News Reporter सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Achalda News: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तमंचा और खोखा बरामद कर आरोपी को भेजा जेल अछल्दा। जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार को बजरंग पुलिया से पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड के बीच झाड़ियों में तलाशी ली गई। यहां छिपाकर रखा गया तमंचा और खोखा बरामद हुआ। भीखेपुर निवासी राजीव कुमार ने 15 जुलाई को अछल्दा थाने में तहरीर देकर जमीन के विवाद में अपने भतीजे को गोली मारने का आरोप लगाया था। गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव, जीतू यादव, गुल्ले यादव और कस्बा निवासी सनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सनी यादव को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र यादव ने 31 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को पुनः न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    1
    Achalda News: जमीन विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा और खोखा बरामद कर आरोपी को भेजा जेल
अछल्दा। जमीन के विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार को बजरंग पुलिया से पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड के बीच झाड़ियों में तलाशी ली गई। यहां छिपाकर रखा गया तमंचा और खोखा बरामद हुआ।
भीखेपुर निवासी राजीव कुमार ने 15 जुलाई को अछल्दा थाने में तहरीर देकर जमीन के विवाद में अपने भतीजे को गोली मारने का आरोप लगाया था। गोली लगने से घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव, जीतू यादव, गुल्ले यादव और कस्बा निवासी सनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सनी यादव को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र यादव ने 31 जुलाई को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया। बरामदगी के बाद आरोपी को पुनः न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_विकास गुप्ता, पत्रकार
    विकास गुप्ता, पत्रकार
    Advertising agency बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.