डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। यूं तो सिद्धपीठ पर पहले नवरात्र से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, लेकिन आज खासतौर पर अष्टमी व नवमी के दिन मेले में बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ पर पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर मां शाकंभरी देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन कर मां का आशीर्वाद भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की उपलब्धता आदि को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं को पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर और अधिक दुरूस्त बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी निरंतर नजर बनाए रखें एवं सौंपी गई जिम्मेदारियों का इसी प्रकार निर्वहन करते रहें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्री बंसल ने बताया कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए 4 वरिष्ठ अधिकारियों को मेला प्रभारी, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, 04 उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे। 19 मार्च से प्रारम्भ इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण सागर जैन, एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। यूं तो सिद्धपीठ पर पहले नवरात्र से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, लेकिन आज खासतौर पर अष्टमी व नवमी के दिन मेले में बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ पर पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर मां शाकंभरी देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन कर मां का आशीर्वाद भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की उपलब्धता आदि को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं को पिछले वर्षों के अनुभवों
के आधार पर और अधिक दुरूस्त बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी निरंतर नजर बनाए रखें एवं सौंपी गई जिम्मेदारियों का इसी प्रकार निर्वहन करते रहें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्री बंसल ने बताया कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए 4 वरिष्ठ अधिकारियों को मेला प्रभारी, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, 04 उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे। 19 मार्च से प्रारम्भ इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण सागर जैन, एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
- Thath Singh Ranaबेहट, सहारनपुर, उत्तर प्रदेशachha hai happy Navratri11 hrs ago
- -थाना फतेहपुर क्षेत्र के दतौली मुगल गांव का मामला सामने आया -ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते दिखे नाबालिग सहारनपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में नाबालिग बच्चों का एक खतरनाक कारनामा सामने आया है, जहां बच्चे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने टंकी की ऊंचाई पर पहुंचकर मोबाइल से रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर डालने की तैयारी की। इस दौरान न तो सुरक्षा का कोई इंतजाम था और न ही किसी बड़े की मौजूदगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी की ऊंचाई पर जरा सी चूक बच्चों की जान ले सकती है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई निगरानी या रोकथाम नजर नहीं आई। गांव में चर्चा है कि रील बनाने का यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है और बच्चे बिना डर के जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और बच्चों को समझाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।2
- सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी। यूं तो सिद्धपीठ पर पहले नवरात्र से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, लेकिन आज खासतौर पर अष्टमी व नवमी के दिन मेले में बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ पर पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर मां शाकंभरी देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन कर मां का आशीर्वाद भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मां शाकंभरी देवी मेला में सीसीटीवी, पीए सिस्टम, शौचालय व्यवस्था, अस्थाई अस्पताल, एंबुलेंस, पार्किंग व्यवस्था, बैरीकेटिंग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की उपलब्धता आदि को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं को पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर और अधिक दुरूस्त बनाया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी निरंतर नजर बनाए रखें एवं सौंपी गई जिम्मेदारियों का इसी प्रकार निर्वहन करते रहें। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। श्री बंसल ने बताया कि सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए 4 वरिष्ठ अधिकारियों को मेला प्रभारी, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, 04 उपजिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा 05 पुलिस उपाधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त 450 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे। 19 मार्च से प्रारम्भ इस मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों से लाखों श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण सागर जैन, एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।2
- श्रीराम नवमी की सभी सनातनीयों को हार्दिक बधाई... जय श्रीराम 🙏🙏🙏1
- सांड ने मारी टक्कर उड़ गए हो कैसी जबरदस्त टक्कर थी मेरे दोस्त बची जान लाखों पाए1
- *थाना सिडकुल* *एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन* *अवैध सिलेंडरों का जखीरे के साथ जावेद नामक युवक पुलिस ने दबोचा* *प्रगतिशील ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच मोटा मुनाफ कमाने का था प्लान* *आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में चला रहा था अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा* वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया। जारी युद्ध के बीच सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 27/03/2026 को खुफिया सूत्र व सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर पर छापेमारी कर भरी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया।रावली महदूद में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी। मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है। *पकड़ा गया आरोपित-* जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिदवार *विवरण पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा 2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी 3. कांस्टेबल रोहित बरोड़िया1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल-थानाभवन मार्ग पर हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी चरथावल-थानाभवन मार्ग पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम नंगला राई के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दधेडू कला निवासी मोइन पुत्र नफीस को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी बाइक सवार की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दाहिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की संभावना है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।2
- 29 मार्च की दादरी समाजवादी समानता भाईचारा रैली की सफलता को हुई सपा की मीटिंग1
- इंट्रो: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। थाना सरसावा पुलिस टीम गुरुवार देर रात सरसावा-नकुड़ हाईवे पर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकुड़ की ओर से बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और वापस भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो ग्राम माजरी मार्ग पर बंद पड़े भट्टे के पास बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और दीवार की आड़ लेकर फिर से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुर्सलीन उर्फ गांधी निवासी ग्राम सेलमपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर चोरी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।2