logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त बनास नदी में अवैध खनन पर सख्ती, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार मलारना डूंगर, थाना मलारना डूंगर पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रेष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा (आरपीएस) एवं उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा द्वारा की जा रही है। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक/मालिकों के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में एएसआई समय सिंह, थानसिंह, छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राकेश, बलबीर सहित कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, जसाराम और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बजरी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

20 hrs ago
user_UMA SHANKAR TIWARI
UMA SHANKAR TIWARI
Local News Reporter मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
20 hrs ago

मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त बनास नदी में अवैध खनन पर सख्ती, चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार मलारना डूंगर, थाना मलारना डूंगर पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रेष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध बजरी खनन एवं परिवहन रोकथाम विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा (आरपीएस) एवं उपाधीक्षक उदय सिंह मीणा द्वारा की जा रही है। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक/मालिकों के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इनमें धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में एएसआई समय सिंह, थानसिंह, छोटेलाल, हेड कांस्टेबल राकेश, बलबीर सहित कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, जसाराम और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध बजरी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सवाई माधोपुर । जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में शुक्रवार सायं आयोजित मॉक ड्रिल के तहत आपदा प्रबंधन की तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया गया। परिकल्पित बम विस्फोट से आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान आपदा में 8-10 लोगों के घायल होने और 1-2 लोगों के गंभीर घायल होने पर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान घटनास्थल पर मौजूद घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया, जबकि सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड की टीमों ने परिसर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। आपदा प्रबंधन के सूत्रों के अनुरूप सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का अभ्यास किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। मॉक ड्रिल के पश्चात अधिकारियों ने संबंधित विभागों, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा उसमें सुधार लाना है। शुक्रवार के अभ्यास के बाद उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के रेस्पान्स टाइम में और सुधार की आवश्यकता जताई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन तथा राहत कार्यों में जितना सम्भव हो सहयोग करें। मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम गौरव मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    2
    सवाई माधोपुर ।  जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में शुक्रवार सायं आयोजित मॉक ड्रिल के तहत आपदा प्रबंधन की तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया गया। परिकल्पित बम विस्फोट से आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान आपदा में 8-10 लोगों के घायल होने और 1-2 लोगों के गंभीर घायल होने पर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान घटनास्थल पर मौजूद घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया, जबकि सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड की टीमों ने परिसर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। आपदा प्रबंधन के सूत्रों के अनुरूप सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का अभ्यास किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। मॉक ड्रिल के पश्चात अधिकारियों ने संबंधित विभागों, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा उसमें सुधार लाना है। शुक्रवार के अभ्यास के बाद उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के रेस्पान्स टाइम में और सुधार की आवश्यकता जताई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन तथा राहत कार्यों में जितना सम्भव हो सहयोग करें। मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम गौरव मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • टोंक में सवाई माधोपुर रोड स्थित DCB बैंक की शाखा ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद टोंक के आयुक्त धर्मपाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार राजेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में इसके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के लगभग 60-70 सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ शाखा टीम ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी सुगम और उन्नत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। इस गरिमामय आयोजन में होम लोन विभाग से नरेंद्र, हरिप्रसाद, ओमप्रकाश, जगदीश और मनराज सहित समस्त बैंक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन पर शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह एवं क्लस्टर हेड विकास श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे यह स्थापना दिवस न केवल एक उत्सव बल्कि बैंक और ग्राहकों के बीच मजबूत होते विश्वास का प्रतीक बन गया।
    3
    टोंक में सवाई माधोपुर रोड स्थित DCB बैंक की शाखा ने अपनी स्थापना का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रथम स्थापना दिवस बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद टोंक के आयुक्त धर्मपाल जाट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रजिस्ट्रार राजेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने बैंक की कार्यप्रणाली और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में इसके योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के लगभग 60-70 सम्मानित ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहाँ शाखा टीम ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी सुगम और उन्नत बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का दृढ़ संकल्प दोहराया। इस गरिमामय आयोजन में होम लोन विभाग से नरेंद्र, हरिप्रसाद, ओमप्रकाश, जगदीश और मनराज सहित समस्त बैंक स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन पर शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह एवं क्लस्टर हेड विकास श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिससे यह स्थापना दिवस न केवल एक उत्सव बल्कि बैंक और ग्राहकों के बीच मजबूत होते विश्वास का प्रतीक बन गया।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ् इंसान तो इसी हीट वेव से अपना बचाव कर लेता है लेकिन इन बेजुबानों का बचाव खुले आसमान के नीचे तपते सूर्य की प्रचंड गर्मी हवा का बंद हो जाना पानी की कमी होना डिहाइड्रेशन की शिकायत है सामने आ रही है पशुपालन विभाग मालूम नहीं कहां खो गया है खाने को तो पशुपालन विभाग दोसा ने पशुओं की इमरजेंसी के लिए पशु हेल्पलाइन वन का संचालन कर रखा है लेकिन वह कभी कभी अनौपचारिक तौर पर नजर आता है दोसा जिले में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक स्टार का अधिकारी बैठता है लेकिन पूरे जिले के जितने भी पशुपालन अधिकारी है वह पशु अस्पताल में बैठकर ही अपने फर्ज के इति श्री कर लेते हैं इस पर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है जिला कलेक्टर सौम्या झा बराबर उपखंड क्षेत्र का दौरा कर रही है लेकिन उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला पशुपालन विभाग में आने ही नहीं दिया् पशुओं को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या इंतेजामत की है पशुपालन विभाग ने इसकी जानकारी पशुपालकों को नहीं है इस जिम्मेदारी को क्या पशुपालक निभाएंगे या फिर पशुपालन विभाग किशोर जिला कलेक्टर को ध्यान देना होगा और संज्ञान में लेकर के उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है शुरू न्यूज़ के लिए ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी
    1
    ् इंसान तो इसी हीट वेव से अपना बचाव कर लेता है लेकिन इन बेजुबानों का बचाव खुले आसमान के नीचे तपते सूर्य की प्रचंड गर्मी हवा का बंद हो जाना पानी की कमी होना डिहाइड्रेशन की शिकायत है सामने आ रही है पशुपालन विभाग मालूम नहीं कहां खो गया है खाने को तो पशुपालन विभाग दोसा ने पशुओं की इमरजेंसी के लिए पशु हेल्पलाइन वन का संचालन कर रखा है लेकिन वह कभी कभी अनौपचारिक तौर पर नजर आता है 
दोसा जिले में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक स्टार का अधिकारी बैठता है लेकिन पूरे जिले के जितने भी पशुपालन अधिकारी है वह पशु अस्पताल में बैठकर ही अपने फर्ज के इति श्री कर लेते हैं इस पर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है 
जिला कलेक्टर सौम्या झा बराबर उपखंड क्षेत्र का दौरा कर रही है लेकिन उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला पशुपालन विभाग में आने ही नहीं दिया् पशुओं को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या इंतेजामत की है पशुपालन विभाग ने इसकी जानकारी पशुपालकों को नहीं है इस जिम्मेदारी को क्या पशुपालक निभाएंगे या फिर पशुपालन विभाग किशोर जिला कलेक्टर को ध्यान देना होगा और संज्ञान में लेकर के उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की आवश्यकता है
शुरू न्यूज़ के लिए ग्राउंड रिपोर्ट खेमराज जोशी
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मकराना में हीराराम भींचर की प्रतिमा अनावरण, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #makrananews #latestupdates
    1
    मकराना में हीराराम भींचर की प्रतिमा अनावरण, उमड़ा जनसैलाब,#rajasthan #makrananews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    58 min ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    2
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अंता स्कूल मे छात्राओं को साइबर सुरक्षा और यातायात जानकारी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    1
    अंता स्कूल मे छात्राओं को साइबर सुरक्षा और यातायात जानकारी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.