Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर हाईवे पर मासूम को छोड़ने वाले दंपती गिरफ्तार, NH552 हाईवे पर ढाबे के पास एक मासूम बच्ची को छोड़कर फरार होने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल निवासी आकाश और कृतिका फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।जांच में सामने आया है कि दंपती पिछले 2 साल से बच्ची के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी बच्ची को गोद लेने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, पुलिस अब बच्ची के असली माता-पिता की तलाश में जुट गई है।
Noshad ahmad qureshi
श्योपुर हाईवे पर मासूम को छोड़ने वाले दंपती गिरफ्तार, NH552 हाईवे पर ढाबे के पास एक मासूम बच्ची को छोड़कर फरार होने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भोपाल निवासी आकाश और कृतिका फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं।जांच में सामने आया है कि दंपती पिछले 2 साल से बच्ची के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी बच्ची को गोद लेने से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, पुलिस अब बच्ची के असली माता-पिता की तलाश में जुट गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सवाई माधोपुर । जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहूनगर में शुक्रवार सायं आयोजित मॉक ड्रिल के तहत आपदा प्रबंधन की तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया गया। परिकल्पित बम विस्फोट से आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस एवं संबंधित विभागों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान आपदा में 8-10 लोगों के घायल होने और 1-2 लोगों के गंभीर घायल होने पर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान घटनास्थल पर मौजूद घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाकर उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर शीघ्र नियंत्रण पाया, जबकि सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड की टीमों ने परिसर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया। आपदा प्रबंधन के सूत्रों के अनुरूप सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का अभ्यास किया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। मॉक ड्रिल के पश्चात अधिकारियों ने संबंधित विभागों, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा उसमें सुधार लाना है। शुक्रवार के अभ्यास के बाद उन्होंने विभिन्न एजेंसियों के रेस्पान्स टाइम में और सुधार की आवश्यकता जताई। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार के अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और प्रशासन तथा राहत कार्यों में जितना सम्भव हो सहयोग करें। मॉक ड्रिल के दौरान एडीएम गौरव मित्तल, पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना, तहसीलदार नीरू सिंह, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्मिक, सिविल डिफेंस, होमगार्ड, स्काउट्स एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।2
- सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के साहू नगर स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें नगर परिषद की अग्निशमन दमकल, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। बाइट :- संजय शर्मा एडीएम1
- अमरपाटन - गैस एजेंसी का शटर बंद होने के बाद भड़के उपभोक्ता , आज दूसरी बार सड़क पर की जाम की स्थिति निर्मित , सड़क पर गैस सिलेंडर रख लगाया जाम , लगातार मिल रही ढील के चलते जाम का खेल कर रहे उपभोक्ता , तीन बार पहले भी लगाया जा चुका जाम , पुलिस की कार्यवाही न होने के चलते हौसले लोगो के हो रहे बुलंद , शहरी राज्यमार्ग को किया बाघित , छोटे बड़े वाहनों की लगी लंबी कतार2
- आज जानकारी मिली है कि शुक्रवार को 12बजे केलवाड़ा पुलिस थाना के पेनावदा में बल विवाह का केस सामने आया है1
- कुशाल सेन एक अभी उनकी उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन इनको पढ़ाई में बहुत खुशी आ रही है यह जिज्ञासु प्रकृति का बालक है जो सभी विषयों में रुचि रखता है अभी उनकी उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन इनको पढ़ाई में बहुत रूचि है और इनका सपना है कि मैं बड़ा अधिकारी बानो और समाज की सेवा करूं1
- जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे मिली क्षेत्र के हिम्मतगढ़ टापरा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस सक्रिय हुई और थानाधिकारी कमल सिंह मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- सवाई माधोपुर से खबर प्रेम मंदिर के पास जोधपुर मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई। मिठाईयों के लिए सैम्पल। कस्टमर राजेंद्र जोलिया निवासी गणेश नगर में खरीदी थी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिठाई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूरविया के निर्देशन में कार्रवाई।1
- *अमरपाटन में गैस संकट के बीच फूड इंस्पेक्टर बृजेन्द्र जड़ीया के कार्यशैली पर हितग्राहियों ने जताई नाराजगी, नंबर बंद करने और ब्लैकलिस्ट करने का लगाया आरोप, साहब का हो चुका अमरपाटन में लम्बा कार्यकाल, एसडीएम के बाद मौके पर पहुंचने का है आरोप। आएदिन रीवा में रहता है साहब का अड्डा, बीते दिनों तत्कालीन कलेक्टर रानी बाटड ने लगाई थी फटकार,नए कलेक्टर को लगाना चाहिए ऐसे लंबे कार्यकाल वाले अधिकारी कर्मचारी पर लगाम, राशन हो गैस हर मामले में सामने आ रही लापरवाही।*1