Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | श्योपुर श्योपुर जिले में एक और सड़क हादसा सामने आया है। NH-552 पर भौगिका के आसपास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार सड़क से नीचे उतर गई, जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे नीचे जा गिरी। घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों और हादसे के कारणों को लेकर अभी पता नहीं चला
Noshad ahmad qureshi
ब्रेकिंग न्यूज़ | श्योपुर श्योपुर जिले में एक और सड़क हादसा सामने आया है। NH-552 पर भौगिका के आसपास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार सड़क से नीचे उतर गई, जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे नीचे जा गिरी। घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों और हादसे के कारणों को लेकर अभी पता नहीं चला
- गोविन्द शर्माश्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश😡5 hrs ago
- गोविन्द शर्माश्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश😤5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by Bhagwan sharma1
- सवाई माधोपुर। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जेमिनी ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढक कर निकलें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। किसान, मजदूर एवं खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई गई है। चिकित्सा संस्थानों में हीटवेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया की व्यवस्था, स्वच्छ और ठंडे पेयजल की उपलब्धता, वेटिंग एरिया में शेड तथा संस्थानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि लोग हीटवेव से बचाव के उपाय अपनाकर सुरक्षित रह सकें।1
- Post by Vishwanath Sharma1
- जानकारी शनिवार दोपहर 12 बजे मिली देवरी क्षेत्र के चौराखाड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मात्र तीन शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई संचालित हो रही है। करीब पांच वर्ष पहले विद्यालय का क्रमोन्नयन हुआ था, लेकिन स्वीकृत पदों के मुकाबले शिक्षक नहीं लगाए गए। इससे 161 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर एकत्र होकर विरोध जताया और जल्द समाधान नहीं होने पर ताला लगाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि विज्ञान सहित कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। शिक्षा विभाग ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।1
- राजस्थान कोटा कोटा में CBN की बड़ी कार्रवाई, 938.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), कोटा के अधिकारियों ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 104 बोरों में भरा 938.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो पिकअप गाड़ियों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर CBN टीम ने सतर्कता बरतते हुए कोटा-झालावाड़ रोड स्थित नाकाबंदी के दौरान इन वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में रखे बोरों से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। CBN द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।4
- खाटू श्याम जी के मांस निर्माण कार्य चल समरानिया के रात आई रोड है1
- Post by Noshad ahmad qureshi1