Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयनगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद गणेश पासवान पर जानलेवा हमला जयनगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद गणेश पासवान पर जानलेवा हमला
Bihari Live खबर 427
जयनगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद गणेश पासवान पर जानलेवा हमला जयनगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के पूर्व पार्षद गणेश पासवान पर जानलेवा हमला
More news from बिहार and nearby areas
- कोशी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी अपडेट नमस्कार, मैं हूँ एम.जे. अंसारी और आप देख रहे हैं बिहारी लाइव खबर 427..." बड़ी खबर: आज सिमराही बाज़ार के कोशी हॉस्पिटल से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आ रही है। डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अमित कुमार और डॉ. एम. जब्बार जैसे विशेषज्ञों की देखरेख में इलाके के गरीब और जरूरतमंद मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है। हड्डी रोग, स्त्री रोग और जनरल फिजिशियन की उपलब्धता से बसंतपुर और सिमराही क्षेत्र के लोगों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा। कोशी हॉस्पिटल न केवल इलाज, बल्कि सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।1
- प्रतापगंज प्रखंड में नेपाली नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब वर्षों से यहां रह रहे या भारतीय नागरिक से विवाह करने वाले नेपाली नागरिकों को भारतीय नागरिकता आवेदन प्रक्रिया में भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की पहल पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष सहायता काउंटर शुरू किए गए हैं, जहां हर गुरुवार और शुक्रवार को आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी।1
- Post by Csi news1
- राकेश उर्फ सम्राट चौधरी को 1999 में मंत्री पद से बर्खास्त किसी सरकार, पार्टी ने नहीं किया, ये राजभवन से निकला आदेश था: राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव पटना। जन सुराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जिस व्यक्ति के नाम पर चुनाव लड़ा गया, जिस व्यक्ति के लिए कहा गया "25 से 30 फिर से नीतीश" उस व्यक्ति को 6 महीने में बिहार से बाहर कर दिया। बिहार में आधे से ज्यादा जिलों में सरकारी कर्मियों को पैसे नहीं दिए जा रहे, इससे समझ सकते हैं कि कोष की क्या हालत है? जो व्यक्ति अभी मुख्यमंत्री चुना गया, वो बिहार के लिए बहुत बड़ी विडंबना है। ज्ञान की धरती बिहार में आज मुख्यमंत्री वो व्यक्ति है जिसके बारे में पता नहीं कि वे कहां तक पढ़े हैं? नेता प्रतिपक्ष 9वीं तक पढ़े हैं। जिस व्यक्ति को अभी मुख्यमंत्री बनाया है, वो गृहमंत्री थे। गृहमंत्री रहते हुए बिहार में हर रोज दुष्कर्म, हत्या, व अन्य आपराधिक घटनाएं होती रही हैं। प्रशासन शून्य हो गया है। नीट छात्रा मामले में बोले प्रदेश अध्यक्ष, नया सीएम बनते ही आरोपित को बेल नीट छात्रा मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नए मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद आरोपित को बेल मिल गई है। ऐसी सरकार से बिहार की जनता और क्या उम्मीद करे? सिवाय धोखा के। बिहार के लोगों का भविष्य अगले 5 साल गहरे अंधकार में चला गया। एक दिन पहले मुजफ्फरपुर-किशनगंज में दुष्कर्म की खबर आई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव ने कई पुख्ता जानकारी देते हुए कहा कि 16 नवंबर 1999 ये वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का जन्मतिथि भी है। उस वक्त तत्कालीन राज्यपाल सूरजभान जी ने आदेश जारी किया, जिसमें तत्कालीन मंत्री बनाए गए राकेश कुमार, वर्तमान में सीएम सम्राट चौधरी को बर्खास्त करने का आदेश पारित किया था। एक और आदेश दिया, राकेश कुमार पर जालसाजी, धोखेबाजी करने के लिए एफआईआर करने का भी निर्देश दिया था। मंत्री पद से बर्खास्त सरकार, किसी पार्टी ने नहीं किया, ये राजभवन से निकला आदेश था। दूसरा, उनपर एफआईआर दर्ज इसलिए किया क्योंकि उन्होंने अपनी उम्र, अपना नाम गलत बताया। इस आधार पर वे मंत्री पद से हटाए गए। जो मैंने कहा वो राजभवन का दस्तावेज है कि राकेश (सम्राट चौधरी) ने अपनी उम्र, नाम, जन्मतिथि में धोखेबाजी की: कुमार सौरव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव ने कहा एक जांच कमिटी बनी, तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त बसु साहब ने रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया उस समय राकेश कुमार (सम्राट चौधरी) जांच में सहयोग नहीं किया, ये साबित नहीं कर सके कि दस्तावेज में जो उम्र बताई है वो सही है या नहीं। आज भी ये रिपोर्ट ठंडे बस्ते में है। उस रिपोर्ट में कहा गया इन्होंने स्कूल छोड़ने की उम्र 31 वर्ष, मतदाता सूची में 24 वर्ष, 1995 में कोर्ट में दाखिल एफिडेविट में 16 वर्ष है। कोर्ट के एफिडेविट को सही मानें तो इस हिसाब से 16 नवंबर 1999 को राकेश कुमार (सम्राट चौधरी) की उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए थी। राजभवन की मानें तो उम्र 24 साल थी। ये लोक-लाज का विषय है, जनता ने जनादेश बना दिया है, आप जिसे चाहे उसे मुख्यमंत्री बना दे। प्रशांत किशोर लगातार ये सवाल कर रहे हैं, ये प्रश्न बिहार की सरकार, सम्राट चौधरी, बीजेपी यूनिट से नहीं है, ये सवाल नरेंद्र मोदी- अमित शाह से है। क्या ये आरोप हमने लगाए हैं? जो मैंने कहा वो राजभवन का दस्तावेज है कि उन्होंने अपनी उम्र, नाम, जन्मतिथि में धोखेबाजी की है। बता दें कि इस प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव, प्रवक्ता पद्मा ओझा, प्रवक्ता तारीक चंपारणी, रेखा गुप्ता जी मौजूद थीं।3
- अररिया में इलाज के दौरान हुई राजू पासवान की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरएस वार्ड नंबर एक निवासी सहदेव पासवान के सबसे छोटे पुत्र राजू पासवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और पांच साल के बेटे पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के भाई ने बताया कि राजू के गले में गांठ थी। इलाज डॉक्टर निलेश भूषण कर रहे थे। जांच के बाद गांठ का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद घाव नहीं सूखा और उसमें पस बनने लगा। दोबारा डॉक्टर निलेश भूषण से चेकअप कराया गया। फिर जांच कराई गई। भाई के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मरीज को रेफर कर दिया। काफी पूछने पर बताया गया कि कैंसर है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 8 के पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार पासवान ने कहा कि डॉक्टर निलेश भूषण की लापरवाही से परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। उनका आरोप है कि ऑपरेशन होने तक कैंसर की बात सामने नहीं आई थी। ऑपरेशन के बाद कैंसर फोर्थ स्टेज पर पहुंच गया। उन्होंने डॉक्टर पर जांच की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।वहीं इस मामले में डॉक्टर निलेश भूषण ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त ऑपरेशन किया गया था, उस वक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार कैंसर नहीं था। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- Post by Razi Anwar1
- 🛑 मध्य प्रदेश माँ-बेटा डूबने का मामला 📍 जगह: बरगी डैम, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 📅 तारीख: 30 अप्रैल 2026 😢 क्या हुआ था? एक टूरिस्ट क्रूज (नाव) नर्मदा नदी के बरगी डैम में चल रही थी। अचानक तेज तूफान और हवा आ गई, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई। नाव में लगभग 30–40 लोग सवार थे।1
- Post by Csi news1
- अररिया जिले में एलपीजी गैस की सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। वर्तमान में जिले में कुल 11,526 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर नकेल कसने के लिए सख्त रुख अपनाया है। आज जिले की चार गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा 17 मार्च से 3 मई 2026 तक इस कक्ष में कुल 514 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 492 का समाधान कर दिया गया है। शेष 22 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।1