logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बनखेड़ी में किरार समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान कैरियर मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र आईपीएस आयुष स्वामी और धीरज सोनी निरंजन वैष्णव ने किया कैरियर मार्गदर्शन बनखेड़ी- बनखेड़ी स्थित गणपति पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, जिला नर्मदापुरम द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन नवचयनित आईपीएस अधिकारी आयुष स्वामी एवं ओएनजीसी के जनरल मैनेजर धीरज सोनी ने किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में आईपीएस अधिकारी आयुष स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं धीरज सोनी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में मानवीय मूल्यों एवं नैतिकता को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति संस्कार, नैतिकता और परिश्रम के साथ आगे बढ़ता है तो उसे सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की वास्तविक कुंजी है तथा युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। सांसद चौधरी ने विद्यार्थियों को "सांसद शैक्षिक भ्रमण योजना" की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहर स्थलों का निशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा, जिससे उन्हें देश की संस्कृति, विरासत एवं प्राकृतिक संपदाओं को निकट से जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के नीतिराज सिंह पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के संभाग अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, मेहरबान सिंह पटेल, खेल किशोर चौधरी, जवाहर सिंह चौधरी, राजू पररसिया(आदित्य कंट्रक्शन), लालसाहब पटेल, अनिल पटेल, भूपेन्द्र पटेल, सुरेंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी, विष्णु चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, हेमन्त पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_GHASIRAM KUSHWAHA
GHASIRAM KUSHWAHA
Welding gas supplier बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
7973f3d1-eefc-416e-92be-c2ad9b5c64dc

बनखेड़ी में किरार समाज ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान कैरियर मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र आईपीएस आयुष स्वामी और धीरज सोनी निरंजन वैष्णव ने किया कैरियर मार्गदर्शन बनखेड़ी- बनखेड़ी स्थित गणपति पैलेस में शनिवार को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा, जिला नर्मदापुरम द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन नवचयनित आईपीएस अधिकारी आयुष स्वामी एवं ओएनजीसी के जनरल मैनेजर धीरज सोनी ने किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में आईपीएस अधिकारी आयुष स्वामी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं धीरज सोनी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। मुख्य अतिथि सांसद

8e80e5eb-b79d-45af-a1e0-cd0e37699e64

दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में मानवीय मूल्यों एवं नैतिकता को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि व्यक्ति संस्कार, नैतिकता और परिश्रम के साथ आगे बढ़ता है तो उसे सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की वास्तविक कुंजी है तथा युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। सांसद चौधरी ने विद्यार्थियों को "सांसद शैक्षिक भ्रमण योजना" की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से बच्चों को प्राकृतिक एवं राष्ट्रीय धरोहर स्थलों का निशुल्क शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा, जिससे उन्हें देश की संस्कृति, विरासत एवं प्राकृतिक संपदाओं को निकट से जानने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के नीतिराज सिंह पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन बनखेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज पटेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के संभाग अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, मेहरबान सिंह पटेल, खेल किशोर चौधरी, जवाहर सिंह चौधरी, राजू पररसिया(आदित्य कंट्रक्शन), लालसाहब पटेल, अनिल पटेल, भूपेन्द्र पटेल, सुरेंद्र चौधरी, गोपाल चौधरी, विष्णु चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, हेमन्त पटेल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षाविद, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नर्मदापुरम के सोहागपुर में माखन नगर (बाबई) के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार ने अपने पूज्य पिताजी, स्व. श्री वीरेंद्र तिवारी जी की 14वीं पुण्यतिथि पर एक पुण्य व सराहनीय कार्य किया। टेक प्वाइंट कंप्यूटर के संचालक सुश्री रश्मी तिवारी जी, श्री आशीष तिवारी जी और श्री अमित तिवारी जी ने बाबई से सोहागपुर आकर जरूरतमंदों, बेघर, बेसहारा लोगों और नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया। इस दौरान, तिवारी परिवार द्वारा इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए एक समिति को ₹21000 का नगद सहयोग भी प्रदान किया गया। माखन नगर (बाबई) के इस सेवाभावी तिवारी परिवार का जरूरतमंदों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री हेतु दिए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि उनके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    1
    नर्मदापुरम के सोहागपुर में माखन नगर (बाबई) के प्रतिष्ठित तिवारी परिवार ने अपने पूज्य पिताजी, स्व. श्री वीरेंद्र तिवारी जी की 14वीं पुण्यतिथि पर एक पुण्य व सराहनीय कार्य किया। टेक प्वाइंट कंप्यूटर के संचालक सुश्री रश्मी तिवारी जी, श्री आशीष तिवारी जी और श्री अमित तिवारी जी ने बाबई से सोहागपुर आकर जरूरतमंदों, बेघर, बेसहारा लोगों और नर्मदा परिक्रमावासियों को व्यंजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन कराया।

इस दौरान, तिवारी परिवार द्वारा इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए एक समिति को ₹21000 का नगद सहयोग भी प्रदान किया गया। माखन नगर (बाबई) के इस सेवाभावी तिवारी परिवार का जरूरतमंदों के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री हेतु दिए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया है। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि उनके पिताजी की दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जिले के तामिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीमुआर में पुलिया निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बन रही इस पुलिया में पुराने और क्षतिग्रस्त पाइपों का उपयोग किया जा रहा है, जिन्हें बिना किसी आधार (बेस) के ही जमीन पर बिछा दिया गया है। इसके अलावा, निर्माण में घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे पुलिया के जल्द ही क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने की आशंका है। यह मामला जोगीमुआर ग्राम पंचायत के मरकाखेड़ा गांव में बन रही पुलिया से जुड़ा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्री की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना बेस डाले पुलिया बनाने से कुछ ही महीनों में निर्माण कार्य का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान पुरानी और क्षतिग्रस्त पुलिया पाइप लगाने की शिकायत कई बार सरपंच और सचिव से की, लेकिन उन्होंने अड़ियल रवैया और दबंगई दिखाते हुए घटिया सामग्री से ही काम जारी रखा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण शुरू होने के बाद उसमें पानी की तराई भी नहीं की जा रही है, जिससे पुलिया जल्द खराब हो जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी निर्माण कार्य का मूल्यांकन और जांच उपयंत्री द्वारा की जाती है, जो उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, इस मामले में उपयंत्री की भी मौन सहमति प्रतीत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजनैतिक संरक्षण के चलते ग्राम पंचायत जोगीमुआर में सरपंच और सचिव पद पर काबिज हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से ही ग्राम पंचायतों में घटिया निर्माण कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों और जनपद सीईओ द्वारा सचिव, रोजगार सहायक एवं ठेकेदार के इस भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई प्रस्तावित की जाती है।
    4
    छिंदवाड़ा जिले के तामिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगीमुआर में पुलिया निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के विकास के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर बन रही इस पुलिया में पुराने और क्षतिग्रस्त पाइपों का उपयोग किया जा रहा है, जिन्हें बिना किसी आधार (बेस) के ही जमीन पर बिछा दिया गया है। इसके अलावा, निर्माण में घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे पुलिया के जल्द ही क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने की आशंका है।

यह मामला जोगीमुआर ग्राम पंचायत के मरकाखेड़ा गांव में बन रही पुलिया से जुड़ा है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और उपयंत्री की मिलीभगत से यह भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिना बेस डाले पुलिया बनाने से कुछ ही महीनों में निर्माण कार्य का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान पुरानी और क्षतिग्रस्त पुलिया पाइप लगाने की शिकायत कई बार सरपंच और सचिव से की, लेकिन उन्होंने अड़ियल रवैया और दबंगई दिखाते हुए घटिया सामग्री से ही काम जारी रखा।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि निर्माण शुरू होने के बाद उसमें पानी की तराई भी नहीं की जा रही है, जिससे पुलिया जल्द खराब हो जाएगी। गौरतलब है कि किसी भी निर्माण कार्य का मूल्यांकन और जांच उपयंत्री द्वारा की जाती है, जो उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं। हालांकि, इस मामले में उपयंत्री की भी मौन सहमति प्रतीत होती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि राजनैतिक संरक्षण के चलते ग्राम पंचायत जोगीमुआर में सरपंच और सचिव पद पर काबिज हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत से ही ग्राम पंचायतों में घटिया निर्माण कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों और जनपद सीईओ द्वारा सचिव, रोजगार सहायक एवं ठेकेदार के इस भ्रष्टाचार पर क्या कार्रवाई प्रस्तावित की जाती है।
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Salesperson तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कि ग्रह ग्राम लोलरी में क्षेत्रीय जनों से मुलाकात
    1
    कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कि ग्रह ग्राम लोलरी में क्षेत्रीय जनों से मुलाकात
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक गेहूं खरीदी केंद्र पर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद, संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक गेहूं खरीदी केंद्र पर अनियमितता का मामला सामने आया है। यहां एक कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद, संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नरसिंहपुर के रेलवे हॉस्पिटल में मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, और सभी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    1
    नरसिंहपुर के रेलवे हॉस्पिटल में मलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा, और सभी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_Satish Vishwakarma
    Satish Vishwakarma
    Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • परासिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने से चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। शिकायत है कि इस गंभीर समस्या पर न तो वार्ड पार्षद ध्यान दे रही हैं और न ही नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई करवाई जा रही है। जब नगर पालिका से इस संबंध में बात की जाती है और उन्हें नाली साफ करने के लिए कहा जाता है, तो वे जवाब देते हैं कि उन्हें कचरा उठाने के लिए डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है।
    1
    परासिया नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने से चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। शिकायत है कि इस गंभीर समस्या पर न तो वार्ड पार्षद ध्यान दे रही हैं और न ही नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई करवाई जा रही है। जब नगर पालिका से इस संबंध में बात की जाती है और उन्हें नाली साफ करने के लिए कहा जाता है, तो वे जवाब देते हैं कि उन्हें कचरा उठाने के लिए डीजल उपलब्ध नहीं हो रहा है।
    user_Abdul Rafik
    Abdul Rafik
    Bazar परासिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • साझा किए गए एक विचार में यह सलाह दी गई है कि जीवन में कुछ लोगों को छोड़ देना अत्यंत आवश्यक होता है। इस संदेश के अनुसार, ऐसा इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यदि उन लोगों को नहीं छोड़ा जाता है, तो वे आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे, जिसका अर्थ है कि वे आपको किसी भी स्थिति में स्थिर या संतुष्ट नहीं रहने देंगे।
    1
    साझा किए गए एक विचार में यह सलाह दी गई है कि जीवन में कुछ लोगों को छोड़ देना अत्यंत आवश्यक होता है। इस संदेश के अनुसार, ऐसा इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यदि उन लोगों को नहीं छोड़ा जाता है, तो वे आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे, जिसका अर्थ है कि वे आपको किसी भी स्थिति में स्थिर या संतुष्ट नहीं रहने देंगे।
    user_Ganpat Singh Lodhi
    Ganpat Singh Lodhi
    Mechanic नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भीषण गर्मी के मद्देनजर, तेंदूखेड़ा नगर परिषद ने स्थानीय लोगों से पानी बचाने की अपील की है। परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि व्यर्थ पानी बिल्कुल न बहाया जाए और वाटर सप्लाई के दौरान मोटर का उपयोग न करें। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
    1
    भीषण गर्मी के मद्देनजर, तेंदूखेड़ा नगर परिषद ने स्थानीय लोगों से पानी बचाने की अपील की है। परिषद ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि व्यर्थ पानी बिल्कुल न बहाया जाए और वाटर सप्लाई के दौरान मोटर का उपयोग न करें। नगर परिषद ने चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.