logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :35 आंगनवाड़ी कर्मियों को नियुक्ति पत्र, 54 को स्मार्टफोन हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना की मौजूदगी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की 12 नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 23 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही 38 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 16 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए तथा 6 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने नव चयनित कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं स्मार्टफोन प्राप्त लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम है, इसलिए सभी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और सभी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। मा0 विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं। कुपोषण खत्म करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमित सोनकर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सीडीपीओ राठ प्रीति भिलवारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

8 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
c46c4bf5-1df3-4cb2-bdff-517e2811f3fe

हमीरपुर :35 आंगनवाड़ी कर्मियों को नियुक्ति पत्र, 54 को स्मार्टफोन हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी ने जिलाधिकारी घनश्याम मीना की मौजूदगी में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की 12 नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और 23 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही 38 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 16 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए तथा 6 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक कार्यक्रम

9dd8663f-d3ef-4eca-b280-9c011f65a038

का सजीव प्रसारण भी देखा गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने नव चयनित कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं स्मार्टफोन प्राप्त लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम है, इसलिए सभी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी और सभी केंद्रों को बेहतर सुविधाओं

6046ceb9-ff9a-418b-988b-ab84df6ae1bb

से सुसज्जित किया जा रहा है। मा0 विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं समाज की मजबूत आधारशिला हैं। कुपोषण खत्म करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी इन्द्रपाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अमित सोनकर, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सीडीपीओ राठ प्रीति भिलवारे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और अन्य रेस्क्यू की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई व अन्य सभी परिजनों की हालत सामान्य है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । आग लगने के कारणों की जांच फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है । तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।*
    1
    *थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज में एक घर के कमरे में आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और अन्य रेस्क्यू की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जिसमें एक महिला की दुःखद मृत्यु हो गई व अन्य सभी परिजनों की हालत सामान्य है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है । आग लगने के कारणों की जांच फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीमों द्वारा की जा रही है । तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी । अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ।*
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा : स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन बांदा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया, बताया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप लगाया गया कि सरकार सरकार के द्वारा प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जिससे गरीबों और असहाय लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बिजली विभाग के द्वारा कोई भी पहले से सूचना नहीं दी जाती और थोड़ा सा बकाया होता है तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है।
    1
    बांदा : स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
बांदा में कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया, 
बताया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के लोगों के कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
आरोप लगाया गया कि सरकार सरकार के द्वारा प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जिससे गरीबों और असहाय लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि बिजली विभाग के द्वारा कोई भी पहले से सूचना नहीं दी जाती और थोड़ा सा बकाया होता है तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाता है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • बांदा -जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कैसे बिजली के प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी से जनता त्रस्त है, बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट बंद के दी जाती है,उपभोक्ता जब विभाग पहुचता है तो उसे वहाँ से भगा दिया जाता है, प्राइवेट कंपनी की मनमानी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है, जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाय, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा
    1
    बांदा -जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,
बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कैसे बिजली के प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी से जनता त्रस्त है,
बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट बंद के दी जाती है,उपभोक्ता जब विभाग पहुचता है तो उसे वहाँ से भगा दिया जाता है,
प्राइवेट कंपनी की मनमानी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है,
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाय, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    1
    पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान
पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत,
बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई,
बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,
मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है— बिना किसी सूचना के बिजली कटौती उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक ⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है। 📢 कांग्रेस ने मांग की है कि 👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए 👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो 🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…
    1
    जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है—
बिना किसी सूचना के बिजली कटौती
उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं
कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक
⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है।
📢 कांग्रेस ने मांग की है कि
👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए
👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो
🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।
बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.