Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत ।। आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत ।। आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।1
- हमीरपुर। गत 24 मार्च की रात करीब 11 बजे सुमेरपुर कस्बे के उद्योग नगरी में संचालित अर्थ होटल में हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपी ने 26 मार्च की रात में पूर्व सभासद के घर पहुंचकर गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना के समय पूर्व सभासद उत्तराखंड में था, घर में उनका परिवार मौजूद था। वापस लौटकर आए पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। यह घटना कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है। गत 24 मार्च की रात करीब 11 बजे कस्बे के कुछ युवकों ने होटल अर्थ में मैनेजर आदि को गाली गलौज करके जमकर पीटा था। मैनेजर ने रात में ही नैतिक सोनी आदि को नामजद करके मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गत 26 मार्च की रात यह नशे में धुत होकर पूर्व सभासद राजेश सहारा के घर के बाहर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पूर्व सभासद को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के वक्त सभासद का परिवार घर पर मौजूद था। पूर्व सभासद उत्तराखंड गए थे। घटना की जानकारी पाकर वह लौटकर कस्बे में आए और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर *कानपुर--जर्जर मकान ढहने से मचा हड़कंप , कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना से मची अफरातफरी* स्थानीय लोगों ने मलबे से चार लोगों को रेस्क्यू कर बचाया , थाना पुलिस को दी सूचना थाना बजरिया के बेकनगंज का मामला , पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से भेजा जिला अस्पताल अभी भी लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका मकान के नीचे चाय का होटल और मोबाइल की दुकान होने से रहती थी हमेशा भीड़1
- देश के बड़े बड़े सूरमाओं की खुली पोल। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह कृत्य।1
- भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग: नाले की तत्काल सफाई कराई जाए नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे2
- जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीती रात 11 बजे हाईवे में नजरपुर मोड़ के समीप आगे जा रहे डंपर में पीछे चल रहा तेज रफ्तार ट्रक डंपर के अचानक खड़ा हो जाने से पीछे से जा घुसा। इस घटना में ट्रक की केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक राहुल 25 वर्ष पुत्र शिवकुमार और उसका खलासी नाम पता अज्ञात घायल हो गया। राहुल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी तरह सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे घर से बाजार जा रहे बाइक सवार इमिलिया थोक निवासी कुलदीप सिंह 40 वर्ष को पशु बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रिफर किया गया है।2