logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

3 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    1
    *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।*
माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी  कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है।
थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • #kanpurdehat_Big_Breaking ➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार। ➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे। ➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी। ➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    1
    #kanpurdehat_Big_Breaking
➡️ #Derapur_thana क्षेत्र के कांधी सिलौहला बंबा में गिरी कार।
➡️जानकारी के अनुसार ब्लेरो कार में सवार 4 युवक नशे में धुत थे।
➡️नशे धुत होने कारण अनियंत्रित कार बंबा में जा गिरी।
➡️ग़लीमत यह रही कि कोई जन हानि नहीं हुई।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    पत्रकार सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं। बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के अगवासी गांव में नवरात्र के अवसर पर आयोजित बरगदा माई मंदिर मेले में शनिवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि मेले में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक जबरन मंच पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और फिर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट प्रशासन की मौजूदगी में हुई, जिससे व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस संबंध में डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने रविवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त
मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा।
हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #जालौन कोटरा क्षेत्र में पुजारी पर गाय के साथ क्रूरता का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में गाय को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    #जालौन 
कोटरा क्षेत्र में पुजारी पर गाय के साथ क्रूरता का आरोप लगा है।
वायरल वीडियो में गाय को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    1
    डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ
डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.