logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।

4 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही रुरा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़ा हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    1
    कालपी में दरिंदगी की हद पार 
जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। 
कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए।
आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। 
शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। 
पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? 
पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
    1
    उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँउजिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
    1
    जीएस केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का हुआ भव्य शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन से है जहाँउजिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन रोड़ पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली राजेन्द्रनगर में आज रविवार को जी. एस. केरियर कोचिंग इंस्टीट्यूट का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पत्रकार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर जी.एस. कोचिंग केरियर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक गोधन सिंह जादौन मुसमरिया ने कहा कि मीडिया के बच्चों को कोचिंग सेंटर में निशुल्क शिक्षा देने की भी व्यवस्था कर रखी गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर में छात्रों उच्च शिक्षा ग्रहण कराने के लिए योग्य शिक्षकों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कोचिंग के माध्यम से उनका पैसा कमाने का कोई उद्देश्य नहीं है मात्र संस्था को उच्च स्तर पर पहुंचना ही उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कोचिंग के माध्यम से छात्रों को आई.आई. की, जीनीट, यूजी फाउंडेशन सहित आदि शिक्षा देने की भी व्यवस्था की गयी है।इस मौके कोचिंग सेंटर के शिक्षकों में प्रमुख रूप से भोपाल सिंह, कृष्ण कुमार सेनी, गौरव सोनकर, रजनीश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं कोचिंग परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पूरी तरह खुल चुकी है। लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं रह गया है। क्षेत्र में बिछी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह उखड़ और टूट चुकी है, जबकि नालियां जाम, टूटी और गंदगी से लबालब भरी पड़ी हैं। मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है। नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस पीड़ा को समझेंगे, या वार्ड 17 के लोग यूं ही गंदगी, दुर्गंध और बदहाली में जीने को मजबूर रहेंगे? — छतपाल सिंह, जालौन शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज, जालौन
    1
    पूरी तरह खुल चुकी है। लोना रोड स्थित मोहल्ला नया खंडेराव, गल्ला मंडी वेयरहाउस के पीछे वाली गली में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि यहां रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं रह गया है। क्षेत्र में बिछी इंटरलॉकिंग सड़क पूरी तरह उखड़ और टूट चुकी है, जबकि नालियां जाम, टूटी और गंदगी से लबालब भरी पड़ी हैं।
मोहल्लेवासियों का साफ कहना है कि चुनाव के समय किए गए वादे अब सिर्फ कागजों और भाषणों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह बदहाली, लापरवाही और प्रशासनिक निष्क्रियता की कहानी बयां कर रही है।
नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग 
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि
क्या नगर पालिका प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधि जनता की इस पीड़ा को समझेंगे,
या वार्ड 17 के लोग यूं ही गंदगी, दुर्गंध और बदहाली में जीने को मजबूर रहेंगे?
— छतपाल सिंह, जालौन
शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज, जालौन
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अगवासी गांव के पानी की टंकी से इन्वर्टर बैट्री चोरी जांच मे जुटी पुलिस अगवासी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। डेरापुर थाना क्षेत्र के इस गांव में देर रात अज्ञात चोर पानी की टंकी पर लगे इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार घटना के समय चौकीदार हामिद अली पुत्र मुंशीलाल मौके पर ही लेटा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना चौकीदार ने गांव निवासी हर्षित के मोबाइल से डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने सोमवार करीब 2 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    अगवासी गांव के पानी की टंकी से इन्वर्टर बैट्री चोरी जांच मे जुटी पुलिस
अगवासी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। डेरापुर थाना क्षेत्र के इस गांव में देर रात अज्ञात चोर पानी की टंकी पर लगे इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए।
जानकारी के अनुसार घटना के समय चौकीदार हामिद अली पुत्र मुंशीलाल मौके पर ही लेटा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना चौकीदार ने गांव निवासी हर्षित के मोबाइल से डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने सोमवार करीब 2 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    1
    *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।*
माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी  कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.