Shuru
Apke Nagar Ki App…
Betiyon.. Ka.. Bhabish.. Banaye... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
MD ANISH KURAISHI
Betiyon.. Ka.. Bhabish.. Banaye... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P
- User8279Maitha, Kanpur Dehat😡1 hr ago
- User8279Maitha, Kanpur Dehat🙏1 hr ago
- User8279Maitha, Kanpur Dehat🙏1 hr ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- अगवासी गांव के पानी की टंकी से इन्वर्टर बैट्री चोरी जांच मे जुटी पुलिस अगवासी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। डेरापुर थाना क्षेत्र के इस गांव में देर रात अज्ञात चोर पानी की टंकी पर लगे इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार घटना के समय चौकीदार हामिद अली पुत्र मुंशीलाल मौके पर ही लेटा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना चौकीदार ने गांव निवासी हर्षित के मोबाइल से डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने सोमवार करीब 2 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- *कानपुर देहात ब्रेकिंग* डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी गांव में 4.12 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी बनी चोरों का निशाना राज्यमंत्री अजीत पाल ने किया था भव्य उद्घाटन सरकारी योजना की सुरक्षा पर खड़े हो रहे बड़े सवाल चौकीदार को तमंचे के बल पर बनाया बंधक चौकीदार का आरोप रात में सोते वक्त पहुंचे बदमाश, जान से मारने की धमकी दी इनवर्टर, बैटरी और मोबाइल लेकर फरार हुए चोर वारदात के बाद चौकीदार ने गांव के युवक के मोबाइल से 112 पर दी सूचना डेरापुर पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। करोड़ों की परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल आखिर उद्घाटन के कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे। क्या सरकारी संपत्तियां भी अब सुरक्षित नहीं।4
- राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।1
- जनपद स्तर पर 39 आंगनबाड़ी केन्द्रों व 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ लोकार्पण/शिलान्यास।* *मा0 जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां को दिया गया नियुक्ति पत्र।* *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* कानपुर देहात, माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।1
- जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1