जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार माती का किया गया निरीक्षण जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार माती का किया गया निरीक्षण जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- जिला जज रवीन्द्र सिंह, जिलाधिकारी कपिल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को जिला कारागार माती, कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अत्याधुनिक उपकरणों (सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर आदि) की उपलब्धता एवं प्रयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, बैरकों एवं भोजनालय का भी निरीक्षण कर बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1
- कालपी में दरिंदगी की हद पार जालौन के कालपी कस्बे के अदलसराय इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दबंगों ने कानून और इंसानियत दोनों को सरेआम रौंद डाला। कुछ ही मिनटों में हैवानियत में बदल गया, जब पूरे परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि शौकीन, समर, शहबाज, अरबाज, गुलपशा, रिहाना और रुकसाना समेत कई लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हैरानी की बात ये है कि घटना के दौरान पूरा मोहल्ला तमाशबीन बना रहा और दबंग खुलेआम उत्पात मचाते रहे। पीड़िता द्वारा डायल-112 पर कॉल करते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कालपी में कानून का खौफ खत्म हो चुका है? पीड़ित परिवार को अब न्याय का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- उरई,जालौन । जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई गई है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रविवार को स्टेशन रोड पर जीएस कैरियर कोचिंग का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम बेहद साधारण तरीके संपन्न किया गया। जहां पाश्चात सभ्यता से का प्रतीक फीता काटने की परम्परा को छोड़ते हुए हवन पूजन कर संस्थान का शुभारम्भ किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर जीएस जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड में कुछ लोगों ने शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है। ऐसे में यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस संस्था की नीव रखी है। संस्था का उद्देश्य छात्र छात्राओं को अच्छे शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। इससे पूर्व उन्होंने एक प्रयोग अपने घर में ही किया था। जहां उन्होंने अपने बेटे व परिवार के चार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार किया। आज वह चारों छात्र नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे संस्थानों में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।1
- कानपुर देहात डेरापुर तहसील क्षेत्र में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला, जब अन्तःपुरी इंटर कॉलेज सबलपुर के पास स्थित कलिका मंदिर सबलपुर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। सोमवार को मेले का दूसरा दिन रहा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माँ के दरबार में झंडा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो हर एकादशी के शुभ अवसर पर शुरू होता है। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं और माँ कलिका के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। स्थानीय मान्यता है कि इन पावन दिनों में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत माँ अवश्य पूरी करती हैं, यही विश्वास लोगों को हर साल यहां खींच लाता है। मेले में श्रद्धा के साथ-साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला। दुकानों की कतारें, बच्चों की खिलखिलाहट और भक्तों की उमंग से पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील हो गया। आयोजकों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मेले के समापन के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बनाएंगे।1
- अन्तः पुरी इंटर कालेज के पास कलिका मंदिर मेले में उमड़ा जनसैलाब, रात को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम डेरापुर तहसील क्षेत्र में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला, जब अन्तःपुरी इंटर कॉलेज सबलपुर के पास स्थित कलिका मंदिर सबलपुर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन हुआ। सोमवार को मेले का दूसरा दिन रहा, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माँ के दरबार में झंडा चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है, जो हर एकादशी के शुभ अवसर पर शुरू होता है। आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचते हैं और माँ कलिका के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। स्थानीय मान्यता है कि इन पावन दिनों में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत माँ अवश्य पूरी करती हैं, यही विश्वास लोगों को हर साल यहां खींच लाता है। मेले में श्रद्धा के साथ-साथ उत्सव का रंग भी देखने को मिला। दुकानों की कतारें, बच्चों की खिलखिलाहट और भक्तों की उमंग से पूरा क्षेत्र मेले में तब्दील हो गया। आयोजकों ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि मेले के समापन के बाद रात में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रंगीन बनाएंगे।1
- कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे स्थित सिल्हौला बंबा के पास रविवार देर रात करीब 9 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र निवासी कुछ लोग कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिल्हौला बंबा के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही कांधी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कांधी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।1
- *लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनवाड़ी केंद्र भवनों, बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद स्तर पर माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा 39 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा 05 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। साथ ही 05 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा एवं लाभार्थियों तक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डीसी नरेगा अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।1