पैलावर गांव के सामने तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, सवारियां उतारते समय हुआ हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
पैलावर गांव के सामने तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, सवारियां उतारते समय हुआ हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी अंकित पांडे ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार रात करीब 9 बजे वह भोगनीपुर से सवारियां लेकर राजपुर पहुंचे थे। पैलावर गांव के सामने मुगल मार्ग किनारे ऑटो खड़ा कर सवारियां उतार रहे थे। सवारियां उतरने के बाद अंकित एक यात्री का बैग उतारने लगे, तभी सिकंदरा की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही पत्नी शालिनी पांडे, मां मीनू और भाई अशोक, अनिल, मानु व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की ढाई साल की एक बेटी पीरु है। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
- कानपुर देहात: सुरासी के पास तड़के भीषण टक्कर, तीन कंटेनर क्षतिग्रस्त मंगलपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरासी गांव के पास पुलिया के निकट तीन कंटेनर आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालकों को हल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रसूलाबाद की ओर से सिकंदरा की दिशा में दो खाली कंटेनर जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदरा से मौरंग लादकर झींझक की ओर जा रहा एक अन्य कंटेनर सुरासी गांव के पास सामने आ गया। अचानक आमने-सामने हुई टक्कर के बाद पीछे आ रहा तीसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों से जा भिड़ा। हादसे के बाद का मंजर भयावह हो गया। टक्कर के प्रभाव से दो कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरे, जबकि एक कंटेनर सड़क पर ही क्षतिग्रस्त हालत में खड़ा रह गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक को नींद की झपकी आना हो सकती है। बताया गया कि पुलिया के पास पहले से चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है, जिसमें सावधानी से वाहन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलपुर पुलिस के अनुसार सभी चालक सुरक्षित हैं और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान1
- हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह 11 बजे सामने आया, जब थार से बीच सड़क पर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है, जिससे न सिर्फ उसकी जान खतरे में पड़ी, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि कुछ युवा सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1
- औरैया के अजीतमल में 65, वर्षीय बुजुर्ग ने जिंदा रहते बाटे अपने ही तेरहवी संस्कार भंडारा के कार्ड,1
- भाजपा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के भरथना रोड स्थित मधुवन रिसोर्ट में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान को लेकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयश्रीराम के उद्घोष के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। बैठक के दौरान भाजपा द्वारा समाज के बासुदेव प्रजापति जिला पंचायत सदस्य को जिला मंत्री, श्रीमती सुलोचना प्रजापति को जिला कार्य समिति सदस्य तथा सतीश प्रजापति एडवोकेट को नगर पंचायत बिधूना में शासकीय सभासद नामित किए जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, संस्कारित और संगठित रहने का संदेश दिया तथा सामाजिक एकता पर बल दिया। साथ ही आगामी और नियमित कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक शैलेन्द्र प्रजापति एडवोकेट जिलाध्यक्ष, अमित बाबू प्रजापति जिला मुख्य महासचिव, विद्यासागर प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष, आलोक प्रजापति एडवोकेट (मण्डल अध्यक्ष कानपुर), महेश प्रजापति एडवोकेट, सहदेव सिंह प्रजापति, डा० उमेश प्रजापति, रमेश चन्द्र प्रजापति (हेलमेट बाबा), राजाराम प्रजापति, आर० के० हीरो मोटर्स एजेंसी बिधूना, डा० सुरेश प्रजापति, हाकिम प्रजापति, आशीष प्रजापति, मोनू प्रजापति, रजनीश प्रजापति, गजेन्द्र सिंह प्रजापति, अमित प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, संजीव प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- डेरापुर के बड़ा गांव भिक्खी में आरोग्य मेले का आयोजन, 62 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ डेरापुर क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 62 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इनमें से 6 मरीजों की विशेष जांच की गई तथा सभी को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। आरोग्य मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। यह मेला प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अमीकांत त्रिपाठी ने रविवार करीब 3 बजे बताया कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज और जागरूकता मिलती है, जिससे बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।1
- मंगलपुर में वाइको की भिड़ंत में युवक गम्भीत झींझक सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर1
- जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मिर्जापुर, दयालपुर तथा आवास विकास कॉलोनी स्थित गौशालाओं का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने गौशालाओं में रह रहे पशुओं के लिए चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गौशाला संचालकों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था करने और शेड में छाया व वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी न फैले। साथ ही बीमार पशुओं के लिए समय-समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा जांच कराई जाए और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन किया जाए और पशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।1