डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने गर्मी को देखते हुए गौशालाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मिर्जापुर, दयालपुर तथा आवास विकास कॉलोनी स्थित गौशालाओं का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने गौशालाओं में रह रहे पशुओं के लिए चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गौशाला संचालकों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पर्याप्त हरे चारे की व्यवस्था करने और शेड में छाया व वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि पशुओं में किसी प्रकार की बीमारी न फैले। साथ ही बीमार पशुओं के लिए समय-समय पर पशु चिकित्सकों द्वारा जांच कराई जाए और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए। उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का संचालन किया जाए और पशुओं की समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

- महामंडलेश्वर स्वामी शिवम जी महाराज ने कहा जब धर्म पर आघात होता है, तब शंकराचार्य जैसे धर्माचार्य समाज को जागृत करते हैं। उनका अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन परंपरा का अपमान है। समाज एवं सरकार से अपील,गौ हत्या एवं गौ उपेक्षा पर कठोर कार्यवाही की जाए धर्माचार्यों एवं संतों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। गौ रक्षा को वास्तविक सेवा के रूप में लागू किया जाए।1
- औरैया, में महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिवम जी महाराज, जो सेना के जनबल अंगाध्यक्ष हैं, ने औरैया में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा गौ संरक्षणऔर सांस्कृतिक जागरण रहेगा। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।1
- बहराइच में और गांजा का कारोबार चरम सीमा पर पुलिस नहीं दे रही ध्यान, युवा युवती आ रही इसकी चपेट में जिससे जिले की एसपी साहब से निवेदन है इस पर संज्ञान ।1
- बचपन स्कूल का बार्षिक परीक्षा रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम आयोजित औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना नगर की सर्वाधिक प्रख्यात शिक्षण संस्था बचपन स्कूल का शनिवार को 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अधिकांश बच्चों ने बेहतर अंक प्राप्त कर अपना और स्कूल का मान बढ़ाने का काम किया है। शनिवार को बचपन स्कूल के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम का आयोजन गजेंद्र सिंह पब्लिक पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शायरा के द्वारा पीजी से प्ले ग्रुप के बच्चों के परीक्षा परिणाम को घोषित किया। साथ ही उन्हें नाम से संबोधित करते हुए डेक्स पर आमंत्रित गया। जहां स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं को शील्ड, मेडल एवं रिपोर्ट कार्ड प्रदान किया। इस मौके पर मौजूद बच्चों के माता-पिता के द्वारा भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं कक्षा की शिक्षिकाओं के साथ सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर फोटो भी खिंचवाई गई। वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के दौरान स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह ने कहा कि बचपन स्कूल की सारे भारत में ब्रांच है और उसी की शाखा का 2018 में उनके द्वारा बिधूना में शुरुआत की गई और तब से लेकर अब तक लगातार संचालित है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा की दौड़ में सहजता और सरलता से आगे लाया जाए और यही प्रयास आज सार्थक होता साबित हुआ है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल की सभी शिक्षिकाएं भी लगातार सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर जो बच्चे रहे हैं उनके उज्जवल भविष्य की वह कामना करती हैं। साथ ही जो बच्चे किसी कारण वश पिछड़ गए हैं वह निराश ना हो आगे से और मेंहनत करके उन्हें भी अच्छा परिणाम लाना है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों के द्वारा बच्चों की शिक्षा में स्कूल के साथ सहभागी बनने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में काम करने के लिए सभी की तारीफ की। वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर स्कूल की चेयरमैन रचना सिंह के द्वारा प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षिकाओं को बेहतर शिक्षण कार्य के लिये स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया है।1
- हाईवे पर खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे सामने आया, जब UP79AN 6302 नंबर की थार से बीच सड़क पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक तेज रफ्तार में गाड़ी को लहराते हुए जोखिम भरे करतब कर रहा है। इस दौरान1
- औरैया जिले के भाजपा पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पत्रकारों से बात करने बिपक्ष पर साधा निशाना कहा भाजपा को किसी भी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा1
- द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय1
- डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।1