logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिकारपुर : बसपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें।

11 hrs ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

शिकारपुर : बसपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें।

  • user_नम्बरदार रोहित शर्मा
    नम्बरदार रोहित शर्मा
    शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
    भगवानपि विश्वात्मा भक्तानामभयङ्करः,आविवेशांशभागेन मन आनकदुन्दुभेः | स बिभ्रत्पौरुषं धाम भ्राजमानो यथा रविः,दुरासदोऽतिदुर्धर्षो भूतानां सम्बभूव ह || नन्द के आनंद भयो, जय हो नंद लाल की। हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की॥ आप सभी को नन्द नन्दन, जन-जन के आराध्य,यदुकुल शिरोमणि, लीलाधर भगवान, अनंत कोटी ब्रह्मांड नायक श्रीकृष्ण कन्हैया लाल जी के प्राकट्योत्सव के पावन पर्व जन्माष्टमी की मंगलमयी शुभकामनाएं। जय हो श्री कृष्ण कन्हैया लाल की जय हो श्री बांके बिहारी लाल जी की.
    10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और बदसलूकी का आरोप कोतवाली में मामला दर्ज करने की मांग सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल शिकारपुर : बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा गुड्डू पंडित, पर घर में घुसकर गाली-गलौज मारपीट और अभद्रता करने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़िता अर्चना पांडा, के अनुसार वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थी आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगें पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया वीडियो बनता देख आरोपी मारपीट रोककर पीछे हटा जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लम्बित है पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेगी उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीस घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है जब इस सम्बन्ध में गुड्डू पंडित, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की ऐसा कोई मामला नहीं है ये सब मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ।
    1
    पूर्व विधायक भगवान शर्मा पर कांग्रेस नेत्री से मारपीट और बदसलूकी का आरोप कोतवाली में मामला दर्ज करने की मांग सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल
शिकारपुर : बाईपास रोड स्थित ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाली कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पूर्व बाहुबली विधायक श्रीभगवान शर्मा गुड्डू पंडित, पर घर में घुसकर गाली-गलौज मारपीट और अभद्रता करने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है पीड़िता अर्चना पांडा, के अनुसार वह अपने बेटे के साथ घर के भीतर थी आरोप है कि पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित, उनके निवास स्थान पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हुए चिल्लाने लगें पीड़िता जब दरवाजा खोलने गई तो आरोपी ने उन्हें जबरन धक्का देकर फर्श पर गिरा दिया और अश्लील व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया शिकायत में कहा गया है कि फर्श पर गिरने के बाद आरोपी ने महिला के बाल खींचे और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की महिला की चीख-पुकार सुनकर घर का नौकर मौके पर पहुंचा और उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया वीडियो बनता देख आरोपी मारपीट रोककर पीछे हटा जिसके बाद पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर सड़क की ओर भागी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, ने पुलिस प्रशासन को अवगत कराया है कि पूर्व विधायक और उनका परिवार उन्हें तथा उनके बच्चे को लगातार धमकियां दे रहा है अदालत में आरोपी के खिलाफ पहले से भी कुछ मामले लम्बित है पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह कोर्ट में चल रहे किसी भी केस को वापस नहीं लेगी उन्होंने अपनी और अपने मासूम बच्चे की जान का खतरा बताते हुए चौबीस घंटे महिला पुलिस सुरक्षा तैनात करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय, ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है जब इस सम्बन्ध में गुड्डू पंडित, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया की ऐसा कोई मामला नहीं है ये सब मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुलंदशहर: मुकदमा दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई; खुर्जा देहात पुलिस पर लगे गंभीर आरोप ​एक महीना बीता: मुकदमा दर्ज होने के बावजूद एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर। ​मिलीभगत का आरोप: पीड़ित महिला ने खुर्जा देहात पुलिस पर आरोपियों से पैसे लेकर मिलीभगत करने का गंभीर आरोप लगाया है। ​दर-दर भटक रही पीड़िता: न्याय के लिए महिला पिछले एक महीने से पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ​अब देखना यह होगा कि क्या पीड़ित महिला को न्याय मिल पाएगा या वह यूं ही दर-दर की ठोकरें खाती रहेगी? ​— बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ (BTN 24)
    1
    बुलंदशहर: मुकदमा दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई; खुर्जा देहात पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
​एक महीना बीता: मुकदमा दर्ज होने के बावजूद एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर।
​मिलीभगत का आरोप: पीड़ित महिला ने खुर्जा देहात पुलिस पर आरोपियों से पैसे लेकर मिलीभगत करने का गंभीर आरोप लगाया है।
​दर-दर भटक रही पीड़िता: न्याय के लिए महिला पिछले एक महीने से पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
​अब देखना यह होगा कि क्या पीड़ित महिला को न्याय मिल पाएगा या वह यूं ही दर-दर की ठोकरें खाती रहेगी?
​— बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ (BTN 24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • स्याना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को छह माह के लिए किया जिलाबदर बुलन्दशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्याना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की। जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश पर शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन और मतलूब को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा दोनों को जिलाबदर घोषित किए जाने के बाद 4 सितंबर 2026 को थाना स्याना पुलिस ने उनके निवास स्थान पर मुनादी कराई। इसके बाद दोनों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर भेजा गया। जिलाबदर किए गए अभियुक्त शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन पुत्र मुन्ने उर्फ इजारत उर्फ जराकत हुसैन, निवासी मोहल्ला चौधरियान, कस्बा स्याना के खिलाफ थाना स्याना में मारपीट आदि के कुल छह अभियोग दर्ज बताए गए हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त मतलूब पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान पट्टी हरनाम सिंह, कस्बा स्याना के खिलाफ चार अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने बताया कि जिलाबदर की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
    2
    स्याना पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को छह माह के लिए किया जिलाबदर
बुलन्दशहर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में स्याना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शातिर अभियुक्तों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की। जिलाधिकारी बुलन्दशहर के आदेश पर शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन और मतलूब को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी द्वारा दोनों को जिलाबदर घोषित किए जाने के बाद 4 सितंबर 2026 को थाना स्याना पुलिस ने उनके निवास स्थान पर मुनादी कराई। इसके बाद दोनों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर भेजा गया।
जिलाबदर किए गए अभियुक्त शब्बू चौधरी उर्फ शबाहत हुसैन पुत्र मुन्ने उर्फ इजारत उर्फ जराकत हुसैन, निवासी मोहल्ला चौधरियान, कस्बा स्याना के खिलाफ थाना स्याना में मारपीट आदि के कुल छह अभियोग दर्ज बताए गए हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त मतलूब पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला कुरैशियान पट्टी हरनाम सिंह, कस्बा स्याना के खिलाफ चार अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने बताया कि जिलाबदर की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • युवा समाजसेवी व भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 11 से सुमित बिधूड़ी की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    युवा समाजसेवी व भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 11 से सुमित बिधूड़ी की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बड़ा तूफ़ान! CM रेखा गुप्ता से सवाल करने वाली पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का मामला गरमाया, उठे बड़े सवाल! आप क्या सोचते हैं? YES या NO में अपनी राय कमेंट करें। BARAHBASTITV — सच की आवाज़ आपके साथ #BARAHBASTITV #CMरेखागुप्ता #नफीसाखान #BreakingNews #NewsUpdate #ViralNews
    1
    बड़ा तूफ़ान! CM रेखा गुप्ता से सवाल करने वाली पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का मामला गरमाया, उठे बड़े सवाल!

आप क्या सोचते हैं? YES या NO में अपनी राय कमेंट करें।
BARAHBASTITV — सच की आवाज़ आपके साथ 

#BARAHBASTITV #CMरेखागुप्ता #नफीसाखान #BreakingNews  #NewsUpdate #ViralNews
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस मुठभेड़ में शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, हुआ गिरफ्तार ​कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद ​क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बाइट जारी कर दी घटना की विस्तृत जानकारी ​स्याना (बुलंदशहर)। थाना स्याना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर/चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ​घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास और चैन स्नेचिंग/चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त होना सामने आया है। ​क्षेत्राधिकारी (CO) स्याना, श्री रामकरन का वक्तव्य (बाइट): घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बताया, "थाना स्याना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।"
    2
    पुलिस मुठभेड़ में शातिर चैन स्नैचर गोली लगने से घायल, हुआ गिरफ्तार
​कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद
​क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बाइट जारी कर दी घटना की विस्तृत जानकारी
​स्याना (बुलंदशहर)। थाना स्याना पुलिस ने बीती रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर/चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना स्याना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
​घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास और चैन स्नेचिंग/चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त होना सामने आया है।
​क्षेत्राधिकारी (CO) स्याना, श्री रामकरन का वक्तव्य (बाइट):
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन ने बताया, "थाना स्याना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है।"
    user_त्रिवेन्द्र लोधी
    त्रिवेन्द्र लोधी
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #अलीगढ़: थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी इलाके में एक महिला से कथित तौर पर अश्लील इशारे करने को लेकर जमकर हंगामा हो
    1
    #अलीगढ़: थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी इलाके में एक महिला से कथित तौर पर अश्लील इशारे करने को लेकर जमकर हंगामा हो
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिकारपुर : बसपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें।
    1
    शिकारपुर : बसपा के सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित की तरफ से सभी क्षेत्र वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.