Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
RAMA SHANKAR SHUKLA
रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
More news from Rae Bareli and nearby areas
- रायबरेली पहुंचा PDA रथ, GIC मैदान में अखिलेश यादव की सभा रायबरेली पहुंचा PDA रथ, GIC मैदान में अखिलेश यादव की सभा1
- कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद में अघोषित विद्युत कटौती लो वोल्टेज को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन जनपद प्रतापगढ़ में अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घण्टो धरना-प्रदर्शन के उपरान्त चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा l चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रात-रात भर विद्युत कटौती हो रही है जनता त्रस्त है - अधिकारी मस्त है l अघोषित विद्दुत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पढ़ाई, व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है, बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर जेई से लेकर एक्सईएन तक का फोन स्विच ऑफ हो जाता है l इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, प्रेम शंकर द्विवेदी, इन्द्रानंद तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, संजय पांडेय, मुजम्मिल हुसैन,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, चन्द्रनाथ शुक्ला,लक्ष्मी शंकर मिश्रा, अजय पटेल, मो.हुजैफ,मोनू मिश्रा, महेंद्र मिश्रा,मोहम्मद यूनुस, शुभम मिश्रा, सलमान खान, अंजली उपाध्याय, मो.दिलशाद, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, अशोक सिंह, सुरेश मिश्रा, आशिक अली, फतेह बहादुर सिंह, अंजनी कुमार पांडे, विनय गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, राधेश्याम दुबे, शहजाद सलमानी,अरबाज आलम, अबू शमा, रवि प्रताप सिंह, उमा देवी पुरखिन, गोमती,आलोक पांडेय,मो.वैश,गिरिश मिश्र, संजय पाल, अवध नारायण सिंह, चंद्र भूषण पांडे,रवि प्रताप सिंह, रणविजय बहादुर, मोहम्मद सलीम, हिमांशु गुप्ता, चंद्र भूषण पांडे, शब्बीर, मोहम्मद आकिब, सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ रहे l1
- *कानपुर: रामदेव ने कहा...* बृजभूषण सिंह से मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने सुनी सुनाई बातों पर हमारे घी को नकली बताया था। पतंजलि का घी नकली नहीं है...1
- महिला से छेड़छाड़ करके भागा युवक, महिला पकड़ने में रही नाकाम मुजफ्फरनगर। एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही थी। तभी एक लड़का पीछे से तेजी से आया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर के उतनी ही तेज़ी से उल्टे पांव भाग गया। महिला ने दौड़कर युवक का पीछा करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। पूरी घटना सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।खतौली कोतवाली क्षेत्र के खतौली की घटना1
- संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संग्रामपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशी और अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किंजल, सेजल और नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि खुशबू और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्राचार्या बिंदु मैम ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।3
- जिलाधिकारी ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, गोवंशों की बेहतर देखभाल के दिए निर्देश। गौशालाओं का औचक निरीक्षण अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने गुरुवार को वृहद गो संरक्षण केंद्र रोहसी बुजुर्ग और कान्हा गौशाला चौहनापुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों की स्थिति, चारा, पेयजल, उपचार व्यवस्था और अभिलेखों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीके शुक्ला ने बताया कि रोहसी बुजुर्ग में 410 और चौहनापुर में 158 गोवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा, पशु आहार और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। बीमार गोवंशों के लिए अलग स्थान चिन्हित कर नियमित उपचार और निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मृत गोवंशों के निस्तारण के लिए पृथक भूमि चिन्हित करने तथा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही केयर टेकरों की उपस्थिति, मानदेय भुगतान और स्टॉक पंजिका सहित सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने को कहा। रोहसी बुजुर्ग गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सहभागिता योजना के तहत दुधारू गायों को कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की। वर्षा ऋतु को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौशालाओं में विशेष साफ-सफाई, जलभराव से बचाव और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव एवं कर्मचारी मौजूद रहे।3
- Jethwara Police का बड़ा खुलासा, चोरी का माल बरामद, 02 शातिर चोर गिरफ्तार - 81 हजार नकद और ज्वेलरी बरामद थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।1
- रायबरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की 'पीडीए (PDA) रथ यात्रा' के दौरान भारी भीड़ के चलते लगे जाम में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह का काफिला फंस गया है1
- सरेराह रोक कर मार-पीट का आरोप, दुकान में घुसकर बचाई जान अमेठी। कोतवाली अमेठी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर रोड स्थित लकड़ी टाल के पास ठेंगहा निवासी आशीष तिवारी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार उज्जवल सिंह ने सगे भाई व दो अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और हमला करने का प्रयास किया। आशीष ने दुकान में घुसकर दरवाजा बंद कर जान बचाई। डायल-112 की सूचना पर आरोपी फरार हो गए और लेकिन उसकी बाइक ले गए। करीब एक घंटे बाद बाइक 150 मीटर दूर क्षतिग्रस्त मिली। पीड़ित ने बाइक में रखे 15 हजार रुपये और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक गोविंद सिंह को सौंपी है।3