कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद में अघोषित विद्युत कटौती लो वोल्टेज को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन जनपद प्रतापगढ़ में अघोषित विद्युत कटौती, लो वोल्टेज को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए घण्टो धरना-प्रदर्शन के उपरान्त चिलबिला स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा l चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से जनता परेशान है शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में रात-रात भर विद्युत कटौती हो रही है जनता त्रस्त है - अधिकारी मस्त है l अघोषित विद्दुत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से पढ़ाई, व्यापार और सिंचाई प्रभावित हो रही है, बिजली जाते ही लाइनमैन से लेकर जेई से लेकर एक्सईएन तक का फोन स्विच ऑफ हो जाता है l इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, प्रेम शंकर द्विवेदी, इन्द्रानंद तिवारी, विजय प्रताप त्रिपाठी, संजय पांडेय, मुजम्मिल हुसैन,रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, चन्द्रनाथ शुक्ला,लक्ष्मी शंकर मिश्रा, अजय पटेल, मो.हुजैफ,मोनू मिश्रा, महेंद्र मिश्रा,मोहम्मद यूनुस, शुभम मिश्रा, सलमान खान, अंजली उपाध्याय, मो.दिलशाद, सुरेश कुमार सरोज, मोहम्मद वसीम, अशोक सिंह, सुरेश मिश्रा, आशिक अली, फतेह बहादुर सिंह, अंजनी कुमार पांडे, विनय गुप्ता, रविंद्र मिश्रा, राधेश्याम दुबे, शहजाद सलमानी,अरबाज आलम, अबू शमा, रवि प्रताप सिंह, उमा देवी पुरखिन, गोमती,आलोक पांडेय,मो.वैश,गिरिश मिश्र, संजय पाल, अवध नारायण सिंह, चंद्र भूषण पांडे,रवि प्रताप सिंह, रणविजय बहादुर, मोहम्मद सलीम, हिमांशु गुप्ता, चंद्र भूषण पांडे, शब्बीर, मोहम्मद आकिब, सहित सैकड़ों लोग उपस्तिथ रहे l

- रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। रायबरेली के GIC ग्राउंड में अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। कई जनपदों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।1
- जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का हुआ सफल अनावरण *थाना जेठवारा पुलिस एवं स्पेशल टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, कुल ₹81,200/- नकद, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा एवं घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*1
- रायबरेली हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय की चर्चा करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी1
- नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रयागराज के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता का जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा से कार्य करने के लिए तत्पर हैं।इस अवसर पर मंच पर उपस्थित विधायक राजेंद्र मौर्य, अशोक मिश्रा, पवन गौतम, राजेश मिश्र ‘राजन’, अजय वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष के.के. सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत किया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए अवधेश चंद्र गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।नवनियुक्त जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर जोर दिया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा जी, पवन गौतम, अजय सिंह, राम आसरे पाल, अशोक सरोज, सदस्य काशी क्षेत्र अशोक मिश्र, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, मुदित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, हरीश चंद्र सोनकर, पिंकी दयाल, ज्योतिमा सिंह, मुदित सिंह प्रतिभा सिंह, शिव विलास वैश्य, ओम प्रकाश पांडेय गुड्डू, अंशुमान सिंह, साधु दुबे , मनोज पाण्डेय, पप्पन सिंह,पूर्व प्रमुख श्यामू ओझा, अतुल शुक्ल, प्रमोद मौर्य, नागेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।1
- कायाकल्प की मिसाल बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय - अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह के नेतृत्व में डॉ. आरिफ जाफरी की कर्तव्यनिष्ठा अन्य अस्पतालों के लिऐ बनी प्रेरणा बाघराय, प्रतापगढ़ (बिहार ब्लॉक) । जहाँ अक्सर सरकारी अस्पतालों की बदहाली, गंदगी और अव्यवस्था की खबरें आती हैं, वहीं प्रतापगढ़ जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाघराय आज कायाकल्प और सेवा की एक नई मिसाल पेश कर रहा है। इसका पूरा श्रेय अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह के कुशल संयोजन और उनके सहयोगी डॉ. आरिफ जाफरी की कर्तव्यनिष्ठा और मानवता को जाता है।पहले जहाँ इस CHC की इमारत और परिसर में अव्यवस्था का आलम रहता था, आज वही अस्पताल साफ-सफाई, व्यवस्थित ओपीडी और मरीजों की देखभाल के लिए चर्चा में है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल को सुव्यवस्थित करने का पुनीत कार्य शुरू किया। उनके नेतृत्व में पूरे स्टाफ को एकजुट कर रोस्टर के अनुसार ड्यूटी, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान और मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इस परिवर्तन के नायक के रूप में डॉ. आरिफ जाफरी का नाम हर मरीज की जुबान पर है। डॉ. जाफरी सिर्फ अपनी ड्यूटी ही नहीं निभा रहे, बल्कि उसे सेवा भाव से आगे बढ़कर कर रहे हैं। अपने वेतन से करते हैं मरीजों की मदद सूत्रों और स्थानीय मरीजों के अनुसार, डॉ. आरिफ जाफरी कई बार जरूरतमंद मरीजों के लिए अपने निजी वेतन से दवाओं की व्यवस्था कराते हैं। जब अस्पताल में किसी दवा की कमी होती है या कोई गरीब मरीज बाहर से महंगी दवा खरीदने में असमर्थ होता है, तो डॉ. जाफरी स्वयं आगे आकर मदद करते हैं। यही नहीं, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए भी वे अपने स्तर से सहयोग करते रहते हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत उनका मधुर व्यवहार है। वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से बेहद सम्मान और प्रेम से पेश आते हैं, जिससे पूरा स्टाफ एक परिवार की तरह काम करता है। मरीजों के साथ उनका संबंध डॉक्टर-मरीज का न होकर एक अपनेपन का होता है। वे मरीज की बीमारी के साथ-साथ उसकी परेशानी को भी सुनते और समझते हैं। समाज में समन्वय बनाने में भी डॉ. जाफरी माहिर हैं। स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ मिलकर वे अस्पताल के लिए सहयोग जुटाते हैं और लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक भी करते हैं। यही कारण है कि आज उनकी सराहना न केवल मरीज और तीमारदार, बल्कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध वर्ग भी दिल से करता है। अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह और डॉ. आरिफ जाफरी की यह जोड़ी यह साबित करती है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो सरकारी संसाधनों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा दी जा सकती है। बाघराय CHC आज पूरे प्रतापगढ़ जिले के लिए एक मॉडल बन गया है, जहाँ डॉक्टर अपने कर्तव्य को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा मानकर निभा रहे हैं।1
- *लखनऊ: नेहा सिंह राठौड़ का एक और नया गाना...* "साहेब जनता का वोट चुराना, माफ़ करने के काबिल नहीं है..."1
- एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान एशियन गेम्स में अमेठी के सलमान खान ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान तिलोई। जापान के नागोया शहर में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन (रोइंग) प्रतियोगिता में अमेठी के तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना निवासी सलमान खान ने कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सलमान की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। सलमान खान की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। लोगों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल करना अमेठी के लिए गौरव की बात है। सलमान की सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।3
- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 24 सितंबर 2026 को रायबरेली पहुंचे और हरचंदपुर सीट से सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय पर चर्चा की1