Shuru
Apke Nagar Ki App…
hello friends video ko seyar kare and follow kare comment
Amit kumar
hello friends video ko seyar kare and follow kare comment
More news from बिहार and nearby areas
- हम सभी भाई-बहनों के यही कहना चाहेंगे किसी भी पार्टी के झांसे में नहीं आना अपने बल से मेहनत करके कमाना है1
- Post by Amit kumar1
- परवत्ता थाना क्षेत्र के जह्नावी चौक स्थित महादेवपुर गंगा घाट पर मंगलवार को नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। मधेपुरा जिले के चौसा महेशवा गांव निवासी रविशंकर कुमार (25) गंगा स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स व परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में टीम ने युवक की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। बताया गया कि युवक अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने आया था। हादसे के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- पंचायत में आखिर कितना काम हुआ और कितना सिर्फ कागज़ों में दिखाया गया? यही सवाल अब गाँव-गाँव में उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर सिर्फ वादे किए गए, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। वहीं दूसरी तरफ मुखिया का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कई योजनाओं को पूरा किया है।1
- ज्यादा जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखें और ऐसे ही वीडियो के लिए हमारे पेज को फॉलो कर ले #naugachia #explorenaugachia #bihar1
- गोगरी में पंचायत समिति की बैठक, किसानों और विकास कार्यों पर हुई चर्चा गोगरी। प्रखंड के ट्रायसेम भवन में बुधवार की दोपहर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मक्का और गेहूं की फसल को हुई क्षति को लेकर बोरना पंचायत सहित पूरे प्रखंड के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वहीं आम की फसल को हुए नुकसान पर बोरना एवं झिकटिया पंचायत के संदर्भ में भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा बोरना हाई स्कूल परिसर में खोदे गए गड्ढों को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल द्वारा जल्द से जल्द मिट्टी भरवाने की मांग रखी गई। गोविंदपुर रोड पर नाला निर्माण के बाद भी सड़क नहीं बनने के मामले को भी बैठक में उठाया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। महेशकुंट क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी केंद्र के बंद रहने का मुद्दा पंचायत समिति सदस्य नंदलाल पासवान ने उठाया, जिस पर संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही गई। बैठक में गोगरी प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- सुल्तानगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद में अनियमितताओं की शिकायत के बाद सीआईडी की टीम जांच के लिए पहुंची है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद में विकास कार्यों, वित्तीय लेन-देन और योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर आज सीआईडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। सीआईडी अधिकारियों द्वारा नगर परिषद के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं, जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलों को खंगाला जा रहा है, जिससे मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल पूरे इलाके में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना होगा कि सीआईडी की इस जांच में क्या-क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी का हुआ प्रमोशन, ट्रांसफर पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन गोगरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू हाई स्कूल बोरना की शिक्षिका मनीषा कुमारी के प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन होने के साथ ही सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय में स्थानांतरण होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला, जहां शिक्षिका मनीषा कुमारी को नम आंखों से विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पंचायत के कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। सभी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और नए पद पर बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।1