Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिला न्यायालय की लोक अदालत में एक दंपति का विवाद सुलझ गया। लाड़ली बहना योजना के पैसों और इलाज के खर्च को लेकर उपजा यह झगड़ा कोर्ट तक पहुँच गया था। न्यायाधीशों और वकीलों की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला किया।
Narendra Ahirwar
दमोह जिला न्यायालय की लोक अदालत में एक दंपति का विवाद सुलझ गया। लाड़ली बहना योजना के पैसों और इलाज के खर्च को लेकर उपजा यह झगड़ा कोर्ट तक पहुँच गया था। न्यायाधीशों और वकीलों की समझाइश के बाद पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जमीनी विवाद में बड़ी मां बनी मासूम की कातिल, 3 साल के अनिरुद्ध का शव भूसे के ढेर पर मिला, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी दमोह इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले महुआखेड़ा गांव में 3 साल के मासूम अनिरुद्ध हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या उसकी बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने ही पारिवारिक जमीन विवाद की रंजिश में की थी। आरोपी महिला ने पहले बच्चे का गला दबाया, फिर पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद शव को घर से करीब 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर फेंक दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध घर के आंगन में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ टीम ने रातभर गांव और आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां तक कि गहरे कुएं की भी तलाशी ली गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। शनिवार दोपहर गांव में भूसे के ढेर पर बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी आनंद कलादगी और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी महिला टूट गई और हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मामले में एसपी आनंद कलादगी ने शनिवार शाम मामले का खुलासा किया। जिसकी सूचना आज रविवार सुबह 6 बजे मीडिया को प्राप्त हुई।1
- 3 वर्ष के मासूम की हत्यारिन निकली उसकी ही बड़ी मां जमीनी विवाद बना हत्या का कारण1
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले में साढ़े तीन साल के मासूम अनुरुद्ध सिंह की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। बच्चे का शव गाँव में मिलने के बाद पुलिस ने पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका जताई है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।1
- दमोह के नए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पदभार संभाला। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।1
- दमोह जिले के दुहाव गाँव में तालाब की अत्यधिक गंदगी बीमारियों का कारण बन रही है। ग्रामीणों को जानलेवा बीमारियों का खतरा सता रहा है, लेकिन पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने स्थिति सुधारने के लिए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।1
- जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर खर्राघाट पटनयायू के पास ब्यारमा नदी से भारी मात्रा में रेत का अवैध उत्खनन जारी है।1
- दमोह में दो पक्षों के विवाद में एक वृद्ध की मौत हो गई। यह विवाद एक मानसिक विक्षिप्त महिला द्वारा गाली देने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।1
- जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी में मानसिक विक्षिप्त महिला के गाली गलौज के विवाद में पिता की गई जान1