Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह के नए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पदभार संभाला। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
Shailesh Shrivastava
दमोह के नए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पदभार संभाला। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नवागत एसपी आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम में ली पहली क्राइम बैठक, कानून व्यवस्था पर दिया जोर दमोह नवागत पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली क्राइम बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी प्रिया सिंधी, डीएसपी देवी सिंह, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी सहित जिले के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, लंबित अपराधों, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं, सक्रिय आपराधिक गतिविधियों और उनके निराकरण की कार्ययोजना पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से बेहतर समन्वय बनाकर शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए। साथ ही अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई कर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।1
- जबलपुर से अहमदाबाद जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पाटन थाना क्षेत्र के खेरी गाँव के पास सामने से आ रही एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एम्बुलेंस सवार सौरभ पटेल की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।1
- 3 वर्ष के मासूम की हत्यारिन निकली उसकी ही बड़ी मां जमीनी विवाद बना हत्या का कारण1
- दमोह के नए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पदभार संभाला। उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया।1
- दमोह जिले के दुहाव गाँव में तालाब की अत्यधिक गंदगी बीमारियों का कारण बन रही है। ग्रामीणों को जानलेवा बीमारियों का खतरा सता रहा है, लेकिन पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने स्थिति सुधारने के लिए कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।1
- धार्मिक नगरी कुंडलपुर में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मां अंबिका माता के दिव्य दरबार में लंबे अंतराल के बाद कुंडलपुर में बहेगी धर्म की गंगा, 17 मई से शुरू होगी भव्य शिव महापुराण कथा पटेरा/कुंडलपुर। धार्मिक नगरी कुंडलपुर में एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। मां अंबिका माता के दिव्य दरबार में लंबे अंतराल के बाद भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। मां अंबा, जिन्हें माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है, उन्हीं की पावन नगरी में यह दिव्य आयोजन 17 मई से 24 मई तक संपन्न होगा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को शिव महापुराण का रसपान कराया जाएगा तथा प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कथा वाचन का पुण्य लाभ प्रसिद्ध कथावाचक पंडित दीपक उपाध्याय शास्त्री के श्रीमुख से प्राप्त होगा। इसी संबंध में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शिवचरण पटेल, कुंडलपुर सरपंच पुरुषोत्तम कुशवाहा, युवा समाजसेवी पंकज सैनी, नयन खरे, शिक्षक कमलेश शर्मा, नारायण कुशवाहा, सचिव नारायण शर्मा सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। बैठक में पटेरा तहसील के पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने एवं कथा के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की गई है।1
- दमोह मासूम की हत्या करने के बाद भूसे में छुपा दिया था शव,सुबह मौका पाकर कचरे के साथ गोबर पर फेंक गई बड़ी माँ... एसपी बोले पहले जहर दिया फिर गला घोंटा और पत्थर पटकर करदी नृशंस हत्या....आंगन के विवाद में मासूम की हत्या...पुलिस ने किया खुलासा1
- जमीनी विवाद में बड़ी मां बनी मासूम की कातिल, 3 साल के अनिरुद्ध का शव भूसे के ढेर पर मिला, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी दमोह इमलिया चौकी अंतर्गत आने वाले महुआखेड़ा गांव में 3 साल के मासूम अनिरुद्ध हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या उसकी बड़ी मां राजकुमारी लोधी ने ही पारिवारिक जमीन विवाद की रंजिश में की थी। आरोपी महिला ने पहले बच्चे का गला दबाया, फिर पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके सिर पर पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद शव को घर से करीब 50 मीटर दूर भूसे के ढेर पर फेंक दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अनिरुद्ध घर के आंगन में खेलते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एसडीआरएफ टीम ने रातभर गांव और आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां तक कि गहरे कुएं की भी तलाशी ली गई, लेकिन बच्चा नहीं मिला। शनिवार दोपहर गांव में भूसे के ढेर पर बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एसपी आनंद कलादगी और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी महिला टूट गई और हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही मामले में एसपी आनंद कलादगी ने शनिवार शाम मामले का खुलासा किया। जिसकी सूचना आज रविवार सुबह 6 बजे मीडिया को प्राप्त हुई।1