जौनपुर केराकत क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भाव भंडारा जौनपुर केराकत क्षेत्र के रामपुर कला गांव में लाल बहादुर सिंह के घर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी भंडारा, अतिथियों को गमछा देकर किया गया सम्मानित जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में श्री लाल बहादुर सिंह के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को आयोजक श्री लाल बहादुर सिंह द्वारा अंगवस्त्र (गमछा) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
जौनपुर केराकत क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भाव भंडारा जौनपुर केराकत क्षेत्र के रामपुर कला गांव में लाल बहादुर सिंह के घर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी भंडारा, अतिथियों को गमछा देकर किया गया सम्मानित जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में श्री लाल बहादुर सिंह के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को आयोजक श्री लाल बहादुर सिंह द्वारा अंगवस्त्र (गमछा) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
- जौनपुर बेटा ऋषभ दुबे शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों को प्रणाम करते हुए जौनपुर बेटा ऋषभ दुबे शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी गुरुजनों को प्रणाम करते हुए1
- केराकत तहसील में समाधान दिवस में 178 प्रार्थना पत्र में 19 लोगों का निस्तारण हुआ। केराकत तहसील में समाधान दिवस में 178 प्रार्थना पत्र में 19 लोगों का निस्तारण हुआ। जनपद जौनपुर तहसील केराकत में,समाधान दिवस में 178 प्रार्थना पत्र में 19 लोगों का निस्तारण हुआ। आप लोगो को बतादे कि केराकत तहसील में,बीते दिन शनिवार को समाधान दिवस में, उपजिलाधिकारी अखिलेश सिंह व क्षेत्राधिकारी अजय राय प्रसाशनिक तहसीलदार सत्यपांल चौहान, न्यायिक तहसीलदार राजदीप यादव व लेखपाल लोग शामिल रहें। वही पिड़ितों ने समाधान दिवस पर जन समस्याओं के संबंध में, 178 प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें 19 लोगो का निस्तारण हुआ। जो 161 लोगो को निराश होकर वापस घर के लिए लौटना पड़ा।2
- विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे बुलंदशहर - विधानसभा चुनाव-2027 नजदीक हैं, इसलिए ऐसे नज़ारे आपको दिखते रहेंगे। खैर, ये हैं बीजेपी के बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी। गांव में गए थे, वहीं कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं के संग थिरकने लगे। अपने नेता को नृत्य करता देख कार्यकर्ता खुद को काबू न कर पाए।1
- लड्डू-पेड़े की सियासत के बीच चांदनी चौक की सड़क पर गिरी गिट्टी सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा- अरुण राजभर ने जनता से किया वादा निभाने की दिशा में बढ़ाया कदम लड्डू-पेड़े की सियासत के बीच चांदनी चौक की सड़क पर गिरी गिट्टी सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा- अरुण राजभर ने जनता से किया वादा निभाने की दिशा में बढ़ाया कदम अहरौला। अहरौला के चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय के सामने लंबे समय से बदहाल सड़क को लेकर शुरू हुई सियासी बयानबाजी के बीच शनिवार को सड़क पर गिट्टी गिराने का काम शुरू हो गया। सड़क निर्माण को लेकर भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल निषाद और सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर के बीच लड्डू-पेड़े की जुबानी जंग के बाद अब सड़क पर काम शुरू होने से मामला चर्चा में आ गया है। कन्हैयालाल निषाद ने कहा था कि यदि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर या उनके पुत्र अरुण राजभर चांदनी चौक स्थित भाजपा कार्यालय के सामने की सड़क बनवा देते हैं तो वह उन्हें लड्डू खिलाकर स्वागत करेंगे। इसके जवाब में अरुण राजभर ने एक सप्ताह का समय देते हुए कहा था कि यदि वह सड़क नहीं बनवा पाए तो वह उन्हें पेड़ा खिलाएंगे और सड़क भी बनवा देंगे। शनिवार को अरुण राजभर के प्रयास से सड़क पर गिट्टी गिराने का काम शुरू हुआ। सुभासपा कार्यकर्ता राजहंस राजभर ने बताया कि जनता काफी समय से इस सड़क की समस्या से परेशान थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए अरुण राजभर द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही जनता की समस्या का निदान होगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।पूर्व प्रधान प्रत्याशी सचिन पाण्डेय ने बताया कि यह समस्या करीब कई वर्षों से बनी हुई थी। उनके द्वारा कन्हैयालाल निषाद और अरुण राजभर दोनों को समस्या से अवगत कराया गया था। कन्हैयालाल निषाद ने भी समस्या के समाधान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन फिलहाल अरुण राजभर के प्रयास से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जा रहा है।सुभासपा कार्यकर्ता सुरेंद्र यादव उर्फ लम्बू ने कहा कि इसमें आरोप-प्रत्यारोप का कोई प्रश्न ही नहीं है। अरुण राजभर इसी मार्ग से गुजर रहे थे और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे देखकर उन्होंने आम जनमानस के बीच इसे जल्द बनवाने की बात कही थी। अब जनता के बीच किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में काम शुरू हो गया है।राजनीतिक बयानबाजी करते हुए सुरेंद्र यादव ने कहा कि इस बार तीन बार के विधायक संग्राम यादव को अरुण राजभर ने ऐसा राजनीतिक टेबलेट दे दिया है कि पहले फोन करने पर वह इलाज के लिए लखनऊ और दिल्ली में होने की बात कहते थे, लेकिन अब उनकी सारी बीमारी ठीक हो गई है और वह जनता के बीच दौड़ लगा रहे हैं।वहीं नान्हूसाह निवासी रणविजय यादव ने कहा कि इस बार महादेव भोले बाबा का डमरू बोल चुका है और अरुण राजभर को विधायक बनाकर ही डमरू की आवाज बंद होगी। उन्होंने कहा कि अरुण राजभर ने चांदनी चौक की इस सड़क को गड्ढामुक्त कराने की बात कही थी और अब भाजपा कार्यालय के सामने बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है।हालांकि, सड़क पर गिट्टी गिरने के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें सड़क के स्थायी निर्माण और काम के पूरा होने पर टिकी हैं। साथ ही यह भी देखना होगा कि सड़क निर्माण के लिए बजट अथवा प्रशासनिक स्वीकृति पहले से थी या अरुण राजभर के नए प्रयास से काम शुरू हुआ है। फिलहाल चांदनी चौक की सड़क पर शुरू हुआ काम और लड्डू-पेड़े की सियासत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।3
- छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी मनवल गांव में चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर हुए फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। सरपतहां थाना क्षेत्र का मामला1
- शिक्षक दिवस पर समाजवादी पार्टी जौनपुर ने मनाई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई जौनपुर, 05 सितंबर। समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती समारोहपूर्वक जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में मनाई गई। इसी अवसर पर सामाजिक न्याय एवं वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन और विचार आज भी समाज को ज्ञान, विवेक और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षा किसी भी समाज के विकास की बुनियाद है और समाजवादी विचारधारा हमेशा शिक्षा को समान रूप से सभी तक पहुंचाने की पक्षधर रही है। पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी ने सामाजिक असमानता, शोषण और अन्याय के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के हक और सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में डॉ. राधाकृष्णन जी के शिक्षा संबंधी विचारों और बाबू जगदेव प्रसाद जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, ज़िला सचिव गुलाब यादव रीठी, दीपक विश्वकर्मा, अजय मौर्य, लक्ष्मीशंकर यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव नायक, आनंद गुप्ता, गुड्डू सोनकर, मोहम्मद आमिर, रमेश मौर्य, रविन्द्र मौर्य, अमजद अंसारी सहित समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।1
- जौनपुर केराकत क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में भाव भंडारा जौनपुर केराकत क्षेत्र के रामपुर कला गांव में लाल बहादुर सिंह के घर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी भंडारा, अतिथियों को गमछा देकर किया गया सम्मानित जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के श्री रामपुर कला गांव में श्री लाल बहादुर सिंह के आवास पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को आयोजक श्री लाल बहादुर सिंह द्वारा अंगवस्त्र (गमछा) भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।1
- बदीपुर में एक महिला का शव बिजली के खंभे से लटकता हुआ मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप बिजली के खंभे से लटका मिला 28 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में सनसनी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं। जलालपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव की घटना,1